छत्तीसगढ़ के टॉप 10 आईएफएस करोड़पति, पीसीसीएफ पर मुख्य सचिव से ज्यादा प्रॉपर्टी

Arun Tiwari | Apr 28, 2025, 16:19 IST
Share
Chhattisgarh's top 10 IFS crorepatis, PCCF has more property than the chief secretary the sootr
Chhattisgarh's top 10 IFS crorepatis, PCCF has more property than the chief secretary the sootr

राज्य के अखिल भारतीय सेवा के अफसरों पर मां लक्ष्मी की खूब कृपा है। छत्तीसगढ़ के आईएएस,आईपीएस और आईएफएस ने अपनी संपत्ति उजागर की। द सूत्र ने इस प्रॉपर्टी की पड़ताल की तो सामने आया कि आईएफएस अधिकारी तो आईएएस पर भी भारी पड़ रहे हैं।

रायपुर : राज्य के अखिल भारतीय सेवा के अफसरों पर मां लक्ष्मी की खूब कृपा है। छत्तीसगढ़ के आईएएस,आईपीएस और आईएफएस ने अपनी संपत्ति उजागर की। द सूत्र ने इस प्रॉपर्टी की पड़ताल की तो सामने आया कि आईएफएस अधिकारी तो आईएएस पर भी भारी पड़ रहे हैं। आईएएस और आईपीएस की प्रॉपर्टी द सूत्र आपको बता चुका हैं। अब आपको बताते हैं छत्तीसगढ़ के भारतीय वन सेवा के अफसरों की संपत्ति। छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर टॉप 10 अफसर करोड़पति हैं। पीसीसीएफ क पास मुख्य सचिव और डीजीपी से ज्यादा प्रॉपर्टी है। उनके पास सवा करोड़ और डेढ़ करोड़ के बंगले हैं। वहीं उनके समकक्ष दूसरे अफसर के पास 8 हजार वर्गफीट का कॉटेज है और उनकी जमीन भारमाला प्रोजेक्ट में भी अधिग्रहित की गई है। द सूत्र ने छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर 10 आईएफएस की संपत्ति की पड़ताल की है। आइए आपको बताते हैं इनके पास कितनी प्रॉपर्टी है।

आईएफएस सुधीर कुमार अग्रवाल

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ,
1988 बैच के आईएफएस
मोबा रायपुर में घर है जिसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए हैं। यह उनकी पुश्तैनी संपत्ति है।
नया रायपुर में एक और घर है जिसकी कीमत 1 करोड़ 45 लाख रुपए है।

आईएफएस टीके झा

आईएफएस टीके झा 1989 बैच के अधिकारी हैं। वे भी पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी हैं।
उनके पास सवा करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।
रायपुर में 8 हजार वर्ग फीट का कॉटेज और जमीन 10 लाख रुपए (12 हजार वर्गफीट जमीन भारतमाला परियोजना में अधिग्रहित)
नया रायपुर में 50 लाख का प्लॉट और घर
भाटागांव में 24 लाख का फ्लैट पत्नी के नाम पर
रायपुर के तिल्दा में जमीन 8 लाख 15 हजार परिवार गिफ्ट
रायपुर के ग्राम देवरी में 5 लाख 30 हजार की जमीन परिवार गिफ्ट
रायपुर के बोरियाकला में 27 लाख 80 हजार की जमीन पेरेंट्स गिफ्ट
रायपुर के देवरी में 10 लाख 21 हजार की जमीन पेरेंट्स गिफ्ट

ये ख्रबर भी पढ़े...ख्ररीदी की आड़ में अफसरों ने खेला खुला खेल

आईएफएस अनिल कुमार साहू

साहू 1990 बैच के आईएफएस हैं।
उनके पास करीब डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी
नया रायपुर में 79 लाख का घर और जमीन
रायपुर के पिरदा में 20 लाख का रहवासी प्लॉट पत्नी के नाम पर
ऐश्वर्या किंगडम कचना में 47 लाख 66 हजार का घर पत्नी के नाम पर

ये खबर भी पढ़ें...व्यापम ने इंजीनियर्स से पूछा -तीरथगढ़ जलप्रपात के निकट कौन सी गुफा है?

आईएफएस वी श्रीनिवास राव

1993 बैच के आईएफएस हैं वी श्रीनिवास राव
उनके पास ढाई करोड़ की संपत्ति
आंध्रप्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख का प्लॉट पैतिृक संपत्ति
तेलंगाना में 1 करोड़ का प्लॉट खुद और पत्नी के नाम
नया रायपुर में 32 लाख का प्लॉट

ये खबर भी पढ़ें...महेंद्र गोयनका केस में कंपनी डायरेक्टर्स को हाईकोर्ट से नहीं मिली तात्कालिक राहत

आईएफएस मोरिस तुशार नंदी

1991 बैच के आईएफएस हैं नंदी।
उनके पास 1 करोड़ 21 लाख की प्रॉपर्टी
धरमपुरा रायपुर में 20 लाख का प्लॉट
नवा रायपुर में फ्लैट 30 लाख का
जोरा रायपुर में रहवासी जमीन 15 लाख 75 हजार की
धरमपुरा रायपुर में कृषि जमीन 5 लाख 46 हजार की
मरवाही में 50 लाख की एग्रीकल्चर लैंड पिता से मिली

ये खबर भी पढ़ें...जवानों ने 6 दिनों में नष्ट किए नक्सलियों के 100 से अधिक बम

आईएफएस कौशलेंद्र कुमार

1992 बैच के आईएफएस हैं कौशलेंद्र कुमार
उनके पास 2 करोड़ 9 लाख की संपत्ति
नया रायपुर में 1 करोड़ 95 लाख का घर खुद और पत्नी के नाम
रायपुर में 14 लाख की एग्रीकल्चर लैंड पत्नी के नाम

आईएफएस प्रेमकुमार

1994 बैच के आईएफएस हैं प्रेमकुमार
उनके पास सवा दो करोड़ की प्रॉपर्टी
बिहार में 3 लाख 30 हजार की कृषि भूमि इसमें भाई का भी शेयर
बिहार में 92 लाख 95 हजार की 9.43 एकड़ जमीन पैतिृक भाई का शेयर
बिहार मे 10 लाख 50 हजार का प्लॉट पिता और भाई का शेयर
रायपुर में घर 35 लाख 69 हजार 500
रायपुर में घर 33 लाख 27 हजार पत्नी के नाम
रायपुर में प्लॉट 25 लाख 41 हजार
रायपुर में प्लॉट 19 लाख 57 हजार

आईएफएस सुनील कुमार मिश्रा

1994 बैच के आईएफएस हैं सुनील कुमार मिश्रा
उनके पास सवा करोड़ की प्रॉपर्टी
भागलपुर में 21 लाख की 3.15 एकड़ एग्रीकल्चर लैंड पैतिृक संपत्ति
बिहार में 6 लाख का फ्लैट पैतिृक संपत्ति
नया रायपुर में प्लॉट 70 लाख का
रायपुर में प्लॉट 28.92 लाख

आईएफएस आलोक कटियार

1993 बैच के आईएफएस हैं आलोक कटियार
उनके पास 85 लाख की प्रॉपर्टी
नया रायपुर में 15 लाख का हाउसिंग प्लॉट
नया रायपुर में 70 लाख का प्लॉट

Chhattsgarh News | IFS | Property | आईएफएस संपत्ति रिपोर्ट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Chhattsgarh News
  • IFS
  • आईएफएस
  • Property
  • संपत्ति
  • आईएफएस संपत्ति रिपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती