केंद्र के लाए गए एडवोकेट अमेंडमेंट एक्ट बिल 2025 के विरोध में वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान
Neel Tiwari | Feb 20, 2025, 15:52 IST
lawyers-strike-protest-india
एडवोकेट अमेंडमेंट एक्ट बिल 2025 के विरोध में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन समेत मध्य प्रदेश के वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। जबलपुर में 21 फरवरी को वकील हड़ताल पर रहेंगे।
JABALPUR. केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट एक्ट बिल 2025 को लेकर देशभर के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन सहित मध्य प्रदेश के वकीलों ने इस बिल का विरोध करने का ऐलान किया है। जबलपुर में 21 फरवरी को वकील हड़ताल पर रहेंगे और सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग करेंगे।
यह बिल एक्ट अधिवक्ताओं के अधिकारों को सीमित करने और न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस एवं न्यायपालिका का दबदबा बढ़ाने वाला बताया जा रहा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो इससे उनकी स्वतंत्रता बाधित होगी और वे खुलकर अपने मुवक्किलों की पैरवी नहीं कर पाएंगे। दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने इस विधेयक के विरोध में पिछले तीन दिनों से हड़ताल कर रखी है। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन भी इस विरोध में शामिल हो गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें... डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में वकालत के छात्र न वकील बन सकेंगे ना ही सिविल जज
भारत सरकार ने अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में संशोधन करने का प्रस्ताव किया है, जिसका उद्देश्य कानूनी पेशे को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाना बताया जा रहा है। इस बिल एक्ट के तहत वकीलों के आचरण, अनुशासन और उनके अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं। सरकार का दावा है कि यह बिल एक्ट कानूनी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और न्याय प्रणाली की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगा। हालांकि, अधिवक्ताओं का मानना है कि यह बिल एक्ट उन्हें कमजोर बनाने और उनके कार्यक्षेत्र को सीमित करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
यह खबर भी पढ़ें... ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट वकील ने दी मंत्री सारंग को चुनौती
कानून मंत्रालय ने इस बिल एक्ट पर सुझाव देने के लिए 28 फरवरी 2025 तक का समय दिया है। राज्य बार काउंसिल से भी इस संबंध में सुझाव मांगे गए हैं। लेकिन अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार ने पहले ही कठोर निर्णय ले लिया है और उनके सुझावों को केवल औपचारिकता के लिए मांगा जा रहा है।
19 फरवरी को जबलपुर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बिल एक्ट के विरोध में 21 फरवरी को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। अगर सरकार ने अधिवक्ताओं की मांगों को नहीं माना, तो आने वाले समय में पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में SDM के फर्जी कोर्ट में केस चलाकर धोखाधड़ी करने वाले वकील पर हुई FIR
अधिवक्ताओं का कहना है कि यह नया एक्ट एक तरह से उनके हाथ काटने जैसा है। इससे उनका स्वतंत्र रूप से काम करना मुश्किल हो जाएगा। अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा प्रस्तुत नए एक्ट पर कड़ा विरोध जताया है। यह एक्ट उनके अधिकारों पर सीधा हमला है, वकीलों का मानना है कि इससे न्यायपालिका और पुलिस का उन पर दबाव बढ़ेगा, जिससे वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपना कार्य नहीं कर पाएंगे। अधिवक्ताओं ने इस बिल एक्ट को एकतरफा करार देते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।
अगर सरकार इस विधेयक को बिना किसी संशोधन के पारित करती है, तो अधिवक्ताओं का विरोध और तेज हो सकता है। विभिन्न राज्यों के बार एसोसिएशन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार अधिवक्ताओं की मांगों को किस हद तक स्वीकार करती है।
यह खबर भी पढ़ें... कोर्ट में वकीलों ने युवक को पीटा, IPS सहित पुलिस वालों से धक्का-मुक्की
बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध
यह खबर भी पढ़ें... डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में वकालत के छात्र न वकील बन सकेंगे ना ही सिविल जज
क्या कहता है नया संशोधन एक्ट
यह खबर भी पढ़ें... ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट वकील ने दी मंत्री सारंग को चुनौती
28 फरवरी तक सुझाव देने का मौका
हाईकोर्ट बार और जिला बार की बैठक में बड़ा फैसला
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में SDM के फर्जी कोर्ट में केस चलाकर धोखाधड़ी करने वाले वकील पर हुई FIR
अधिवक्ताओं का क्या कहना है
क्या होगा आगे
यह खबर भी पढ़ें... कोर्ट में वकीलों ने युवक को पीटा, IPS सहित पुलिस वालों से धक्का-मुक्की
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari