CS अनुराग जैन का सख्त अल्टीमेटम: पानी-तौल-सुरक्षा दुरुस्त करो, कभी भी उतर सकता है CM का हेलीकॉप्टर

Ramanand Tiwari | Apr 29, 2026, 23:04 IST
Share
cs Anurag Jain
cs Anurag Jain

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गेहूं खरीदी केंद्रों पर पानी, तौल, सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का सख्त आदेश दिया। सीएम मोहन यादव कभी भी हेलीकॉप्टर से निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं।

गेहूं खरीदी में मिल रही लगातार शिकायतों के बीच अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों को दो टूक कहा है कि खरीदी केंद्रों पर पानी, तौल और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं तुरंत दुरुस्त करें। क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव अगले 2–3 दिनों में कभी भी हेलीकॉप्टर से अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं और सीधे किसानों से हकीकत जानेंगे।

क्या है पूरा मामला?

प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर गड़बड़ी, देरी और अव्यवस्थाओं की शिकायतें लगातार सरकार तक पहुंच रही हैं। कई जगह किसानों को इंतजार, तौल में देरी और सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसी फीडबैक के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साफ कर दिया अब सिर्फ कागजी रिपोर्ट नहीं चलेगी, जमीनी हकीकत ही असली पैमाना होगी।

क्या-क्या सुधारना जरूरी?

  • खरीदी केंद्रों पर ये सुविधाएं अनिवार्य
  • पीने के पानी की व्यवस्था
  • छांव और बैठने की सुविधा
  • समय पर तौल और पर्याप्त कांटे
  • सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना
  • किसानों को सही समर्थन मूल्य मिलना

CM का औचक निरीक्षण किसी भी जिले में एंट्री

अनुराग जैन ने खास तौर पर पानी और बेसिक सुविधाओं की कमी को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचेंगे। वे सीधे किसानों से संवाद करेंगे और पूछेंगे सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। तत्काल ग्राउंड रियलिटी का आकलन करेंगे। यह साफ संकेत है कि अब रिपोर्ट नहीं, रियलिटी देखी जाएगी। खरीदी की तारीख बढ़ी, जिम्मेदारी भी बढ़ी। अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 23 मई तक होगी।

पहले अंतिम तारीख 9 मई थी

स्लॉट बुकिंग का समय भी बढ़ाया गया है। समय बढ़ा है, तो व्यवस्थाएं भी उसी हिसाब से मजबूत करनी होंगी। पानी पर विशेष फोकस किया जाएगा (सख्त चेतावनी)। भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों में जल संकट की आशंका है, इसलिए नल-जल योजनाएं सुचारू रखना अनिवार्य है। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

तुरंत वैकल्पिक इंतजाम करें

पानी की समस्या को लेकर लापरवाही हुई तो जिम्मेदारी तय होगी। स्कूलों में ‘बन गए, पर चल नहीं रहे’ शौचालय हैं। बालिका शौचालय बने, लेकिन पानी और सफाई का अभाव है। कलेक्टरों को खुद निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

स्वास्थ्य सेवाएं ब्लॉक लेवल पर सख्ती

कलेक्टरों को फील्ड विजिट अनिवार्य करना है। ब्लॉक स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक होनी चाहिए। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुविधाओं पर फोकस रखा जाए। प्रशासन के लिए सख्त मैसेज है कि लोक सेवा गारंटी के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें कम करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

अन्य अहम निर्देश

सीमावर्ती जिलों में बाहरी राज्यों का गेहूं आने से रोकें।
जनगणना कार्य तय समय में पूरा करें।
नर्मदा किनारे विकास और पौधरोपण तेज करें।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए 5 साल का विजन प्लान तैयार करें।
नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाएं।
सड़क सुरक्षा पर फोकस बढ़ाएं।

सीधा सवाल

क्या खरीदी केंद्रों पर वाकई पानी और छांव की व्यवस्था है? क्या किसानों को समय पर तौल और भुगतान मिल रहा है? क्या स्कूलों के शौचालय उपयोग के लायक हैं? क्या गांवों में पानी संकट से निपटने की तैयारी पूरी है?

अब 23 मई तक स्लॉट बुक करा सकेंगे किसान, सेंटरों पर खरीदी की क्षमता भी दोगुनी की

विपक्ष का विरोध करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधानसभा ले जा रही सरकार, कांग्रेस का बड़ा आरोप, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

खेतों में गेहूं उगाए, सिस्टम में जीरो, मध्यप्रदेश में सरकार के सैटेलाइट ने लाखों किसानों को झूठा ठहराया



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • गेहूं खरीदी
  • स्लॉट बुकिंग
  • अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज