कलाकारों की फीस से लेकर बड़े सांस्कृतिक इवेंट तक TDS जरूरी, कार्यक्रम के पहले होगी टैक्स कटौती
Ramanand Tiwari | Published:
artists-fee-cultural-events
एमपी सरकार की तरफ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अब कलाकारों की फीस पर टैक्स कटेगा। टीडीएस कटौती अनिवार्य कर दी गई है। लाखों रुपए खर्च करने वाले इन आयोजनों को अब टैक्स नियमों का पालन करना होगा।
BHOPAL.राज्य सरकार के हर आयोजन पर टैक्स कटेगा। इसमें सिंगर, डांसर, कवि या अन्य कलाकारों को मोटी फीस दी जाती है। ऐसे आयोजनों में टीडीएस कटौती अनिवार्य कर दी गई है।
टीडीएस का दायरा सिर्फ कलाकारों तक सीमित नहीं है। लाखों रुपए खर्च कर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम अब टैक्स नियमों के तहत आएंगे। यह आयोजन किसी भी विभाग द्वारा कराया गया हो।
ये भी पढ़ें...ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट आज, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया इंजन
आयकर विभाग ने सरकारी आयोजनों पर निगरानी तेज कर दी है। विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर टीडीएस की जानकारी मांगी जा रही है। साथ ही बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...क्रिसमस 2025 से पहले ईसाई समुदाय के खिलाफ बढ़ते हमले, NHRC से जांच की मांग
जो विभाग टीडीएस की राशि नहीं देंगे, उनके खिलाफ आयकर विभाग टीडीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। इसमें नोटिस जारी करने से लेकर कानूनी कदम तक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...रणवीर की धुरंधर के आगे फीकी पड़ी हॉलीवुड की अवतार फायर एंड ऐश, जानें Wednesday Box Office
लोक निर्माण विभाग, संस्कृति विभाग, लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, खनिज साधन सहित वे सभी विभाग इस दायरे में आए हैं। ये विभाग टेंडर के जरिए काम कराते हैं या इवेंट आयोजित करते हैं।
अब कमीशन, टेक्निकल सर्विस और प्रोफेशनल सेवाओं पर किए गए भुगतान पर भी टीडीएस काटना जरूरी होगा। भुगतान का स्वरूप चाहे जैसा हो, टैक्स कटौती से छूट नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें...मप्र के सबसे बड़े 71.58 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED की जांच में 3 अधिकारियों के नाम
कोल इंडिया लिमिटेड, कोल माइंस और अन्य सार्वजनिक उपक्रम भी टीडीएस नियमों के अंतर्गत आते हैं। आयकर अधिनियम के अनुसार इन्हें भी समय पर टैक्स जमा करना होगा।
आयकर विभाग की टीडीएस आयुक्त भारती सिंह के अनुसार, कई सरकारी विभागों को यह जानकारी नहीं है कि किन सेवाओं पर टीडीएस लागू हो चुका है। इसी वजह से विभागों को पत्र भेजकर नियम समझाए जा रहे हैं।
आयुक्त भारती सिंह बताती हैं कि लोक निर्माण विभाग से पिछले चार महीनों में टीडीएस के रूप में राजस्व आना शुरू हो गया है। अधिकांश मामलों में कार्रवाई आयकर अधिनियम की धारा 194(J) के तहत की जा रही है।
एमपी-छत्तीसगढ़ क्षेत्र में आयकर विभाग को हर साल मिलने वाले कुल राजस्व का बड़ा हिस्सा टीडीएस से आता है। सालाना करीब 33 हजार करोड़ रुपए की वसूली होती है। इसमें लगभग 21 हजार करोड़ रुपए सिर्फ टीडीएस से जुटाए जाते हैं।
प्रदेश में स्थापना दिवस और अन्य बड़े आयोजनों के लिए बाहर से कलाकार बुलाए जाते हैं। इसी कारण आयकर विभाग के अफसरों ने हाल ही में संस्कृति विभाग से आयोजनों और भुगतान का पूरा विवरण लिया है।
टीडीएस से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद आयकर विभाग ने प्रोग्राम आयोजित किए हैं। ये प्रोग्राम लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सीएमएचओ तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए हैं।
आयकर विभाग का कहना है कि सरकारी खर्च पर टैक्स नियमों की अनदेखी नहीं होगी। समय पर टीडीएस कटौती और जमा करना अब हर विभाग की जिम्मेदारी होगी।
महंगे सांस्कृतिक आयोजनों पर भी टैक्स लागू
ये भी पढ़ें...ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट आज, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया इंजन
आयकर विभाग की बढ़ी हुई निगरानी
ये भी पढ़ें...क्रिसमस 2025 से पहले ईसाई समुदाय के खिलाफ बढ़ते हमले, NHRC से जांच की मांग
टीडीएस नहीं जमा किया तो होगी कार्रवाई
ये भी पढ़ें...रणवीर की धुरंधर के आगे फीकी पड़ी हॉलीवुड की अवतार फायर एंड ऐश, जानें Wednesday Box Office
किन-किन विभागों पर लागू हुआ नियम
कमीशन और प्रोफेशनल सेवाएं भी शामिल
ये भी पढ़ें...मप्र के सबसे बड़े 71.58 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED की जांच में 3 अधिकारियों के नाम
सरकारी उपक्रमों पर भी लागू नियम
नियमों की जानकारी की कमी आई सामने
पीडब्ल्यूडी से मिलने लगा टीडीएस राजस्व
21 हजार करोड़ रुपए सिर्फ टीडीएस से
संस्कृति विभाग के आयोजनों की जांच
आउटरीच प्रोग्राम से दी जा रही समझाइश
सरकार को मिला स्पष्ट संदेश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari