पुलिस की चूक से तूल पकड़ा मामला, एसआईटी जांच पूरी करती तो नहीं बढ़ता इंदौर किन्नर विवाद

Sourabh Bhatnagar | Oct 17, 2025, 13:33 IST
Share
indore-kinner-controversy-sit-probe-police-negligence
indore-kinner-controversy-sit-probe-police-negligence

इंदौर के नंदलालपुरा इलाके में किन्नर समुदाय का विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। बुधवार रात 24 किन्नरों द्वारा एक साथ फिनाइल पीने की घटना के बाद पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Indore@ राहुल दवे

इंदौर के नंदलालपुरा में किन्नर समुदाय के बीच एक नया विवाद सामने आया है। बुधवार रात 24 किन्नरों ने एक साथ फिनाइल पी लिया था, जिससे पूरे शहर में हलचल मच गई थी। अब पुलिस ने नंदलालपुरा डेरे में रहने वाले सभी किन्नरों का मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला किया है।

हालांकि, सवाल ये उठ रहा है कि अगर चार महीने पहले बनाई गई एसआईटी ने सही समय पर कार्रवाई की होती, तो यह विवाद इतना नहीं बढ़ता।

चार महीने पहले बनी थी SIT, मगर कार्रवाई ‘सिर्फ कागज़ों में

दरअसल, किन्नर सपना गुरु और पायल गुरु के बीच विवाद नया नहीं है। 30 मई 2025 को सपना के कमरे का ताला तोड़कर उसका सामान चोरी किया गया था। इस मामले की रिपोर्ट पंढरीनाथ थाने में दर्ज की गई थी।

इसके बाद जांच अधिकारी टीआई अजय नायर (इंदौर पुलिस) ने न तो किसी का बयान लिया और न ही गंभीरता दिखाई। महज 20 दिन में प्रकरण बंद कर दिया गया।

जब मामला वरिष्ठ अफसरों तक पहुंचा, तब जाकर ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में एसआईटी गठित की गई। इसमें एडिशनल डीसीपी आनंद यादव, एसीपी हेमंत चौहान और टीआई पंढरीनाथ को शामिल किया गया। मीणा और यादव के तबादले के बाद जांच ठंडी पड़ गई। न किसी का बयान लिया गया, न किसी की जवाबदेही तय की गई।

खबरें ये भी...

इंदौर के किन्नर विवाद में राजनीति की एंट्री: सांसद-विधायक पहुंचे कमिश्नर के पास, सपना हाजी गिरफ्तार

इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ पिया फिनाइल, एक ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें पूरा मामला

अब बीजेपी नेताओं की एंट्री — मेडिकल और मनी ट्रेल की जांच की मांग

घटना (इंदौर किन्नर विवाद) के अगले दिन इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला।

उन्होंने सभी किन्नरों के मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पंजीयन और सीमा-पायल के मालेगांव कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की मांग की।

बीजेपी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ गुटों द्वारा टेरर फंडिंग, धर्मांतरण और एचआईवी संक्रमण फैलाने जैसी गतिविधियाँ हो रही हैं।

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने दावा किया है कि किन्नरों को गर्म सरियों से जलाया जा रहा है, और कई संक्रमित हैं — हमारे पास सबूत हैं,” एक सदस्य ने दावा किया।

फील्ड में नहीं, फाइलों में चल रही थी जांच

एसआईटी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए वकील नायडु और सचिन सोनकर ने कहा कि चार महीने में एक भी बयान दर्ज न होना बताता है कि जांच सिर्फ कागजों में चल रही थी। अगर पुलिस सक्रिय रहती, तो आज 24 जानें खतरे में नहीं आतीं।

खबरें ये भी...

इंदौर की खुशी कूलवाल का सुसाइड मिस्ट्री बना, 7 साल बाद फाइल खुली, नतीजा अब भी सिफर

इंदौर में किन्नरों के लिए व्यापारियों ने तय किया 200 रुपए नेग, विवाद बढ़ा तो व्यापारियों ने बैठक कर किया तय

पुलिस कमिश्नर ने माना- होगी नई जांच, तय होगी जवाबदेही

45 मिनट चली बैठक में पुलिस कमिश्नर ने सभी सुझावों से सहमति जताई और कहा कि नई जांच टीम बनाई जाएगी तथा एक आईपीएस अधिकारी को पूरे प्रकरण की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

त्योहारों से पहले बिगड़ी फिजा, अब सवाल पुलिस पर

त्योहारों से पहले हुई इस घटना ने शहर की हवा को खराब कर दिया। अब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, और मामला पुलिस की लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि अगर एसआईटी ने समय पर कार्रवाई की होती, तो न तो ये बवाल होता, न ही किन्नरों को जहर पीने की नौबत आती।

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • Indore
  • सांसद शंकर लालवानी
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • गोलू शुक्ला
  • इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • इंदौर किन्नर विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज