ननकीराम कंवर बोले, मुझे हराने पार्टी नेताओं ने विरोधियों को दिए पैसे

Arun Tiwari | Dec 31, 2024, 17:34 IST
Share
BJP leader Nankiram Kanwar the sootr
BJP leader Nankiram Kanwar the sootr

पीएससी घोटाला,महादेव सट्टा एप और डीएमएफ जैसे घोटाले उजागर करने वाले कंवर ने पार्टी को आइना दिखाने की कोशिश की है। द सूत्र से खास बातचीत में कंवर ने कहा कि उनको विधानसभा चुनाव हराने में पार्टी के नेताओं का ही हाथ है।

BJP leader Nankiram Kanwar made allegations against CM Vishnudev Sai : पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर के निशाने पर पार्टी संगठन और सरकार है। पीएससी घोटाला,महादेव सट्टा एप और डीएमएफ जैसे घोटाले उजागर करने वाले कंवर ने पार्टी को आइना दिखाने की कोशिश की है।

द सूत्र से खास बातचीत में कंवर ने कहा कि उनको विधानसभा चुनाव हराने में पार्टी के नेताओं का ही हाथ है। इसमें बड़े नेताओं से लेकर मंडल अध्यक्ष तक शामिल हैं। कंवर ने ये भी कहा कि जिस अधिकारी का वे विरोध करते रहे हैं उसे ही डॉ रमन सिंह के कहने पर सीएम विष्णुदेव साय ने अपना सचिव बना लिया।

कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, घर वापसी के लिए नेताओं की लंबी लाइन

मैं हारा नहीं हराया गया

द सूत्र से ननकीराम कंवर ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव हारा नहीं बल्कि हराया गया। मुझे विधानसभा चुनाव हराने के लिए तीन मंडल अध्यक्षों ने खुलकर काम किया। यही नहीं पार्टी के सर्वेसर्वा ने भी मुझे हराने में बड़ी भूमिका निभाई। मेरे खिलाफ चुनाव लड़े जोगी कांग्रेस के नेता को पार्टी ने 40 लाख रुपए दिए। मेरे हारने पर पार्टी के लोग खुश हुए।

यह ऊपर वालों को समझ में आना चाहिए कि पार्टी किस तरह काम कर रही है और आने वाले समय में यह किस तरफ जाएगी। मैं पार्टी का नेता होने के नाते सब कुछ खुलकर नहीं बोल सकता। मैं यह सब शिकायत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली गया था लेकिन लोकसभा सत्र होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मैं यह सब कुछ प्रधानमंत्री को बताउंगा।

तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट

मेरे विरोधी अफसर को बनाया सीएम ने सचिव

ननकीराम कंवर ने कहा कि पी. दयानंद को डॉ. रमन सिंह के कहने पर सीएम विष्णुदेव साय ने अपना सचिव बनाया है। मैं इसका विरोध करता रहा हूं। कोरबा कलेक्टर रहते हुए इन्होंने बिना शौचालय बने जिले को ओडीएफ घोषित कराने का प्रयास किया था, जिसका मैने विरोध किया। और भी कई मामलों में इनका नाम है। मेरे काम इसलिए नहीं होते, क्योंकि सीएम सचिवालय में ये अधिकारी अड़ंगा डाल देते हैं। ऐसे अधिकारी सीएम के पास रहेंगे तो मेरी सुनवाई कैसे होगी। कंवर ने कहा कि 2003 में जब छत्तीसगढ़ में सीएम बनाने की बात आई थी तो राजनाथ सिंह ने उनसे सीएम बनने को कहा था। मैंने ही डॉ रमन सिंह का नाम दिया और उसके बाद वे सीएम बने।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

सुनवाई नहीं होती तो तकलीफ होती है

कंवर ने कहा कि वे हमेशा से भ्रष्टाचार का मामला उठाते रहे हैं। डीएमएफ में घोटाला भी वे उठा रहे हैं। प्रदेश में हमारी सरकार है। हम सीएम से बार बार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहते हैं। सीएम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती तो हमको तकलीफ होती है। जो लोग कांग्रेस से आए हैँ उनमें कई भ्रष्टाचारी हैं।

उनके कारण ही भ्रष्टाचार बढ़ रहा है इस पर लगाम लगनी चाहिए। कांग्रेस से आए लोगों को संगठन में भी बड़ी पोस्ट दी गई है। संगठन चुनावों में रायशुमारी की बात की जाती है लेकिन मेरे विरोधियों को ही जिले के मंडलों में मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। जिन लोगों ने चुनाव में मेरा विरोध किया वे मंडल अध्यक्ष बन गए हैं।

Whatsapp इन हैंडसेट्स पर 2025 से नहीं चलेगा, ऐसे चेक करें अपना मोबाइल

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Nankiram Kanwar
  • ननकीराम कँवर
  • Nankiram Kanwar in Raipur
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • Vishnudeo Sai government
  • cg news update
  • cg news today
  • cm vishnudeo sai
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई