महिला डीएसपी पर चोरी का आरोप: सहेली के घर से दो लाख रुपए और मोबाइल गायब, सीसीटीवी में कैद हुईं तस्वीरें

Ramanand Tiwari | Oct 29, 2025, 23:47 IST
Share
female-dsp-accused-theft
female-dsp-accused-theft

मध्य प्रदेश पुलिस से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीएचक्यू में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर चोरी का आरोप लगा है। उन पर अपनी सहेली के घर से दो लाख रुपए और मोबाइल फोन चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है।

BHOPAL.मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर चोरी का आरोप लगा है। उन पर अपनी ही एक सहेली के घर से दो लाख रुपए और मोबाइल फोन चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद से ही डीएसपी फरार बताई जा रही हैं, जबकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

सहेली के घर से चोरी का आरोप

मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर नहाने गई थी। उसी दौरान डीएसपी कल्पना रघुवंशी घर में दाखिल हुईं और बैग से दो लाख रुपए व मोबाइल फोन लेकर चली गईं।

पीड़िता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कल्पना रघुवंशी की हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। रिकॉर्डिंग में उन्हें घर में आते और जाते समय नोटों की गड्डी हाथ में पकड़े हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें...सहायक प्राध्यापक के दिव्यांग सर्टिफिकेट के सत्यापन में 6 साल से उलझा उच्च शिक्षा विभाग

मोबाइल मिला, लेकिन नकदी का सुराग नहीं

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी कल्पना रघुवंशी से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। हालांकि, नकदी अब तक बरामद नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें...इंदौर में 3400 लीटर मिलावटी घी मिला, महाराष्ट्र से मंगाते फिर मिलावट कर दूसरे नाम से बेचते

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक ने लगाया नेताओं पर आरोप, HC ने उन्हें पक्षकार बनाने पूछा सवाल

विभागीय कार्रवाई की तैयारी

उधर, पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) ने भी इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, महिला अधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल महिला डीएसपी की तलाश जारी है, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में मिल रही सरकारी नौकरी, MP NHM Vacancy में होगी इतने पदों पर भर्ती, करें अप्लाई

पुलिस महकमे में हड़कंप

एक वरिष्ठ अधिकारी पर चोरी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना न केवल विभाग की छवि पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कानून लागू करने वाले अधिकारी खुद कानून के घेरे में आ सकते हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • चोरी
  • phq
  • भोपाल महिला डीएसपी
  • डीएसपी कल्पना रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती