एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया एहसान फरामोश, 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर भड़के मस्क
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 06, 2025, 13:28 IST
The sootr
अमेरिका के टेक अरबपति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत टकराव अब खुलकर सामने आ चुका है। दोनों के बीच बयानबाज़ी अब इतनी तीखी हो गई है कि मस्क ने ट्रंप को खुलेआम "एहसान फरामोश" तक कह डाला।
टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चल रही तकरार अब तीखी बहस में तब्दील हो चुकी है। अमेरिकी टैक्स बिल ‘बिग ब्यूटीफुल बिल ’ को लेकर मस्क ने ट्रंप को "एहसान फरामोश" कह दिया है। मस्क का आरोप है कि उन्होंने ट्रंप को जिताने में मदद की थी, लेकिन बदले में उन्हें अब सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी जा रही है।
5 जून 2025 को ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मस्क की काफी मदद की है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े सब्सिडी कानूनों को भी उनके पक्ष में बदला था। लेकिन जब सरकार ने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए सब्सिडी में कटौती का प्रस्ताव रखा, तो मस्क ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
खबर यह भी : भारत में उत्पादन नहीं करेगी टेस्ला कार , जारी हुई नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति
खबर यह भी : एलन मस्क की टेस्ला अब भारत में भी देगी नौकरियां, जानिए कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती
खबर यह भी : एलन मस्क की टेस्ला के नाम कैथरीन करोड़ों लेकर भागी, कंपनी का एप बनाया
मस्क का कहना है कि यह बिल टेस्ला जैसी कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म कर देगा, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। वहीं ऑयल और गैस कंपनियों को अभी भी सरकारी समर्थन मिल रहा है।
खबर यह भी : भूत देखना है टेस्ला खरीद लो : कब्रिस्तान के पास से गुजरते ही रुक रही हैं टेस्ला की AI बेस्ड कारें
टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच गुरुवार रात तीखी बहस देखने को मिली। कभी ट्रम्प के करीबी माने जाने वाले मस्क ने इस बार ट्रम्प पर महाभियोग लगाने की मांग कर दी। मस्क ने आगे कहा कि ट्रम्प की जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए, उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि 'अब वक्त आ गया है कि अमेरिका को एक जिम्मेदार नेतृत्व मिले.' इतना ही नहीं, मस्क ने ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनका नाम नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के दोषी जेफ्री एप्स्टीन से जोड़ा. मस्क का दावा है कि ट्रम्प का नाम एप्स्टीन की फाइलों में है और इसी वजह से उन फाइलों को सार्वजनिक नहीं किया गया.!
जवाब में ट्रम्प ने मस्क पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'मस्क पूरी तरह पागल हो चुके हैं. ट्रम्प ने यहां तक धमकी दी कि यदि वह सत्ता में लौटते हैं तो मस्क की कंपनियों को मिल रहे सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म कर देंगे.!
मस्क का पोस्ट : जिसमें उन्होंने जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाने की मांग की, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस बहस ने अमेरिकी राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इस लड़ाई का असर सिर्फ कारोबारी जगत में नहीं, बल्कि अमेरिकी राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे मस्क की कंपनियों के साथ सभी सरकारी समझौतों की समीक्षा कर सकते हैं।
एलन मस्क का ट्वीट | एलन मस्क का इस्तीफा | डोनाल्ड ट्रंप मामला
ट्रंप का दावा: मस्क ने मदद ली, अब विरोध कर रहे हैं
खबर यह भी : भारत में उत्पादन नहीं करेगी टेस्ला कार , जारी हुई नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति
मस्क का पलटवार: ट्रंप ने झूठ बोला मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप के बयानों को "झूठ" बताया। उन्होंने कहा, "यह बिल मुझे कभी नहीं दिखाया गया। इसे आधी रात में पास किया गया ताकि सांसद भी पढ़ न सकें।
एलन मस्क का आरोप: मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते मस्क ने अपने ट्वीट्स में दावा किया कि उन्होंने ट्रंप के चुनाव अभियान के लिए 250 मिलियन डॉलर से अधिक का दान दिया था। उन्होंने लिखा, "मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते। यह एहसान फरामोशी है।
‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ में क्या है, जिससे मस्क नाराज़?
| प्रमुख बिंदु | विवरण |
| टैक्स कटौती | इनकम टैक्स और एस्टेट टैक्स में स्थायी कटौती |
| ओवरटाइम पर टैक्स | ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स कटौती |
| बॉर्डर सुरक्षा | अवैध इमिग्रेशन रोकने के लिए ज्यादा खर्च |
| फिजूलखर्ची रोकना | सरकारी खर्चों पर सख्त नियंत्रण |
| डेब्ट सीलिंग | सरकार की कर्ज सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव |
मस्क की नाराजगी का असली कारण क्या?
खबर यह भी : भूत देखना है टेस्ला खरीद लो : कब्रिस्तान के पास से गुजरते ही रुक रही हैं टेस्ला की AI बेस्ड कारें
एलन मस्क ने जे.डी. वांस को बताया बेहतर विकल्प...
जवाब में ट्रम्प ने मस्क पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'मस्क पूरी तरह पागल हो चुके हैं. ट्रम्प ने यहां तक धमकी दी कि यदि वह सत्ता में लौटते हैं तो मस्क की कंपनियों को मिल रहे सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म कर देंगे.!
मस्क का पोस्ट : जिसमें उन्होंने जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाने की मांग की, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस बहस ने अमेरिकी राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
राजनीतिक हलकों में हलचल
एलन मस्क का ट्वीट | एलन मस्क का इस्तीफा | डोनाल्ड ट्रंप मामला
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari