कांग्रेस का संगठन रीबूट : बूथ से पंचायत तक नई रणनीति, SIR पर बड़े आरोप

Ramanand Tiwari | Dec 26, 2025, 21:57 IST
Share
congress-reboot-strategy
congress-reboot-strategy

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कार्यसमिति बैठक के बाद बड़ी घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने संगठन विस्तार, संविधान बचाओ अभियान और SIR गड़बड़ियों पर चर्चा की।

BHOPAL.मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अहम फैसलों की जानकारी साझा की। फोकस संगठन विस्तार, संविधान बचाओ अभियान और SIR में कथित गड़बड़ियों पर रहा।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कांग्रेस ने मजबूत और सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभाई है। उन्होंने 71 जिला अध्यक्षों की एक साथ नियुक्ति को ऐतिहासिक कदम बताया। पटवारी के मुताबिक, यह पहली बार है जब संगठन सृजन इतने व्यापक स्तर पर किया गया है।

बीएलओ पर काम का बोझ कम करें... सुप्रीम कोर्ट का एसआईआर को लेकर सख्त निर्देश

पंचायत-वार्ड में कांग्रेस कमेटी

जीतू पटवारी ने घोषणा की कि 1 जनवरी से 15 फरवरी तक हर पंचायत और वार्ड में कांग्रेस कमेटियों का गठन होगा। सभी मंडल अध्यक्षों का नए सिरे से चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी।

बस्तर में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई कल

पोलिंग बूथ चलो, गांव चलो

कांग्रेस संभाग और जिला स्तर पर विशेष समितियां बनाएगी। ये समितियां पोलिंग बूथ चलो और गांव चलो अभियान की रणनीति तैयार करेंगी। पटवारी ने साफ कहा कि बूथ और गांव तक पहुंचे बिना प्रदेश की सेवा संभव नहीं है। इसे 2026 के लिए कांग्रेस का नया नारा बताया गया।

51 लाख फर्जी वोट का दावा

SIR रिपोर्ट का हवाला देते हुए जीतू पटवारी ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SIR में 51 लाख फर्जी वोट सामने आए हैं। कांग्रेस करीब 30 लाख वोटों से चुनाव हारी थी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में 43 लाख नाम ड्राफ्ट रोल से हटाए गए हैं। 8 लाख नाम जांच के दायरे में हैं।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 12 राज्यों में एसआईआर अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ाई

2023 का चुनाव चोरी हुआ

पटवारी ने दावा किया कि 2023 विधानसभा चुनाव में खासतौर पर 60 सीटों पर वोटों की हेराफेरी हुई। जहां जीत का अंतर एक लाख से अधिक होना चाहिए था। वहां आंकड़ा 35 हजार तक सीमित कर दिया गया। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का मामला बताया।

BLO के साथ बूथ रक्षा अभियान

कांग्रेस अब BLO के साथ मिलकर बूथ सुरक्षा का अभियान शुरू करेगी। पार्टी विधानसभा-वार SIR की समीक्षा कर रही है। सोच-समझकर न्यायालय जाने की रणनीति बना रही है। फर्जी वोटों की न्यायिक जांच की मांग भी दोहराई गई है।

45 दिन में नए तरीके से संगठन सृजन

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी के प्रस्तावों को जमीन पर उतारा जाएगा। अगले 45 दिनों तक संगठन सृजन नए तरीके से किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में मतदाता सूची में हुई बड़ी गड़बड़ियों की ओर भी इशारा किया।

सर पर भारी पड़ रहा है एसआईआर, काम में लापरवाही पर तीन शिक्षक सस्पेंड

भाजपा पर तीखा हमला

हरीश चौधरी ने गांधी विचारों, मनरेगा में केंद्र की भूमिका और नेशनल हेराल्ड जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस RSS जैसी संगठन नहीं, बल्कि एक राजनीतिक दल है। यह जनता के मुद्दों पर खुलकर संघर्ष करता है।

ड्राफ्ट रोल के बाद सियासी घमासान तेज

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एसआईआर प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद हुई है, जिसमें करीब 43 लाख नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस इसे सीधे 2023 चुनाव परिणामों से जोड़ रही है और भाजपा पर हमलावर है।

2028 की तैयारी में कांग्रेस

कांग्रेस अब बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और अभियानों के जरिए 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन रीबूट और मतदाता सूची पर सवाल आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति को गरमाने वाले हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • हरीश चौधरी
  • एसआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग