27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

Neel Tiwari | Feb 20, 2026, 19:10 IST
Share
27 percent obc reservation
27 percent obc reservation

मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को तीन महीने के भीतर निर्णय देने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद कई भर्तियां प्रभावित हो रही हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रही लंबी कानूनी जंग में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत आदेश अब अपलोड हो चुका है। इसके तहत सभी याचिकाओं, विशेष अनुमति याचिकाओं (SLPs) और ट्रांसफर मामलों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट वापस भेज दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे मामले का अंतिम निर्णय तीन महीने के भीतर करे।

न्यायमूर्ति पामिदिघंटम श्री नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने आदेश दिया कि राज्य के 2019 संशोधन अधिनियम की संवैधानिक वैधता पर हाईकोर्ट ने अभी तक अंतिम निर्णय नहीं दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से विशेष पीठ बनाने का अनुरोध किया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह मामला लंब समय से इधर-उधर घूम रहा है, जिससे भर्तियां और अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ओबीसी आरक्षण केस में 13 फीसदी होल्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अंतरिम राहत पर फैसला गुरुवार को

एमपी ओबीसी आरक्षण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण केस फिर अटका, आज की सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण केस अटका, सरकार भूली, होल्ड उम्मीदवारों का PM मोदी और CJI को पत्र

कई भर्तियां अधर में लटकी

मध्यप्रदेश में 1994 के अधिनियम के तहत ओबीसी को 14% आरक्षण प्राप्त था, जिसे 2019 में बढ़ाकर 27% कर दिया गया। इस वृद्धि को 50% आरक्षण सीमा (इंदिरा साहनी प्रकरण) के उल्लंघन के आधार पर चुनौती दी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई और कई भर्तियां अधर में लटक गईं।

फिलहाल राज्य सरकार 87-13 फॉर्मूले के तहत 13% पद होल्ड पर रखे हुए है। अब सुप्रीम कोर्ट की तीन महीने की समय-सीमा के साथ, सभी की नजरें हाईकोर्ट की प्रस्तावित विशेष पीठ पर हैं। यह पीठ तय करेगी कि प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण संवैधानिक रूप से लागू रहेगा या नहीं।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • ओबीसी
  • ओबीसी आरक्षण
  • राज्य सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज