ट्रांसफर आर्डर को ठेंगा दिखा रहे DEO घनश्याम सोनी, 23 जून को कांग्रेसी करेंगे पदमुक्त

Neel Tiwari | Jun 22, 2025, 15:08 IST
Share
deo-ghanshyam-soni-transfer-issue
deo-ghanshyam-soni-transfer-issue

मध्य प्रदेश में जबलपुर के DEO ने अपने ट्रांसफर आदेश की अवहेलना करते हुए पद नहीं छोड़ा है। कांग्रेस ने अब इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश शासन ने 6 जून 2025 को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) घनश्याम दास सोनी का तबादला भोपाल किया गया था। यहां उन्हे मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड के सचिव पद दिया गया है। हालांकि, आदेश के 17 दिन बाद भी घनश्याम सोनी ने न तो अपना पद छोड़ा है और न ही नए पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।

इस स्थिति को लेकर अब जबलपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे सत्ता के संरक्षण में पल रही प्रशासनिक मनमानी का मामला बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी ट्रांसफर में राजस्व विभाग ने ही तोड़ दी गाइडलाइन

अगर सोनी नहीं हटे तो हम हटाएंगे - कांग्रेस

जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने सार्वजनिक रूप से एक एलान किया है। सौरभ नाटी ने कहा कि 23 जून 2025 को शाम 5 बजे कांग्रेसजन एकजुट होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचेंगे। साथ ही घनश्याम सोनी को पदमुक्त करेंगे। शर्मा ने जारी बयान में कहा है कि भ्रष्ट और सत्ता का गुलाम यह अधिकारी तबादला आदेश की अवहेलना कर रहा है। साथ ही, शिक्षा विभाग को भी अपनी भ्रष्ट गतिविधियों से कलंकित कर चुका है। अब कांग्रेस उसे कुर्सी से खुद उतारेगी।
शहर कांग्रेस की इस आक्रामक घोषणा के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। यह साफ संकेत है कि मामला अब केवल एक स्थानांतरण का नहीं, बल्कि प्रशासनिक गरिमा बनाम राजनीतिक दबाव की लड़ाई बन चुका है।

ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग के ट्रांसफर खतरे में, एक लाया स्टे तो बाकी भी तैयार

CM हेल्पलाइन में हो चुकी है शिकायत

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पटेल ने इससे पहले CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि घनश्याम सोनी ने शासन के आदेश को न मानते हुए DEO जबलपुर में पद पर जमे हुए हैं। हालांकि, अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब कांग्रेस ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। पार्टी का कहना है कि शासन के आदेश को ताक पर रखकर एक अधिकारी अपनी मर्जी से कुर्सी पर बैठा है। ऐसे में इससे पूरी सरकारी व्यवस्था की साख खतरे में पड़ती है।

ये खबर भी पढ़िए...बिजली कंपनी ने किए 8500 आउटसोर्स कर्मचारियों के ट्रांसफर, जो नौकरी छोड़ चुके उनका भी नाम

‘DEO साहब’ की सेटिंग पर चर्चाएं

शिक्षा विभाग की अंदरूनी चर्चाओं की मानें तो घनश्याम सोनी की विभाग और राजनीति के ऊपरी गलियारों तक गहरी पकड़ है। यही वजह है कि 2019 में पन्ना स्थानांतरित होने के बावजूद वे कुछ ही समय में जबलपुर लौट आए थे। तब से लगातार एक ही जिले में पदस्थ हैं। अब एक बार फिर यह संदेह जताया जा रहा है कि शायद वे अपने पुराने सेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर भोपाल नहीं जाना चाहते हैं। इस बार कांग्रेस के खुले विरोध ने उनकी राह मुश्किल कर दी है।

अधिकारी की हठ के आगे प्रशासन नतमस्तक

घनश्याम सोनी के कुर्सी न छोड़ने का सीधा असर विभागीय कार्यो पर पड़ा है। जबलपुर जिले में DEO का पद खाली दिख रहा है क्योंकि नई नियुक्ति अब तक नहीं की गई है। ऐसे में समर कैंप्स, शिक्षकों की नियुक्तियाँ, अनुदान, छात्रवृत्तियों और अन्य योजनाओं में रुकावटें आ रही हैं। स्कूल प्राचार्य और शिक्षक भी असमंजस की स्थिति में हैं क्योंकि विभागीय नेतृत्व भी आज की स्थिति में स्पष्ट नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के थानों की ट्रांसफर सूची से विवाद, पुराने पुलिसकर्मियों को हटाने की जगह नए हटा दिए

कुर्सी छोड़ो वरना जनता नहीं छोड़ेगी

कांग्रेस ने अब इस पूरे मामले को जनता के मुद्दे के रूप में पेश करना शुरू कर दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि यह केवल एक अधिकारी की मनमानी नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र को अपमानित करने की साजिश है। कांग्रेसजन 23 जून को शाम 5 बजे DEO कार्यालय पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही मांग करेंगे कि सोनी को तुरंत पदमुक्त किया जाए।

प्रशासन के लिए बढ़ी चुनौती

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन खुद कोई कदम उठाता है या फिर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन इस अधिकारी को कुर्सी से हटवाने का कारण बनता है। यह मामला सिर्फ एक ट्रांसफर ऑर्डर का नहीं रहा, बल्कि शासन के आदेश बनाम व्यक्तिगत प्रभाव और राजनीतिक दबाव की परख का बन गया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

transfer order | Madhya Pradesh government | Madhya Pradesh | Congress protest | Education Department | CONGRESS | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Madhya Pradesh government
  • Education Department
  • शिक्षा विभाग
  • Congress protest
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • ट्रांसफर
  • transfer order
  • मध्य प्रदेश शासन
  • घनश्याम सोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा