MP के आशीष और भंडारी बीजेपी मीडिया सह संयोजक, CG के दीपक को सोशल मीडिया की कमान

Arun Tiwari | Aug 17, 2026, 17:26 IST
Share
बीजेपी की नई मीडिया टीम
बीजेपी की नई मीडिया टीम

नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का खास दबदबा देखने को मिला है। आशीष अग्रवाल और प्रदीप भंडारी को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन नवीन की टीम में मीडिया को खास अहमियत दी है। इसमें सबसे खास बात यह है कि बीजेपी की राष्ट्रीय मीडिया पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का कब्जा हो गया है।

इन दोनों राज्यों से तीन अहम लोगों को इस जिम्मेदारी में लगाया गया है। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल अब राष्ट्रीय बीजेपी के मीडिया सह संयोजक होंगे।

वहीं एमपी के ही प्रदीप भंडारी को भी मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक सोशल मीडिया देखते रहे दीपक महस्के को सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि प्रदीप भंडारी को भले ही दिल्ली के कोटे से यह जिम्मेदारी मिली हो, मगर उनका एमपी से गहरा नाता है। वे मूलत: मध्यप्रदेश के इंदौर से आते हैं।

इस जिम्मेदारी के बाद यह कहा जा सकता है कि नितिन नवीन की मीडिया में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दबदबा हो गया है।

आशीष अग्रवाल

आशीष अग्रवाल मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। लंबे समय से वे यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको प्रदेश मीडिया की कमान सौंपी थी।

उनकी कुशलता को देखते हुए नए अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल ने भी उनको ही मीडिया प्रभारी बनाया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्होंने मीडिया मैनेजमेंट को लेकर बेहतर काम किया।

इसी काम की वजह से नितिन नवीन ने उनको मीडिया का सह-संयोजक बनाया है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम के कौशल को दिखाएंगे। आशीष अग्रवाल ग्वालियर-चंबल अंचल से आते हैं। इससे पहले वे प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

प्रदीप भंडारी

चर्चित पत्रकार, मीडिया में बीजेपी का पक्ष रखने वाले और चुनावी सर्वे करने वाले प्रदीप भंडारी को भी नितिन नवीन की मीडिया में अहम रोल मिला है। प्रदीप भंडारी को भी राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक बनाया गया है।

इससे पहले उनको बीजेपी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया था। उन्होंने जी न्यूज, रिपब्लिक भारत जैसे कई बड़े चैनलों में अहम जिम्मेदारी निभाई है। प्रदीप ने 2016 में जन की बात नाम की फर्म शुरू की थी।

यह फर्म चुनाव में सर्वे का काम करती थी। उन्होंने 35 से ज्यादा चुनावी सर्वे किए हैं।

दीपक महस्के

दीपक महस्के को नितिन नवीन ने सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ बीजेपी की सोशल मीडिया में काम किया है। उनको कुशल रणनीतिकार माना जाता रहा।

बीजेपी ने उनको छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन का अध्यक्ष भी बनाया है। बीजेपी में उनकी पहचान संगठनात्मक रणनीतिकार और आईटी, सोशल मीडिया व मीडिया से जुड़े नेता के तौर पर रही है।

बीजेपी में उनकी प्रमुख पहचान आईटी सेल और डिजिटल संगठन से बनी। वर्ष 2018 में वे छत्तीसगढ़ बीजेपी के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक रहे। इस दौरान चुनावी अभियान में सोशल मीडिया और तकनीक के इस्तेमाल को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही।

पार्टी ने चुनावी समन्वय के लिए हाईटेक कॉल सेंटर और ऑडियो-ब्रिज जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया था। इस दौरान पार्टी के सोशल मीडिया वॉलंटियर नेटवर्क को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने और सोशल मीडिया के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर जोर दिया गया।

राजनीतिक पक्ष को मजबूती से रखने वाले प्रवक्ता

दीपक महस्के प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर भी भाजपा का पक्ष रखते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की ओर से बयान दिए। फरवरी 2023 में नगरीय निकायों में निर्माण नियमितीकरण और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था।

अब सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा के संगठन और राजनीतिक संदेश को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 नाम

नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR

मोदी कैबिनेट से लेकर नितिन नवीन की टीम तक... बीजेपी में जल्द मचेगी बड़ी सियासी हलचल!

नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: बिहार के मंत्री को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • आशीष अग्रवाल
  • नितिन नवीन
  • दीपक महस्के
  • प्रदीप भंडारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड