ED ने जबलपुर समेत चार शहरों में की बड़ी कार्रवाई, 7 किलो सोना-62 किलो चांदी जब्त, जयपुर से दो गिरफ्तार
Neel Tiwari | Jul 14, 2025, 20:54 IST
ED action Jabalpur
ईडी ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अमेरिकी बैंकों का प्रतिनिधि बनकर अमेरिका के नागरिकों को लोन ऑफर करता था। ठगी की रकम अमेरिका से क्रिप्टो में भारत लाकर रियल एस्टेट में लगाई जाती थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर और पुणे में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई Magnatel BPS Consultants and LLP नामक फर्जी कंसल्टेंसी कंपनी के खिलाफ की गई। यह कंपनी अमेरिका के नागरिकों को नकली ऋण योजनाओं में फंसाकर लाखों डॉलर की ठगी कर रही थी। ED की छापेमारी पुणे साइबर पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित थी, जिसमें 8 लोगों को आरोपी बनाया गया।
ED की जांच में सामने आया है कि Magnatel BPS का कॉल सेंटर पुणे की प्राइड आइकॉन बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से संचालित हो रहा था। आरोपियों का तरीका चौंकाने वाला था। वे खुद को अमेरिकी बैंकों का प्रतिनिधि बताकर नागरिकों को लोन ऑफर करते थे। फिर उनका बैंकिंग और व्यक्तिगत डेटा हासिल कर लेते थे। इन जानकारियों के आधार पर अमेरिका में बैंक खाते खाली किए जाते थे।
ये खबर भी पढ़िए...सरकार का दावा, खाद की कोई कमीं नहीं, खाद की किल्लत पर प्रशासन की सफाई
प्रवर्तन निदेशालय की प्रारंभिक जांच से यह खुलासा हुआ है कि धोखाधड़ी से अर्जित रकम को अमेरिका में मौजूद साथियों के जरिए USDT जैसी क्रिप्टोकरेंसी में बदला जाता था। इस रकम को Trust Wallet, Exodus Wallet जैसे डिजिटल वॉलेट्स में स्टोर किया जाता और फिर पारंपरिक अंगड़िया चैनल के माध्यम से नकद रूप में भारत लाकर अहमदाबाद में बदल दिया जाता था।
ये खबर भी पढ़िए...डिप्टी सीएम का कारनामा : दीया कुमारी ने अपने नाम करा ली बेशकीमती सरकारी जमीन; कोर्ट में सरकार की हार की पूरी इनसाइड स्टोरी
ईडी ने जांच में पाया है कि ठगी से कमाई गई राशि का एक हिस्सा सॉफ्टवेयर खरीदने और ऑफिस का किराया देने में उपयोग हुआ। जबकि बड़ा हिस्सा सोने, चांदी, महंगे वाहन, निजी संपत्तियों और रियल एस्टेट में निवेश कर छुपाया गया। जांच एजेंसी को यह भी पता चला कि नकद धनराशि का बड़ा हिस्सा हवाला नेटवर्क के जरिए प्रसारित किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...टेस्ट में फेल होने के बावजूद सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता, 4 महीने बाद रिव्यू
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर और पुणे में की गई कार्रवाई में ईडी को अवैध संपत्ति और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। तलाशी में 7 किलो सोना, 62 किलो चांदी, 1.18 करोड़ रुपए नकद और 9.2 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए। कॉल सेंटर से संबंधित फर्जीवाड़े के डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मंथन से निकले विधानमंडल की बेहतरी के सुझाव
प्रवर्तन निदेशालय ने Magnatel BPS Consultants and LLP के दो साझेदार संजय मोरे और अजीत सोनी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों पर मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी के गंभीर आरोप हैं। एजेंसी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर में भी ईडी की टीम ने एक प्रमुख ठिकाने पर दबिश दी। यहां डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की गई। यह पहली बार है जब अमेरिका के नागरिकों से जुड़े साइबर फ्रॉड के मामले में जबलपुर को जांच के दायरे में लाया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधों का नेटवर्क अब छोटे शहरों तक फैल चुका है।
ईडी की इस कार्रवाई से यह साफ हुआ है कि भारत में कुछ गिरोह विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। ये गिरोह साइबर ठगी कर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। काले धन को सफेद करने के लिए वे उसे सोने-चांदी और रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं। जांच एजेंसी की कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
अमेरिकी नागरिकों से ठगी
फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिका में साइबर फ्रॉड
ये खबर भी पढ़िए...सरकार का दावा, खाद की कोई कमीं नहीं, खाद की किल्लत पर प्रशासन की सफाई
ठगी के पैसे को ऐसे लाते थे भारत
ये खबर भी पढ़िए...डिप्टी सीएम का कारनामा : दीया कुमारी ने अपने नाम करा ली बेशकीमती सरकारी जमीन; कोर्ट में सरकार की हार की पूरी इनसाइड स्टोरी
सोने-चांदी और रियल एस्टेट में किया गया निवेश
ये खबर भी पढ़िए...टेस्ट में फेल होने के बावजूद सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता, 4 महीने बाद रिव्यू
ईडी की छापेमारी में भारी मात्रा में सोना-चांदी जब्त
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मंथन से निकले विधानमंडल की बेहतरी के सुझाव
जयपुर से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जबलपुर में ED की दबिश से मचा हड़कंप
अंतरराष्ट्रीय गिरोह का बड़ा भंडाफोड़
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
अमेरिकी नागरिकों से ठगी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari