DMF फंड घोटाले में आरोपी सतपाल छाबड़ा गिरफ्तार, भाई भतीजों के खातों में जमा की अवैध कमाई

Arun Tiwari | Feb 19, 2026, 23:26 IST
Share
dmf fund scam
dmf fund scam

ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ फंड घोटाले में आरोपी सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध कमीशन की कमाई को अपने और रिश्तेदारों के खातों में जमा कराया है।

RAIPUR. डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने घोटाले के किंगपिन सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध कमीशन के तौर पर कमाई गई रकम को खुद के साथ अपने रिश्तेदारों के खाते में जमा करवाया।

भाई भतीजों के खाते में अवैध कमाई

DMF घोटाले की जांच में साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर यह पाया गया। DMF फंड से संचालित कृषि अनुदान कार्यों में नियमों का उल्लंघन किया गया। वित्तीय अनियमितताएं की गईं। जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा सिंडिकेट के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की गई।

सिंडिकेट में शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी की गई। गिरफ्तार आरोपी ने कई करोड़ की अवैध कमीशन नगद और अपने नातेदारों के बैंक खातों में प्राप्त की।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा-बलात्कार में गुप्तांग का प्रवेश जरूरी, स्खलन नहीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नियमित भर्ती वालों को मिलेगा स्थायी हक

वित्तीय लेनदेन के डिजिटल साक्ष्य

जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन, डिजिटल साक्ष्य और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इसमें आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण प्राप्त हुए। इसी आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। आरोपी सतपाल छाबड़ा को 25/02/2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों और पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

जल जीवन मिशन घोटाला: छत्तीसगढ़ से 10 वां आरोपी गिरफ्तार, पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल अभी भी भूमिगत

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के शव हटाने पर लगाई रोक

इन धाराओं में कार्रवाई

डीएमएफ मामले में ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024, धारा-7, और 12, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संगोधित अधिनियम 2018, 420, 120बी, 467, 468, 471 भा.द.वि. की विवेचना के तहत जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) फंड में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित चल रही जांच में आरोपी सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • ईओडब्ल्यू
  • पुलिस रिमांड
  • DMF
  • डीएमएफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा