छत्तीसगढ़ विधानसभा के फिसड्डी विधायक, रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने नहीं पूछा एक भी सवाल, भूपेश बघेल के पास 41 प्रश्न
Arun Tiwari | Dec 12, 2025, 17:18 IST
chhattisgarh-mlas-low-questions-analysis-vishnu-government-two-years the sootr
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विष्णु सरकार को 2 साल पूरे हो गए हैं। द सूत्र पड़ताल कर रहा है कि आखिर जनता के मुद्दे विधानसभा में उठाने में कौन से विधायक टॉप परफॉर्मर रहे और कौन फिसड्डी साबित हुए।
Raipur. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विष्णु सरकार को 2 साल पूरे हो गए हैं। द सूत्र पड़ताल कर रहा है कि आखिर जनता के मुद्दे विधानसभा में उठाने में कौन से विधायक टॉप परफॉर्मर रहे और कौन फिसड्डी साबित हुए। पहली कड़ी में हमने आपको बताया कि किन विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सबसे ज्यादा घेरा यानी सबसे सक्रिय विधायक रहे।
दूसरी कड़ी हम आपको बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वे कौन से विधायक हैं जो सवाल पूछने में कंजूस या कमजोर साबित हुए। इनमें बीजेपी विधायकों की संख्या ज्यादा है। कुछ विधायकों ने तो विधानसभा के बीते पांच सत्रों में एक भी सवाल नहीं पूछा तो कुछ इक्का दुक्का सवाल ही पूछ पाए। इस मामले में कांग्रेस विधायक, बीजेपी के विधायकों से बेहतर नजर आए।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार पर उठे साढ़े 7 हजार सवाल, बीजेपी के चंद्राकर और कांग्रेस के महंत अव्वल
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बदलेगा इतिहास, 25 साल में पहली बार रविवार से सत्र की शुरुआत
13 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। 14 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु हो रहा है। यह षष्ठम विधानसभा का छठवां सत्र है। द सूत्र आपको दिखा रहा है बीजेपी की विष्णु सरकार बनने के बाद अब तक सत्रों में विधायकों का परफॉर्मेंस कैसा रहा।
वे कौन से विधायक रहे जिन्होंने अपने क्षेत्र की जनता और जनहित के सवाल उठाने में कंजूसी दिखाई। अब तक विधानसभा के 5 सत्र हुए हैं जिनमें सवाल जवाब के लिए 48 बैठकें हुई हैं। इन सत्रों में सरकार पर अब तक 7728 सवाल उठे हैं। सवाल उठाने में सबसे कमजोर बीजेपी के विधायक रहे।
बीजेपी के दो सीनियर विधायक रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने तो अब तक अपना खाता भी नहीं खोला है। जबकि ये मंत्रीपद के दावेदार रहे है। कुछ विधायकों ने 3 तो कुछ ने महज 7 सवाल ही पूछे। इस मामले में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बहुत कम है।
कांग्रेस के ऐसे विधायकों ने भी बहुत कम सवाल नहीं पूछे। कांग्रेस में सबसे कम सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हैं लेकिन वे अपने सवालों के अलावा विधायकों के साथ अहम मुद्दों पर सरकार को घेरते रहे हैं।
![This BJP MLA is stingy in asking questions:]()
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से: बीजेपी विधायकों ने बनाई अपने ही मंत्रियों को घेरने की रणनीति
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर, नए भवन में पहली बार बैठेगा सदन
![Congress MLAs with fewer questions]()
![MLA with maximum attendance in the Assembly]()
दूसरी कड़ी हम आपको बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वे कौन से विधायक हैं जो सवाल पूछने में कंजूस या कमजोर साबित हुए। इनमें बीजेपी विधायकों की संख्या ज्यादा है। कुछ विधायकों ने तो विधानसभा के बीते पांच सत्रों में एक भी सवाल नहीं पूछा तो कुछ इक्का दुक्का सवाल ही पूछ पाए। इस मामले में कांग्रेस विधायक, बीजेपी के विधायकों से बेहतर नजर आए।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार पर उठे साढ़े 7 हजार सवाल, बीजेपी के चंद्राकर और कांग्रेस के महंत अव्वल
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बदलेगा इतिहास, 25 साल में पहली बार रविवार से सत्र की शुरुआत
विधानसभा के 5 सत्रों के कंजूस एमएलए :
वे कौन से विधायक रहे जिन्होंने अपने क्षेत्र की जनता और जनहित के सवाल उठाने में कंजूसी दिखाई। अब तक विधानसभा के 5 सत्र हुए हैं जिनमें सवाल जवाब के लिए 48 बैठकें हुई हैं। इन सत्रों में सरकार पर अब तक 7728 सवाल उठे हैं। सवाल उठाने में सबसे कमजोर बीजेपी के विधायक रहे।
बीजेपी के दो सीनियर विधायक रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने तो अब तक अपना खाता भी नहीं खोला है। जबकि ये मंत्रीपद के दावेदार रहे है। कुछ विधायकों ने 3 तो कुछ ने महज 7 सवाल ही पूछे। इस मामले में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बहुत कम है।
कांग्रेस के ऐसे विधायकों ने भी बहुत कम सवाल नहीं पूछे। कांग्रेस में सबसे कम सवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हैं लेकिन वे अपने सवालों के अलावा विधायकों के साथ अहम मुद्दों पर सरकार को घेरते रहे हैं।
सवाल पूछने में ये बीजेपी विधायक कंजूस :
This BJP MLA is stingy in asking questions:
- रेणुका सिंह - 0
- अमर अग्रवाल - 0
- विक्रम उसेंडी - 3
- उद्धेश्वरी पैकरा - 7
- भूलनसिंह मरावी - 7
- भैयालाल राजवाड़े - 11
- विनायक गोयल - 15
- प्रेमचंद्र पटेल - 18
- चैतराम अटामी - 19
- ईश्वर साहू - 19
- डोमनलाल कोर्सेवाड़ा - 21
- पुरंदर मिश्रा - 21
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से: बीजेपी विधायकों ने बनाई अपने ही मंत्रियों को घेरने की रणनीति
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर, नए भवन में पहली बार बैठेगा सदन
कम सवाल वाले कांग्रेस के विधायक :
Congress MLAs with fewer questions
- भूपेश बघेल - 41
- जनक ध्रुव - 52
- विद्यावती सिदार - 58
- फूलसिंह राठिया - 55
- देवेंद्र यादव - 64
ये हैं विधानसभा में सबसे ज्यादा दिन उपस्थिति वाले विधायक :
MLA with maximum attendance in the Assembly
- शकुंतला सिंह पोर्ते - 53
- प्रेमचंद पटेल - 53
- अनुज शर्मा - 53
- रोहित साहू - 53
- उद्धेश्वरी पैकरा - 52
- गोमती साय - 52
- पुन्नुलाल मोहले - 52
- चातुरी नंद - 52
- मोतीलाल साहू - 52
- पुरंदर मिश्रा - 52
- इंद्रकुमार साहू - 52
- अंबिका मरकाम -52
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava