Top News : खबरें आपके काम की

Raj Singh | Dec 23, 2024, 08:05 IST
Share
23dece top news
23dece top news

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. कांग्रेस के हेमंत कटारे ने दिखाए दस्तावेज, कहा-पूर्व CS ने किया घोटाला

भोपाल में आयकर विभाग ने हाल ही में तीन बिल्डर्स के ठिकानों पर रेड डाली थी। जिसमें हुए खुलासों के बाद कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को घेरा है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रविवार को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैंस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा और बैंस के बीच व्यवसायिक संबंध होने की बात कही।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. MP Weather Report : मध्य प्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड पड़ती है तो कभी अचानक ठंड गायब हो जाती है। इसी बीच एमपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

3. Bhopal IT Raid: सौरभ शर्मा की डायरी से 100 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

भोपाल में गुरुवार रात मेंडोरी के जंगल से जब्त 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश के मामले में आयकर विभाग को बड़ा सुराग हाथ लगा है। अधिकारियों को एक डायरी और दस्तावेज मिले हैं, जिसमें आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा द्वारा परिवहन विभाग के अफसरों के साथ 100 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन का खुलासा हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. धर्मस्थलों के पास नदियों का पानी प्रदूषित: आचमन के लायक भी नहीं

मध्य प्रदेश की नदियां, जिनका सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, अब प्रदूषण के गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी) द्वारा 293 स्थानों पर किए गए जल परीक्षण में पाया गया कि 60 से अधिक स्थानों पर, जो प्रमुख धार्मिक स्थलों के पास हैं, पानी आचमन या स्नान के योग्य भी नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5.हमीदिया अस्पताल: 100 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने का नोटिस

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने करीब 100 कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक सेवाएं समाप्त करने का नोटिस जारी कर दिया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में असंतोष और हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. छापे की लपेट में आए सेवानी संग एमपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की तस्वीरें वायरल

भोपाल सहित कई जगहों पर पड़े लोकायुक्त और आयकर छापों के बाद चर्चाएं जोरों पर हैं। पहली 52 किलो सोना किसका है और दूसरी इस तालाब की बड़ी मछलियां कौन हैं। लोग सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं इनमें कई पूर्व मंत्री और विधायक तक शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. संभल और अलीगढ़ के बाद अब बुलंदशहर में मिला 50 साल पुराना मंदिर

संभल, काशी और अलीगढ़ के बाद अब यूपी के बुलंदशहर जिले में भी 50 साल पुराना बंद पड़ा मंदिर मिला है। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और जाटव विकास मंच के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का अनुरोध किया ताकि धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. 2025 में शनिवार-रविवार में गायब हो जाएंगी इतनी सरकारी छुट्टियां

सरकारी छुट्टियों को लेकर 2025 मिलाजुला रहने वाला है। नए साल में तीन सार्वजनिक छुट्टियों में रविवार और तीन छुट्टियों को शनिवार पड़ेगा। इस साल लंबे वीकेंड यानी सप्ताहांत पर दो से तीन दिन की लगातार छुट्टियां भी मिलेंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. MPPSC महाआंदोलन में पूरी रात क्या हुआ और क्या मिला, क्यों जरूरी था खत्म करना

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के बाहर बुधवार सुबह 11 बजे से चल रहे महाआंदोलन की समाप्ति रविवार सुबह चार बजे हो गया है। मोटे तौर पर तीन बातें मानी गई हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा रविवार को किसी भी समय सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा कर दी जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. महतारी वंदन योजना में अनियमितता की जांच करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोनी को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला की उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

11. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अबके बरस मालामाल, दान में 23 करोड़ की बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर फिर चर्चा में है। श्री ओंकारेश्वर पब्लिक ट्रस्ट ने 2023-24 के दान और आय का आंकड़ा जारी किया है। इस साल ट्रस्ट को 33 करोड़ 27 लाख रुपए दान के रुप में मिले हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12. छत्तीसगढ़: SBI ब्रांच स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट महिला के 45 लाख बचाए फेस रीडिंग से

भिलाई में SBI कर्मचारियों की सतर्कता से एक महिला डिजिटल अरेस्ट होने से बच गई। यही नहीं उसके 45 लाख रुपए भी बच गए। जानकारी के अनुसार रिसाली क्षेत्र की एक विधवा महिला और उसके 22 साल के बेटे को उनके घर में एक साथ डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • today top news
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा