Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 04, 2025, 21:55 IST
Share
the sootr top news 4 march
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

MP सरकार ने फिर लिया कर्ज, बाजार से उठाया 6 हजार करोड़ का लोन

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर बाजार से छह हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। यह कर्ज 14, 20 और 23 साल की अवधि में चुकता किया जाएगा और सरकार इसके ब्याज का भी भुगतान करेगी। सरकार को नए कर्ज का भुगतान बुधवार (5 मार्च) को किया जाएगा। इस कर्ज के बाद सरकार का चालू वित्त वर्ष में अब तक लिया गया कर्ज 47 हजार करोड़ रुपए हो चुका है। इससे पहले, 20 फरवरी 2025 को भी सरकार ने छह हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। बार-बार कर्ज लेने से मध्‍य प्रदेश की जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CG: सेक्स सीडी कांड के आरोपों से पूर्व CM भूपेश बघेल बरी

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। CBI की विशेष कोर्ट ने सभी धाराएं हटाते हुए कहा कि, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इसके बाद भूपेश ने X पर सत्य मेव जयते लिखा है। दरअसल, मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी। अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भेजा 20 करोड़ का नोटिस, ये है वजह

मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 20 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। यह नोटिस तब भेजा गया जब सिंघार ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। सिंघार ने आरोप लगाया था कि मंत्री गोविंद राजपूत पर परिवहन विभाग में घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री गोविंद राजपूत पर घोटाले और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। सिंघार ने दावा किया था कि मंत्री गोविंद राजपूत ने सौरभ शर्मा के 52 किलो सोने और 10 करोड़ रुपए के कैश मामले में भी अपनी संलिप्तता दिखाई। उन्होंने कहा कि यह घोटाला मंत्री गोविंद राजपूत के संरक्षण में हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सड़क हादसों के घायलों को इस महीने से तुरंत मिलेगा FREE कैशलेस इलाज

मार्च 2025 से सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना के तहत अस्पताल बिना किसी फीस के प्राथमिक उपचार देंगे, जिससे दुर्घटनाग्रस्त लोगों को त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस योजना को लागू करने की नोडल एजेंसी होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने चेज मास्टर विराट कोहली, जिन्होंने 84 रन की बेहद अहम पारी खेली। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में कोहली ने रन चेज में 3 बड़ी साझेदारियां भी कीं। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 91, अक्षर पटेल के साथ 44 और केएल राहुल के साथ 47 रन जोड़े। इन्हीं पार्टनरशिप ने रन चेज को आसान बनाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

किसी को 'मियां-तियां' और 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं, इससे धार्मिक ठेस नहीं पहुंचती: SC

एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के बयान आपत्तिजनक जरूर हैं, लेकिन इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति भंग करने वाले अपराध के रूप में नहीं देखा जा सकता। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल गलत हो सकता है, लेकिन भारतीय दंड संहिता की धारा 298, 504 और 353 के तहत इसे अपराध मानने का कोई ठोस आधार नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जय गंगा जल अभियान को हरी झंडी, किसानों के लिए 138.41 करोड़, महाकाल में होगी होमगार्ड की तैनाती

मंगलवार, 4 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की। किसानों के लिए डिजिटल सीमांकन और बंटवारे की योजना, सीमांकन और बंटवारे की प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा। 138.41 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली। पूरे प्रदेश के किसानों की जमीनों का डेटा संग्रहित किया जाएगा। सरकार इस कार्य के लिए निविदा जारी करेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

5 बड़े कारोबारियों पर IT रेड, 50 गाड़ियां से पहुंची टीम, छत के रास्ते घर में घुसी

सतना में आयकर विभाग ने एक साथ पांच बड़े कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभाग की टीम आज (मंगलवार) सुबह करीब छह बजे 50 गाड़ियों के काफिले के साथ विभिन्न ठिकानों पर पहुंची। इस कार्रवाई में रामा ग्रुप के रामकुमार, सुरेश कुमार और नरेश गोयल, सेनानी ग्रुप के सुनील सेनानी, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा, फ्लोर मिल के मालिक संतोष गुप्ता और हुंडी कारोबारी व रिसॉर्ट मालिक सीताराम अग्रवाल उर्फ रामू के परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जिंदा 'लाड़ली बहना' पोर्टल पर मृत घोषित, 7 महीने से रुकी किस्त, ऐसे खुली पोल

मध्य प्रदेश के बैतूल में 'लाड़ली बहना' सिस्टम की लापरवाही के चलते दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर है। यहां एक विधवा महिला कविता माली को लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया। महिला की अगस्त 2024 से मासिक किस्त भी बंद हो गई। नगर परिषद की गलती के कारण यह समस्या आई, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिला। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कर्मचारियों ने ली हनुमानजी की शरण, मंत्रालय में 9 साल से रुकी पदोन्नति के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक कर्मचारी संगठनों के आंदोलन प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अब मध्यप्रदेश मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पदोन्नति की मांग शुरू कर दी है। मंत्रालयीन सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने मंगलवार 4 मार्च दोपहर वल्लभ भवन परिसर स्थित शिव हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदर काण्ड पाठ किया। मंत्रालय के गेट नंबर 1 के सामने हनुमान चालीसा पाठ से पहले मंत्रालयीन कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही रामचरित मानस लेकर पदयात्रा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

AIIMS भोपाल में आएगी AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन, कम खर्च में तेजी से मिलेगा सटीक इलाज

राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अब कैंसर की जांच AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित मशीनों से की जाएगी। जल्द ही एम्स में एक एआई आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन (cancer screening machine) स्थापित की जाएगी। इस मशीन की लागत करीब 40 लाख रुपए है और इसका उद्देश्य कैंसर की पहचान को अधिक सटीक, त्वरित और सुलभ बनाना है। इस मशीन से कैंसर की पहचान जल्द से जल्द की जा सकेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CG में 6 करोड़ से ज्यादा का तेंदूपत्ता बोनस घोटाला, सुकमा DFO सस्पेंड

तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा डीएफओ अशोक पटेल को निलंबित कर दिया है। साल 2021 और 2022 के तेंदूपत्ता बोनस राशि में गड़बड़ी का डीएफओ पटेल पर आरोप है। शिकायत के बाद बोनस राशि के भुगतान में गड़बड़ी की प्राथमिक जांच में सुकमा डीएफओ की भूमिका संदिग्ध मिली। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नए साल में CGPSC ने निकाली पहली भर्ती, कई पदों पर निकली वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से साल 2025 की पहली वैकेंसी वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के लिए निकली है। यह सहायक संचालक व प्रबंधक के लिए है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी। इस संबंध में सीजीपीएससी से सूचना जारी की गई है। कुल 30 पदों पर भर्ती होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

OLA इलेक्ट्रिक करेगी छंटनी, 1000 हजार से अधिक कर्मचारियों को निकालेगी बाहर

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने अपने खर्चों को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 1,000 से अधिक कर्मचारियों और अनुबंधित श्रमिकों की छंटनी करने जा रही है। इस छंटनी का असर खरीद (Procurement), पूर्ति (Supply Chain), ग्राहक संबंध (Customer Relations) और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (Charging Infrastructure) विभागों पर पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज