MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने

Vikram Jain | Mar 06, 2025, 01:55 IST
Share
chhindwara group wedding cancelled couples dreams shattered
chhindwara group wedding cancelled couples dreams shattered

छिंदवाड़ा में 600 कपल्स ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन अचानक एक सरकारी आदेश के बाद कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया। अब 7 मार्च को इस फैसले के खिलाफ रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी आदेश के बाद अपनी शादी के सपने देख रहे 600 कपल्स के सपनों पर पानी फिर गया। यहां 600 जोड़ों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन अचानक एक सरकारी आदेश के बाद कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया। इसके कारण इन जोडों के सपने चूर-चूर हो गए। इस फैसले को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला है। अब 7 मार्च को इस फैसले के खिलाफ रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जानें पूरा मामला

दरअसल, छिंदवाड़ा जिले के परसिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को किया जाना था। इस कार्यक्रम के लिए करीब 600 जोड़ो ने रजिस्ट्रेशन कराया था और शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। कार्ड बांटे जा चुके थे और सभी जोड़े शादी के सपने देख रहे थे, लेकिन अचानक एक सरकारी आदेश के बाद इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया और अगले महीने के लिए शिफ्ट कर दिया गया। यह खबर जैसे ही कपल्स को मिली, उनके सपनों पर पानी फिर गया। इससे कपल्स में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

ये खबर भी पढ़ें...

बेटी के साथ डेयरी पर खड़े युवक को आया हार्ट अटैक, बेसुध होकर गिरा और मौत

भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना गलत

इधर, इस मामले में परसिया के विधायक सोहन वाल्मिक ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शादी का सपना हर लड़के-लड़की का सबसे बड़ा सपना होता है और इस तरह की स्थिति से उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना गलत है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे और इस मुद्दे पर जन आंदोलन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- कमलनाथ पर उंगली उठी तो बिछेगी लाखों लाशें

7 मार्च को होगा विरोध-प्रदर्शन

इस मामले के विरोध में 7 मार्च को परसिया विधायक सोहन वाल्मिक की मौजूदगी में एक रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली मां सिद्धेश्वरी मंदिर से निकाली जाएगी और इसके बाद एसडीएम कार्यालय में धरना देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

B.Sc नर्सिंग की छात्रा को फीस भरने के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, हाईकोर्ट ने किया न्याय

RTE मापदंड पूरा नहीं करने वाले स्कूलों पर प्रशासन सख्त, यहां बंद होंगे MP बोर्ड के कई स्कूल

Tags:
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  • शादी
  • सामूहिक विवाह
  • chhindwara news
  • सोहन वाल्मिक
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी