बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट पर CM का एक्शन, शिक्षा अधिकारी को हटाया
Arun Tiwari | Published:
CM takes action on poor results board exams removes education officer
छत्तीसगढ़ सरकार अब नए शिक्षा सत्र के पहले स्कूल शिक्षा में कुछ अहम बदलाव करने जा रही है। इसके अलावा अधिकारियों पर जवाबदेही भी तय की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार अब नए शिक्षा सत्र के पहले स्कूल शिक्षा में कुछ अहम बदलाव करने जा रही है। इसके अलावा अधिकारियों पर जवाबदेही भी तय की जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं में खराब रिजल्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा एक्शन लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी को हटा दिया है। उनका तबादला करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर मंजूर नहीं किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एमआर सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...
यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई सीएम की नाराजगी का ही परिणाम हे। सीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में
वहीं सरकार ने शराब पीकर स्कूल आने वाले, बिना जानकारी के अनुपस्थित रहने वालेऔर काम में लापरवाही बरतने वाले पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। इसमें जगदलपुर जिले की प्राथमिक शाला कहच्छेनार के सहायक शिक्षक एलबी गौतम कुमार वर्मा को शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, प्राथमिक शाला छोटेमुरमा के प्रधान अध्यापक मोसू राम को शाला दिवस में शाला समय में शराब पीकर आने, हर वक्त नशे में रहने, शाला समय में विद्यालय में उपस्थित नहीं होने और समय पूर्व शाला बंद कर चले जाने के कारण, प्राथमिक शाला बाजारपारा करंजी के प्रधान अध्यापक राजकिशोर आचार्य को शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, प्राथमिक शाला आमादुला के प्रधान अध्यापक प्रेमनाथ कश्यप को शाला दिवस में शाला समय में शराब पीकर आने, बच्चों को नहीं पढ़ाने एवं शाला में अनियमितित उपस्थिति के कारण,प्राथमिक शाला मिचनार के सहायक शिक्षक दीपक कुमार ध्रुव को शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सस्पेंड कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका
CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update | board exam | board exam 2025
ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एमआर सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...
सीएम ने जताई थी नाराजगी
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में
लापरवाही पर 5 शिक्षक सस्पेंड
ये खबर भी पढ़िए...स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका
CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update | board exam | board exam 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari