ईडी की कार्रवाई में रायपुर देश भर में नंबर वन, 8 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा, महादेव ने पहुंचाया टॉप पर

Arun Tiwari | Published:
Share
raipur-tops-india-ed-probe-8000-crore-mahadev-betting-app-scam
raipur-tops-india-ed-probe-8000-crore-mahadev-betting-app-scam

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया रिपोर्ट ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुर्खियों में ला दिया है। ईडी द्वारा देशभर में की गई छापेमारी और जांच कार्रवाई के आंकड़ों में रायपुर देश में सबसे आगे निकला है।

Raipur. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया रिपोर्ट ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुर्खियों में ला दिया है। ईडी द्वारा देशभर में की गई छापेमारी और जांच कार्रवाई के आंकड़ों में रायपुर देश में सबसे आगे निकला है। ईडी ने सायबर क्राइम में मनीलान्ड्रिंग को लेकर देशभर में अभियान छेड़ा है। इस अभियान में महादेव सट्टा एप में हुई मनी लांड्रिंग ने रायपुर को अव्वल बना दिया है।

ईडी ने अब तक रायपुर में करीब 8,000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले उजागर किए हैं। यह आंकड़ा मुंबई , दिल्ली और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से भी ज्यादा है। रायपुर देश भर में ईडी की कार्रवाई में टॉप पर पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने गिरफ्तारी से बचने कोर्ट में लगाई गुहार

8 हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग :

छत्तीसगढ़ वैसे तो छोटा राज्य है लेकिन घोटालों के मामले में बहुत आगे निकल गया है। यह घोटाले पिछली भूपेश सरकार में हुए हैं। छत्तीसगढ़ में ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की लगातार कार्यवाही हो रही है। ईडी ने ऑनलाइन गेमिंग, सायबर क्राइम में हो रही मनी लांड्रिंग के खिलाफ पूरे देश में अभियान छेड़ा है।

रायपुर के महादेव सट्टा एप ने सबको पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में रायपुर, मुंबई,दिल्ली और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों से आगे निकल गया है। ईडी ने महादेव सट्टा एप में ही 8 हजार करोड़ की मनी लांड्रिंग का खुलासा किया है। महादेव सट्टा एप को लेकर सीबीआई भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कुछ आईपीएस अफसरों के घर में भी छापमारी कर चुकी है।

महादेव सट्टा एप चुनाव के समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा है। यह मामला विधानसभा से लेकर संसद तक में उठ चुका है। इस मामले में भूपेश बघेल पर आरोप लगते रहे हैं। हालांकि भूपेश बघेल कहते रहे हैं कि उन्होंने ही महादेव सट्टा एप के खिलाफ कार्यवाही की है जबकि बीजेपी सरकार में यह सट्टा खुलेआम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, ईडी ने पेश किया 7000 पन्नों का चालान

दिल्ली-मुंबई से आगे रायपुर :

ईडी ने अब तक रायपुर में करीब 8,000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के मामला उजागर किया है।

  • मुंबई में 6,000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई।
  • दिल्ली में 5,300 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग
  • हैदराबाद में 2,600 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग

महादेव सट्टा एप में हुई कार्रवाई :

  • इस मामले में 160 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे गए।
  • 19 करोड़ रुपए कैश जब्त किए गए।
  • 17 करोड़ रुपए के कीमत जेवर व संपत्ति बरामद
  • 2311 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए
  • 13 गिरफ्तारियां हुईं।
मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और उसके साथी के यूएई से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा पर सियासी घमासान, भूपेश ने साधा निशाना, भाजपा ने किया पलटवार

रायपुर बना ईडी की कार्रवाई का हॉट स्पॉट :

जानकारी के मुताबिक 2020 से अब तक ईडी ने देशभर में करीब 28,000 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की है। जिनमें रायपुर सबसे ज्यादा चर्चित रहा। इस मामले में कई हाई-प्रोफाइल आरोपी हैं, जिन पर करोड़ों की हेराफेरी और अवैध लेनदेन के आरोप हैं। रायपुर में चले महादेव सट्टा एप घोटाले ने ईडी की जांच को नई दिशा दी।

यह मामला इतना बड़ा साबित हुआ कि दिल्ली, मुंबई और दुबई तक इसकी गूंज सुनाई दी। ईडी अधिकारियों के मुताबिक रायपुर अब मनी लॉन्ड्रिंग जांच में देश के प्रमुख केंद्रों में गिना जा रहा है। यहां की कार्रवाई ने न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नए मानक स्थापित किए हैं। ईडी के मुताबिक रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग के ऐसे नेटवर्क सामने आए हैं, जो देशभर के बड़े शहरों से जुड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... ED का मेगा ऑपरेशन: देश में सबसे आगे निकला रायपुर जोनल कार्यालय,8,000 करोड़ के स्कैम का किया खुलासा

महादेव एप जैसे केसों ने जांच एजेंसी के काम का दायरा बढ़ा दिया है। रायपुर अब सिर्फ छत्तीसगढ़ की राजधानी नहीं, बल्कि ईडी की कार्रवाई का ‘हॉटस्पॉट’ बन चुका है। देशभर में जहां आर्थिक अपराधों के कई शहर सामने आए, वहीं रायपुर ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया।

Tags:
  • महादेव एप
  • महादेव सट्टा एप
  • रायपुर
  • ईडी की कार्रवाई
  • मनी लॉन्ड्रिंग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर