फैक्ट चेक : अमित शाह ने कहा कि चुनावों में गारंटी देकर भूल जाते हैं मोदी, वायरल हो रहा वीडियो

Amresh Kushwaha | May 28, 2024, 15:35 IST
Share
गृह मंत्री अमित शाह फैक्ट चेक
गृह मंत्री अमित शाह फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी चुनावों में गारंटी देकर भूल जाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई...

लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) के अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होना है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी चुनावों में गारंटी देकर भूल जाते हैं। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : एक बार फिर हुईं रश्मिका मंदाना डीपफेक की शिकार, वायरल हो रहा वीडियो

क्या है वायरल वीडियो में...


6 सेकंड के इस वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि गारंटी का कोई मतलब नहीं है, ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं।

वायरल वीडियो का दावा


वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अमित शाह जी ने ही जुमले का अविष्कार किया था, अब बोल रहें है गारंटी का भी कोई मतलब नही है, ये चुनाव तक बोलतें है फिर भूल जाते है। कुल मिलाकर ये प्रधानमंत्री की कुर्सी पर खुद कब्जा करना चाहतें है। पहले जुमलेबाज़ के नाम से मोदी को फसाया, अब गारंटी की भी वाट लगा दी।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : जमानत मिलने के बाद नाबालिग आरोपी ने रैप सॉन्ग बनाया, फिर से दिखाऊंगा सड़क पर खेल... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रैप वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो...


वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।

महेंद्र थानागाजी नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर कर लिखा - ठोकों शेयर




Mahendra Thanagazi




ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : बीजेपी ने प्रशांत किशोर को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर

जानें क्या है इस वीडियो का सच...


वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें अमित शाह का एक इंटरव्यू मिला। जिसे एएनआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 15 मई 2024 को अपलोड किया गया था। अपने इस इंटरव्यू में अमित शाह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, कांग्रेस पार्टी, अरविंद केजरीवाल-स्वाति मालीवाल, ममता बनर्जी और लोकसभा चुनावों समेत कई मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : मोहन भागवत ने की तारीफ, कहा स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान

एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने जब अमित शाह से चुनावों में कांग्रेस की गारंटियों के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी तेलंगाना गया था वहां की महिलाएं राह देख रही हैं कि हमारा 12 हजार रुपये कब आएंगे, वहां के किसान दो लाख के कर्ज माफी की राह देख रहे हैं, वहां की बच्चियां स्कूटी की राह देख रही है जो प्रॉमिस राहुल जी ने किया था उनकी गारंटी थी, अब आप ढूंढो राहुल जी को।

स्मिता प्रकाश ने कहा कि दक्षिण में तो में चुनाव खत्म हो गए राहुल जी अब उत्तर में आ गए हैं। इसके बाद शाह वायरल वीडियो वाला बयान देते हैं। वो कहते हैं, मगर दक्षिण में थे तब भी तो वह जाते थे, इसलिए मैं कहता हूं गारंटी का कोई मतलब नहीं है ये चुनाव तक बोलते हैं फिर भूल जाते हैं। कांग्रेस पार्टी पर की गई उनकी इस टिप्पणी को 25:35 के मार्क पर सुना जा सकता है।



गलत है वायरल वीडियो का दावा


द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अमित शाह का बयान प्रधानमंत्री मोदी के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के लिए था। इससे ये बात साबित हो जाती है कि वायरल क्लिप अधूरा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

Thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • PM Modi
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • Viral Video
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई