बानमोर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर लगातार SC आरक्षण पर सवाल, HC ने सरकार को थमाया नोटिस

Neel Tiwari | Sept 10, 2025, 20:53 IST
Share
sc-reservation-hc-notice
sc-reservation-hc-notice

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बानमोर नगर परिषद, मुरैना के अध्यक्ष पद पर लगातार SC आरक्षण चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया। राज्य सरकार, चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बानमोर नगर परिषद, जिला मुरैना के अध्यक्ष पद पर लगातार अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। नोटिस राज्य सरकार, चुनाव आयोग, नगर प्रशासन विभाग और मुरैना के कलेक्टर को दिया गया है।

याचिका में कहा गया है कि 1999 में नगर परिषद की स्थापना के बाद से अब तक अध्यक्ष पद पर बिना रोटेशन के सिर्फ SC आरक्षण ही लागू है, जो संविधान और कानून के प्रावधानों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें...वन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में क्यों किया डीएफओ अनिल यादव को सस्पेंड , जानिए पूरी कहानी

25 साल से एक ही वर्ग को मिल रहा आरक्षण

बानमोर नगर परिषद की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी और उसी समय पहली बार अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए। तब से अब तक हर बार अध्यक्ष पद SC वर्ग के लिए आरक्षित किया जाता रहा है।

याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि यह स्थिति न केवल अनुचित है बल्कि मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 29-B और नगर पालिका (रोटेशन संबंधी नियम) 1999 के नियम 6 का उल्लंघन भी है।

नियमों के अनुसार आरक्षण का निर्धारण घुमाव (रोटेशन) के आधार पर होना चाहिए, ताकि SC, ST और OBC के अलावा सामान्य वर्ग को भी बराबरी से प्रतिनिधित्व मिल सके। लेकिन बानमोर में यह नियम कभी लागू नहीं किया गया और हर बार अध्यक्ष पद पर SC आरक्षण ही घोषित होता रहा।

ये भी पढ़ें...नल जल योजना में एक पंचायत में हुआ बड़ा गोलमाल, अब सरकार ने आठ हजार पंचायतों पर बैठाई जांच

रोटेशन नियम का नहीं हो रहा पालन

याचिकाकर्ता ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243-T में स्थानीय निकायों में पदों का आरक्षण तय किया गया है और इसे रोटेशन सिस्टम से लागू करने का प्रावधान रखा गया है। इसका उद्देश्य यह है कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिले और लोकतांत्रिक का प्रतिनिधित्व संतुलित रहे।

बानमोर नगर परिषद में लगातार SC वर्ग को आरक्षण देकर न केवल रोटेशन की मूल भावना की अनदेखी की गई है बल्कि अन्य वर्गों को इस पद पर प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया गया है। याचिका में मांग की गई है कि हाईकोर्ट सरकार को निर्देश दे कि अगली चुनाव अधिसूचना जारी करने से पहले अध्यक्ष पद पर आरक्षण का निर्धारण घुमाव के सिद्धांत के अनुसार किया जाए।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के फसल बीमा कंपनी पर आरोप, बोले- किसानों के करोड़ रुपए डकार रही

ये भी पढ़ें...मप्र बिजली कंपनी के सहायक ग्रेड 3 पदों की रूकी ज्वाइनिंग कब तक होगी, हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश

हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, चुनाव आयुक्त, नगर प्रशासन विभाग और कलेक्टर से जवाब मांगा है। अदालत ने सभी पक्षों से चार सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही तय होगा कि बानमोर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर आरक्षण व्यवस्था में बदलाव होगा या नहीं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • चुनाव आयोग
  • चुनाव आयुक्त
  • मुरैना
  • नगर परिषद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज