DAVV के कई कोर्स में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के एडमिशन, ऐसे कर रहीं टॉप

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

इंदौर के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट्स और कॉलेजों में लड़कों के मुकाबले लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मैनेजमेंट के कई कोर्स से लेकर, यूजी-पीजी और अन्य डिग्री कोर्स में दो-तीन वर्षों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

इंदौर. इंदौर के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट्स और कॉलेजों में लड़कों के मुकाबले लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मैनेजमेंट के कई कोर्स से लेकर, यूजी-पीजी और अन्य डिग्री कोर्स में दो-तीन वर्षों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं, एडमिशन से लेकर करियर बनाने की दौड़ में भी लड़कियां आगे हैं और टॉपर लिस्ट में भी उनका नाम लड़कों से आगे है। लगातार बढ़ रहे एडमिशन की एक बड़ी वजह डीएवीवी को ए-प्लस ग्रेड का दर्जा मिलना भी है, जिसके चलते देशभर से कई स्टूडेंट्स इंदौर में पढ़ाई करने आ रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़े : College Girls सारा तेंदुलकर के इन स्टाइलिश लुक्स से लें इंस्पिरेशन

हर कोर्स में 15 प्रतिशत इजाफा

डीएवीवी के समन्वयक डॉक्टर कन्हैया आहुजा ने बताया कि मैनेजमेंट के प्रोग्राम्स में लड़कियां ज्यादा आ रही हैं, जिसमें लड़कों के मुकाबले उनकी संख्या बढ़ रही है। 15 प्रतिशत इजाफा हुआ है। इसके अलावा, डिमांड को देखते हुए डेटा एनालिस्ट में भी लड़कियों की काफी रुचि दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही, सोशल साइंसेस के प्रोग्राम में साइकोलॉजी, सोशलॉजी और यूजीसी के नेट एग्जाम में भी लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ये खबरें भी पढ़े : CGPSC 2021 | ले डूबा पूर्व चेयरमैन का स्वार्थ, अब Toppers की लिस्ट होल्ड पर

टॉप करने में भी लड़कियां आगे

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के साथ ही यूनिवर्सिटी के टीचिंग डिपार्टमेंट्स के 70 प्रतिशत कोर्स ऐसे हैं जिनमें लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा टॉप कर रही हैं। इसके साथ ही, यूजी-पीजी कोर्सेस सहित पीएचडी और डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्स करने में भी लड़कियां लड़कों से आगे हैं। इसके अलावा, मेडिकल, डेंटल, इंजीनियरिंग, आर्ट, साइंस, एजुकेशन सहित ज्यादातर स्ट्रीम के टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा है।

ये खबरें भी पढ़े : DAVV गरबा विवाद ने बढ़ाई TI यादव की मुश्किल, ABVP ने लगाए गंभीर आरोप

डीएवीवी से जुड़े कॉलेज

  • 2022: 56,213 लड़कों के मुकाबले 59,156 लड़कियों के एडमिशन हुए।
  • 2023-2024: इसी तरह की स्थिति रही। इन वर्षों में 60,862 और 39,438 लड़कों के मुकाबले 64,409 और 40,518 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
ये खबरें भी पढ़े : DAVV में हो रहा नशे का धंधा, कांग्रेस ने लगाए आरोप, होस्टल की हो जांच

डीएवीवी के विभाग

यूनिवर्सिटी के विभागों में भी 61 प्रतिशत से अधिक छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल विभागों में कुल 13,297 एडमिशन हुए थे, जिनमें 8,174 छात्राएं थीं।

ये खबरें भी पढ़े : DAVV के IMS ऑडीटोरियम में सुधार के नाम पर 3 करोड़ के घोटाले की तैयारी

25 प्रतिशत स्टूडेंट्स बाहर से

इंदौर में पढ़ रही लड़कियों में करीब 25 प्रतिशत छात्राएं अन्य शहरों की हैं। इनमें से ज्यादातर छात्राएं यूजी-पीजी के साथ ही अन्य कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, इंदौर के बाहर से लड़के भी यहां कोर्स करने आ रहे हैं, लेकिन उनमें भी लड़कियां आगे हैं।

ये खबरें भी पढ़े : DAVV Indore : DAVV के छात्रों ने बनाई सेमी कंडक्टर चिप, इससे यह होंगे फायदें

इन कोर्सेस में बढ़ रही संख्या

  • एमबीए
  • एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस
  • एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स
  • एमबीए फाइनेंस सर्विसेस
  • कोर एचआर
  • कोर मार्केटिंग
  • सोशल साइंस
  • सोशलॉजी
  • साइकोलॉजी
  • डेटा एनालिस्ट
  • यूजीसी के नेट एग्जाम
  • पीएचडी
Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • MP मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • एमपी एजुकेशन डिपार्टमेंट
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
  • davv
  • 1 boy 2 girls
  • डीएवीवी  यूनिवर्सिटी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर