छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर, अरूणपति समेत अन्य ED की रिमांड पर, 12 जून को अगली सुनवाई

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
Chhattisgarh scam hearing
Chhattisgarh scam hearing

रायपुर की ईडी और ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में सोमवार को शराब, कोयला,कस्टम मिलिंग घोटाला के साथ महादेव सट्टा ऐप केस की सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई बुधवार 12 जून को तय की है।

Chhattisgarh Scam Hearing : राजधानी रायपुर की ईडी और ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में सोमवार को शराब, कोयला, कस्टम मिलिंग घोटाला के साथ महादेव सट्टा ऐप केस की सुनवाई हुई। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपियों की कस्टोडियल रिमांड के लिए ईडी ने प्रोडक्शन वारंट कोर्ट में पेश किया। इसके बाद विशेष कोर्ट में दोनों पक्षों में प्रोडक्शन वारंट पर बहस हुई। इस मामले में जेल में बंद आरोपियों में होटल कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढ़िल्लन शामिल है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | Special Court

ये खबर पढ़िए ...CG Online Fraud : OTP से बैंक अकाउंट खाली करने वाली गैंग गिरफ्तार, महिला थी मास्टर माइंड

शराब घोटाले में दर्ज नई ईसीआइआर में इन आरोपितों से ईडी ने पूछताछ करने की बात कही। वहीं बचाव पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। कोर्ट ने इस पर बुधवार 12 जून को सुनवाई करने की तारीख नियत की।

इससे पहले भी ईडी चारों आरोपितों से लंबी पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अनुसार दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब तक आरोपितों की 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

नीतिश की गिरफ्तारी का फैसला आज


महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपित नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को कोर्ट में पेश होने के बाद गिरफ्तारी पर फैसला टल गया। अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच कोर्ट में इसे लेकर जमकर बहस हुई। कोर्ट ने मंगलवार 11 जून को सुनवाई की तारीख तय की है।

लिहाजा नीतिश दीवान को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को फिर से उसे विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा। नीतिश की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू की टीम कोर्ट से रिमांड मांगने की तैयारी में है।

ये खबर पढ़िए ...बलौदाबाजार हिंसा के बाद बीजेपी MLA के भतीजे पर हमला, पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

सूर्यकांत - समीर दो दिन के EOW रिमांड पर


कोयला घोटाले केस में ईओडब्ल्यू ने पूछताछ करने आरोपित सूर्यकांत तिवारी और निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई को दो दिन की रिमांड पर लिया है।

सोमवार को सात दिन की रिमांड समाप्त होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईओडब्ल्यू के आवेदन पर कोर्ट ने दोनों आरोपितों की दो दिन की और रिमांड मंजूर कर उन्हें सौंपने का आदेश दिया।

वहीं इस केस में जेल में बंद अन्य आरोपित लक्ष्मीकांत तिवारी, शिवशंकर नाग, सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश करने एक बार फिर ईओडब्ल्यू ने आवेदन लगाया।

विशेष कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर मंगलवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। ईओडब्ल्यू की टीम इन्हें भी रिमांड पर लेने कोर्ट में आवेदन पेश करेंगी।

ये खबर पढ़िए ...जॉब के नाम पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, छत्तीसगढ़ में 16 लड़कियों को किया रेस्क्यू

सौम्या- रानू की न्यायिक बढ़ी रिमांड


कोयला घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद सौम्या चौरसिया और रानू साहू की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर सोमवार को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सौम्या चौरसिया और रानू साहू की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए जेल भेजने का आदेश सुनाया। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाले केस में जेल में बंद रोशन चंंद्राकर की न्यायिक रिमांड भी विशेष कोर्ट ने 14 दिन यानि 24 जून तक बढ़ा दी।

liquor scam | छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला | छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • liquor scam
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • महादेव सट्टा ऐप
  • Special Court
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी