अधिकारों की रक्षा के लिए राजधानी में जुटा ओबीसी, एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा

Ramanand Tiwari | Published:
Share
obc sc st joint front
obc sc st joint front

भोपाल में OBC-SC-ST मोर्चा की विराट आमसभा आज, 18 जनवरी को हो रही है। इसमें समान आरक्षण, बैकलॉग पदों की पूर्ति, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और न्याय की मांग की जा रही है।

News in Short

  • भोपाल में 18 जनवरी को OBC-SC-ST संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एक विराट आमसभा आयोजन किया गया है।
  • यह आमसभा संविधान में निहित समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है।
  • मोर्चा ने ओबीसी को पदोन्नति में समान आरक्षण देने की मांग की। बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की भी मांग की गई।
  • इसमें प्रदेश भर के सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।

News in Detail

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज, 18 जनवरी 2026 को सामाजिक न्याय के समर्थन में विराट आमसभा आयोजित की जा रही है। यह आमसभा ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हो रही है। प्रदेश भर के सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।

हक-अधिकारों पर हमले का आरोप

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी लोकेश मुजाल्दा ने कहा कि OBC,SC और ST के अधिकारों पर हमला हो रहा है। उनका कहना है कि सामाजिक न्याय की अनदेखी हो रही है। महापुरुषों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाई जा रही है।

सीएम मोहन यादव का ऐलान: पंचायत सचिवों का रिटायरमेंट 62 साल में, मिलेगा 7वां वेतनमान

संविधान की अनदेखी के खिलाफ आवाज

मोर्चा का कहना है कि यह आमसभा संविधान में निहित समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। यह मंच उन सवालों को उठाएगा, जिन्हें लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।

181 किमी सड़कों से बदलेगा एमपी का ट्रांसपोर्ट मैप, विदिशा से शुरुआत

आमसभा की प्रमुख मांगें

ओबीसी वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण। आदिवासी अधिकारी संतोष वर्मा (आईएएस) और अजाक्स प्रांताध्यक्ष के खिलाफ की गई अन्यायपूर्ण कार्रवाई समाप्त करने की मांग की गई। उन्हें विभाग में यथावत पदस्थ रखने और प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग की गई। एससी-एसटी-ओबीसी बैकलॉग पदों की एक माह के भीतर पूर्ति।

एमपी में पदोन्नति के बाद IPS अधिकारियों के तबादलों पर मंथन तेज

ड्राइंग कैडर और रुके पदों का मुद्दा

मोर्चा की मांग है कि ड्राइंग कैडर घोषित पदों पर पहले बैकलॉग भर्ती की जाए। इसके बाद ही कैडर घोषित करने की प्रक्रिया पूरी हो। ओबीसी के 13% रोके गए पदों को तत्काल अनहोल्ड करने की भी मांग की गई है।

निजी क्षेत्र, पदोन्नति और OPS की मांग

संयुक्त मोर्चा ने निजी क्षेत्र और आउटसोर्स सेवाओं में एससी-एसटी-ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की। पदोन्नति में ओबीसी को समान अनुपात में आरक्षण देने की भी मांग की गई। पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग की गई है।

राहुल गांधी भागीरथपुरा में अंदर जाकर परिजनों से नहीं मिलेंगे, अब पानी की टंकी पर होगी मुलाकात

किसी समाज के खिलाफ नहीं, अधिकारों के पक्ष में

मोर्चा ने साफ किया है कि यह आमसभा किसी वर्ग या समाज के विरोध में नहीं है। यह उन वर्गों के समर्थन में है, जिनके मत से प्रदेश में सरकार बनी है। इनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

सरकार को जगाने की लोकतांत्रिक पहल

यह आमसभा सरकार को चेताने और संवैधानिक जिम्मेदारियां याद दिलाने के लिए की जा रही है। मोर्चा के अनुसार, यह संघर्ष अधिकारों की पुनर्स्थापना का है। इसमें आमजन की भागीदारी सबसे बड़ी ताकत होगी।

सामाजिक न्याय दया नहीं, अधिकार है

संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि यह आंदोलन सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान के पक्ष में है। ओबीसी, एससी और एसटी समाज ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • ओबीसी
  • एससी-एसटी
  • संयुक्त मोर्चा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर