बीजेपी नेताओं पर भी दर्ज होगी एफआईआर, पुलिसिया भरोसे पर धरना समाप्त

Arun Tiwari | Jul 24, 2026, 18:07 IST
Share
कांग्रेस का धरना खत्म 2026
कांग्रेस का धरना खत्म 2026

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भवन विवाद को लेकर चल रहा कांग्रेस नेताओं का धरना खत्म हो गया है। PCC चीफ दीपक बैज ने मांग की थी कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की जाए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद कांग्रेस ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में जबरदस्त टकराव चल रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन का असर यहां भी दिखाई दे रहा है। बीजेपी नेताओं ने जब कांग्रेस मुख्यालय घेरने की कोशिश की तो दोनों तरफ से संघर्ष के हालात बन गए।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके खिलाफ कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखित आश्वासन दिया कि दोषी बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपना धरना खत्म कर दिया।

कांग्रेस की तीन मांगें :

कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के अंदर जांच कर कांग्रेस भवन पर हमला करने वाले बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज हो

घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेडिकल जांच कराई जाए और दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

जिन कांग्रेसजनों पर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, उनकी विवेचना कर गैर-जमानती धाराएं हटाई जाएं।

बैज बोले मंत्रियों ने किया हमला :

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री भीड़ लेकर कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने आये थे। लोकतंत्र में विरोध करने का सभी को अधिकार है, लेकिन विपक्षी दल के दफ्तर में मंत्रियो के सामने पथराव किया जाता है, गाली गलौच की जाती है तो यह स्वीकार नहीं है।

मंत्रियो ने सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है। कांग्रेस इस कृत्य की निंदा करती है। यदि पुलिस ने अपने आश्वासन के अनुरूप न्याय पूर्ण कार्यवाही नहीं की तो हम फिर आंदोलन करेंगे।

पत्थर और डंडे से प्रहार किया :

दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन पर हमला बोला। इस हमले के बाद पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की।

हमला हमारे दफ्तर पर हुआ है। वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर। घटना के जितने भी वीडियो है वह बता रहे कि सारे आक्रमण, सारे पत्थर बीजेपी की तरफ से कांग्रेस की तरफ आ रहे थे।

पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही क्यों की। मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ हमारे कार्यालय आये थे हम पर हमला हुआ और हमारे खिलाफ एफआईआर करना बताता है कि पुलिस बीजेपी की अनुषांगिक संगठन बन गयी है।

FAQ

  1. रायपुर में कांग्रेस ने क्यों धरना दिया था?
    रायपुर में कांग्रेस ने कांग्रेस भवन विवाद को लेकर धरना दिया था। कांग्रेस का आरोप था कि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही FIR दर्ज कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई और दर्ज मामलों की समीक्षा की मांग को लेकर धरना शुरू किया था।
  2. कांग्रेस भवन विवाद में दीपक बैज ने क्या मांग रखी थी?
    PCC चीफ दीपक बैज ने मांग की थी कि कांग्रेस भवन पर हमले की जांच कर दोषी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की जाए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए।


ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत: 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR

राजीव भवन घेरने निकली BJP से भिड़े कांग्रेसी, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले

सीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना खत्म, ज्वाइंट सर्वे पर तत्काल रोक

रायपुर में पंचायत टीचर्स की विधवाओं की मंत्री से मुलाकात, बोले- धरना खत्म करें, नियुक्तियां होगी, महिलाएं बोली- पहले आदेश जारी हो

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला



Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • रायपुर
  • दीपक बैज
  • कांग्रेस का धरना
  • धरना खत्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच