MP के इस जिले में बन रहे फर्जी जाति प्रमाण पत्र, एमपी ऑनलाइन सेंटर में जमकर फर्जीवाड़ा

Neel Tiwari | Feb 13, 2025, 17:05 IST
Share
Jabalpur fake caste certificate mp online center making case
Jabalpur fake caste certificate mp online center making case

अगर आप जबलपुर में रहते हैं और आपने किसी दलाल या ऑनलाइन कियोस्क को जाति प्रमाण पत्र बनाने का काम दिया है तो आपको मिला हुआ जाति प्रमाण पत्र फर्जी भी हो सकता है, क्योंकि कार्रवाई में ऐसा ही एक सेंटर पकड़ा गया है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फर्जी दस्तावेज बनाने की सूचना मिलने पर जब एसडीएम ने एक केंद्र पर छापा मारा तो वहां फर्जी जाति प्रमाण पत्र (fake caste certificate) बनाने से जुड़े दस्तावेज मिले। हालांकि ऑनलाइन सेंटर में उसका मालिक मौजूद नहीं था तो एसडीएम के द्वारा उस जगह का वीडियो बनवाया गया और सेंटर को लॉक कर दिया गया। लेकिन, आरोपी इतना बेखौफ था कि अधिकारियों की कार्रवाई के बाद भी उसने चोरी छुपे दुकान के अंदर से दस्तावेज तक गायब कर दिए। इसके बाद अब उसपर पुलिस की कार्रवाई की गई है।

एमपी ऑनलाइन सेंटर में बना रहे थे फर्जी प्रमाण पत्र

बेलबाग थाना क्षेत्र में स्थित मलिक एसोसिएट नाम के एमपी ऑनलाइन सेंटर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसडीएम और पुलिस द्वारा एमपी ऑनलाइन में छापा मारा गया था। इस सेंटर में कुछ ऐसे दस्तावेज पाए गए थे जो फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए उपयोग में ले जा रहे थे। एमपी ऑनलाइन में छापे के दौरान इस सेंटर का मालिक मौजूद नहीं था, जिस कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई थी। जिसके बाद एसडीएम के द्वारा सारे डॉक्यूमेंट को सील कर दिया गया था और इस सेंटर में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट मौजूद थे इसकी जानकारी पुलिस को थी।

सील सेंटर से गायब कर दिए गए दस्तावेज

एसडीएम की कार्रवाई के तीन दिन बाद जब मलिक एसोसिएट का मालिक वापस आया तो दोबारा एमपी ऑनलाइन सेंटर (MP Online Center) को खोला गया, लेकिन वहां से वे सभी डाक्यूमेंट्स गायब थे, जो फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने में उपयोग में लाए जा रहे थे। सेंटर की जांच करने पर पता चला कि वहां पर ऊपर एक खिड़की मौजूद थी जिससे यह अंदाजा लगाया गया कि वहां से अंदर आकर दस्तावेजों को गायब किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

जिस कॉन्फ्रेंस का वायरल हुआ वीडियो, वहां डॉक्टरों ने नहीं खाया था खाना

संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

इस मलिक एसोसिएट सेंटर के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया था। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एमपी ऑनलाइन केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान अधिकारियों को वहां से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए उपयोग किया जा रहे दस्तावेज सील, प्रिंटेड फॉर्म, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण सबूत मिले थे। कार्रवाई होने के बाद भी संचालक के द्वारा चोरी छुपे दस्तावेजों को गायब करने की साजिश रची गई, लेकिन इसके बाद भी संचालक कार्रवाई से बच नहीं सका।

इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एमपी ऑनलाइन संचालक के खिलाफ बेलबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी ने जानबूझकर जांच में बाधा डालने की कोशिश की है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस दुकान संचालक कर्मचारी और संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दस्तावेजों को किसने और किस उद्देश्य से गायब किया।

ये खबर भी पढ़ें...

कहानी फिल्मी है... ग्लू गन से बनाया नकली अंगूठा, लोगों से ठग लिए 20 लाख

फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जबलपुर में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने वाले गिरोहों पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी चेतावनी दी है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय फर्जी जाति प्रमाण पत्र या अन्य डॉक्यूमेंट बनाने वाले रैकेट को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि मालिक एसोसिएशन एमपी ऑनलाइन सेंटर पर चंद पैसों की लालच में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने का एक गिरोह सक्रिय है, दीपक सक्सेना ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और दोषियों को इस मामले में कड़ी सजा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

मुद्रा लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर ठग यूपी से गिरफ्तार, 29 फर्जी सिम जब्त

किसान को मृत बताकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र
  • MP Online Center
  • एमपी ऑनलाइन सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं