अश्लील डांस में नोट उड़ाने वाले एसडीएम को हटाया, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, आयोजक गिरफ्तार

Arun Tiwari | Jan 12, 2026, 12:31 IST
Share
manpur-sdm-removed-obscene-bar-dance-gariaband-opera-event
manpur-sdm-removed-obscene-bar-dance-gariaband-opera-event

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम उस्माल में आयोजित छह दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील बार डांस का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अश्लील नृत्य देखने के आरोप में मैनपुर एसडीएम को कलेक्टर ने तत्काल पद से हटा दिया।

News In Short

  • गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र में छह दिवसीय ओपेरा में अश्लील बार डांस
  • कार्यक्रम में मौजूद रहने पर मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम हटाए गए
  • दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया
  • चार आयोजकों को गिरफ्तार कर आईपीसी में केस दर्ज
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

News In Detail

गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम उस्माल में आयोजित छह दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील बार डांस का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मनोरंजन की अनुमति देने के साथ ही खुद कार्यक्रम में मौजूद रहकर अश्लील डांस देखने और डांसर्स पर पैसे उड़ाने वाले वाले मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को कलेक्टर ने तत्काल पद से हटा दिया है। मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है, जबकि कार्यक्रम के चार आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसडीएम ने ही दी थी अनुमति:

ग्राम उस्माल में छह दिनों तक चलने वाले ओपेरा कार्यक्रम (Gariaband obscene dance) के लिए एसडीएम से अनुमति ली गई थी। आयोजन के शुरुआती दिनों में सामान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, लेकिन तीसरे दिन से मंच पर ओडिशा से बुलाई गई बार डांसर्स द्वारा अर्धनग्न अवस्था में फूहड़ और अश्लील नृत्य प्रस्तुत किए जाने लगे। देर रात तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में दर्शकों के रूप में अफसर, पुलिसकर्मी और स्थानीय रसूखदार मौजूद रहे।

9 जनवरी की रात एसडीएम तुलसी दास मरकाम स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित कर रखी थी। रात करीब 11 बजे से तड़के 3 बजे तक एसडीएम की मौजूदगी में मंच पर अश्लील डांस चलता रहा। इस दौरान डांसर्स पर एसडीएम द्वारा खुलेआम पैसे उड़ाए गए और फूहड़ हरकतें होती रहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो:

10 जनवरी को इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने एसडीएम मरकाम को तत्काल हटाते हुए कलेक्टोरेट अटैच कर दिया और शो-कॉज नोटिस जारी किया। मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी।



पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर डांसरों के साथ अश्लील हरकतें करने वाले दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं आयोजक देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसम डाड़ा के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद ओपेरा का अंतिम दिन होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

Sootr Knowledge

स्थानीय लोगों के मुताबिक देवभोग क्षेत्र में इस तरह के आयोजन पहले भी होते रहे हैं। ओडिशा सीमा से सटे होने के कारण बाहर से बार डांसर्स बुलाकर कार्यक्रम कराए जाते रहे हैं, जिनके लिए प्रति कार्यक्रम 30 से 40 हजार रुपये तक भुगतान किया जाता है। हालांकि इस बार मामला वीडियो के जरिए सार्वजनिक होने से प्रशासन को कड़ा कदम उठाना पड़ा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के होटल एसेंशिया में पूल पार्टी, धार्मिक गानों पर अश्लील डांस, बजरंगियों की आपत्ति

रशियन गर्ल ने अश्लील डांस करने से इनकार किया तो छीना पासपोर्ट

मां दुर्गा के पंडाल में बार गर्ल्स का इतना अश्लील डांस , वायरल वीडियो देखें

सतना में दिग्विजय सिंह ने RSS और गृहमंत्री पर किया कटाक्ष,बोले-दीपिका के कपड़े दिख गए पर हनुमान जी के सामने अश्लील डांस नहीं दिखा

Tags:
  • गरियाबंद
  • gariaband
  • अश्लील बार डांस
  • Gariaband obscene dance
  • एसडीएम तुलसी दास मरकाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा