शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण से पहले लगे थे मारपीट के आरोप, 6 दिन में बदला घटनाक्रम

Neel Tiwari | Feb 27, 2026, 21:24 IST
Share
shankaracharya
shankaracharya

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पहले मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। 6 दिनों में घटनाक्रम तेजी से बदला। पहले स्वामी आशुतोष ब्रह्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया।

News in Short

  • 22 जनवरी 2026 को माघ मेला हिंसा मामले में कोर्ट में अर्जी।
  • 16 फरवरी 2026 को कोर्ट ने मामले को “परिवाद” के रूप में दर्ज करने का आदेश।
  • 28 जनवरी को उसी शिकायतकर्ता ने लगाया नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप।
  • पॉक्सो केस में झूंसी थाने में अपराध क्रमांक 58/2025 दर्ज।
  • 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई।

News in detail

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में यह जानकारी सामने आई है कि पहले उनपर मारपीट के आरोप लगे थे। 6 दिन बाद वही शिकायतकर्ता स्वामी आशुतोष ब्रह्मचारी यौन शोषण के आरोपो के साथ कोर्ट पहुंचे थे। प्रयागराज में चल रहा विवाद अब कई परतों में खुल रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर सिर्फ यौन शोषण के आरोप ही नहीं लगे थे, बल्कि उससे पहले उन्हीं शिकायतकर्ता द्वारा हिंसा और मारपीट का मामला भी दायर किया गया था। अब पॉक्सो केस में गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बीच पूरा घटनाक्रम चर्चा में है। चर्चा इस बात की भी चल रही है कि आखिर 6 दिनों के भीतर ही एक के बाद एक हिंसा और यौन शोषण के आरोप सामने क्यों आए।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

पहले लगा माघ मेला में हिंसा और मारपीट का आरोप

यौन शोषण के आरोप से ठीक 6 दिन पहले स्वामी आशुतोष ब्रह्मचारी ने उन पर हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे। यह विवाद 18 जनवरी 2026 से जुड़ा बताया जा रहा है, जब मौनी अमावस्या के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा निकाली जा रही थी। आरोप है कि त्रिवेणी मार्ग पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक रास्ता मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपों के मुताबिक मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने उनका गला दबाया और मंच से भारी वस्तुएं फेंकी गईं, जिससे उनके सिर में चोट आई। याचिका में यह भी कहा गया कि घटना के दौरान भगवान केशवदेव (लड्डू गोपाल) की प्रतिमा गिर गई और बाद में धमकियां भी दी गईं।

22 जनवरी 2026 को धारा 173(4) B.N.S.S. के तहत अर्जी दाखिल की गई। 16 फरवरी 2026 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या 5) संदीप पारचा ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया और 17 मार्च 2026 को धारा 223 B.N.S.S. के तहत बयान के लिए अगली तारीख तय की।



क्या आज गिरफ्तार होंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? हाईकोर्ट में सुनवाई

6 दिन बाद लगा यौन शोषण का आरोप

हिंसा और मारपीट के आरोपों के ठीक 6 दिन बाद, 28 जनवरी को स्वामी आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दोबारा अदालत का रुख किया।

इसी क्रम में पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में अपराध क्रमांक 58/2025 दर्ज हुआ। मामले में पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गईं। शिकायतकर्ता की ओर से मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि का दावा भी किया गया है, हालांकि पुलिस की ओर से इस पर कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है।

पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम विधायक की तारीफ, जानें क्या है वजह

हाईकोर्ट से शंकराचार्य को अंतरिम राहत

गिरफ्तारी की आशंका के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। 27 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

शंकराचार्य पर केवल यौन शोषण के आरोप ही नहीं लगे थे, बल्कि उसी शिकायतकर्ता द्वारा इससे पहले हिंसा और मारपीट का मामला भी दायर किया गया था। 22 जनवरी से 28 जनवरी तक लगाए गए दो अलग-अलग आरोप अब कोर्ट की निगरानी में है। दोनों मामलों की न्यायिक प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है। आने वाले दिनों में अदालत की कार्यवाही विवाद की दिशा तय करेगी।

Tags:
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • यौन शोषण
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • पॉक्सो कोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज