कलेक्टरों को सीएस अनुराग जैन की दो-टूक चेतावनी: बोले- आपके इलाके में माफिया बेकाबू, खौफ पैदा कीजिए

Ramanand Tiwari | Jan 22, 2026, 09:41 IST
Share
cs anurag jain mp mining mafia collector sp warning
cs anurag jain mp mining mafia collector sp warning

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कई जिलों में कलेक्टरों के खिलाफ आ रही शिकायतों पर गुस्सा जाहिर किया है। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की दूसरी समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि कोई ये न समझे कि सब कुछ छिपा रहता है।

News In Short

  • मुख्य सचिव ने कहा- खनन माफिया बेकाबू हो रहे हैं। प्रशासन का खौफ नहीं दिखता है।
  • सीएस ने भिंड कलेक्टर और एसपी को प्रशासनिक विफलता पर सख्त चेतावनी दी है।
  • मुख्य सचिव ने वीसी में बैतूल कलेक्टर को लापरवाही बरतने पर फटकार भी लगाई है।
  • मऊगंज कलेक्टर से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सवाल पूछे गए। साथ ही सुधार के निर्देश भी दिए हैं।
  • सीएस ने यह भी कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

News In Detail

BHOPAL. मध्यप्रदेश में अवैध खनन को लेकर सरकार के शीर्ष स्तर पर नाराजगी खुलकर सामने आई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश के कई जिलों में खनन माफिया बेलगाम हो चुके हैं। वहीं, प्रशासन का खौफ कहीं नजर नहीं आता है।

भिंड कलेक्टर और एसपी को दो टूक चेतावनी

मुख्य सचिव ने भिंड के कलेक्टर (आईएएस किरोड़ी लाल मीणा) और पुलिस अधीक्षक असित यादव को सीधे शब्दों में कहा कि आपके क्षेत्र में खनन माफिया बेकाबू हैं। आप लोग लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। प्रशासन का डर अपराधियों में दिखना चाहिए, लेकिन यहां हालात उलट नजर आ रहे हैं।

आपका खौफ होना चाहिए- सीएस का कड़ा संदेश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चेताया कि माफियाओं के मन में प्रशासन का डर पैदा होना जरूरी है। यदि अवैध खनन खुलेआम चल रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी सीधे जिला प्रशासन और पुलिस की है।

वीसी में लापरवाही पर बैतूल कलेक्टर को फटकार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मोबाइल देखने पर मुख्य सचिव ने सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जब मुख्य सचिव मीटिंग ले रहे हों, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यदि जिले में कोई बड़ी घटना होगी, तो सूचना आपको मिल ही जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर मऊगंज कलेक्टर से सवाल

मऊगंज जिले में सीएम हेल्पलाइन की बढ़ती शिकायतों पर भी मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सीधे पूछा कि आप लोग आखिर कर क्या रहे हैं, जब जनता को बार-बार शिकायत करनी पड़ रही है।

सब पता चलता है, कोई भ्रम में न रहे

सीएस अनुराग जैन ने स्पष्ट किया कि कोई यह न समझे कि सरकार को कुछ पता नहीं चलता। किस जिले में क्या चल रहा है, इसकी पूरी जानकारी ऊपर तक पहुंचती है। इसलिए सभी अधिकारी करप्शन से दूर रहें और सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार जनता के हित में काम करें।

सीएस और सीएम तक पहुंची शिकायतें, सुधरने की हिदायत

मुख्य सचिव ने कहा कि कुछ जिलों की गंभीर शिकायतें सीधे उनके और सीएम मोहन यादव के पास पहुंची हैं। ऐसे में अभी भी संभलने और सुधार करने का समय है, वरना कार्रवाई तय मानी जाए।

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के एजेंडों की सख्त समीक्षा

सात और आठ अक्टूबर को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के 85 बिंदुओं की जिलावार समीक्षा की गई है। इसमें टॉप थ्री और बॉटम थ्री जिलों की परफॉर्मेंस साझा करते हुए कमजोर जिलों को जल्द सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

महिला सुरक्षा और मुस्कान अभियान की समीक्षा

बैठक में महिला सुरक्षा, पुलिस समन्वय और नाबालिग बालिकाओं की तलाश को लेकर चलाए जा रहे मुस्कान अभियान की भी समीक्षा हुई है। अब तक 1900 से ज्यादा बालिकाओं की बरामदगी की जानकारी दी गई है।

जागरूकता में टॉप और बॉटम जिले

जनजागरूकता अभियानों में टीकमगढ़, धार और सिंगरौली टॉप थ्री जिलों में शामिल रहे हैं। वहीं पन्ना, मुरैना और भिंड को बॉटम थ्री जिलों में रखा गया, जिस पर विशेष चिंता जताई गई है।

तारीख पर तारीख, चौथी बार हो सकी समीक्षा बैठक

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडे की समीक्षा के लिए पहले 31 दिसंबर की तारीख तय हुई थी। फिर इसे 5 जनवरी किया गया, बाद में 15 जनवरी तय हुई, लेकिन प्रशासनिक कारणों से बैठक टलती रही है। आखिरकार चौथी बार तय तारीख पर यह अहम समीक्षा बैठक हो सकी है।

माफिया पर कार्रवाई नहीं तो अफसरों पर गाज

मुख्य सचिव की सख्त भाषा और सीधे सवालों से साफ है कि अब लापरवाही और संरक्षण बर्दाश्त नहीं होगा। खनन माफिया हो या प्रशासनिक सुस्ती, दोनों पर सरकार की नजर है और अगला कदम कार्रवाई का हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव से कागजों पर ही अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को लेकर बोला ऐसा झूठ

भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी

CM की प्राथमिकताओं पर अमल, सीएस अनुराग जैन करेंगे रिव्यू

भागीरथपुरा कांड की जांच के लिए एसीएस जीएडी की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम हेल्पलाइन
  • कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस
  • खनन माफिया
  • बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
  • पुलिस अधीक्षक असित यादव
  • आईएएस किरोड़ी लाल मीणा
  • सीएस अनुराग जैन
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि