सफाई ठेकों की शुरुआत में ही जबलपुर नगर निगम ने कर दी गड़बड़ी, अब HC पहुंचा मामला
Neel Tiwari | Mar 19, 2025, 24:53 IST
जबलपुर नगर निगम।
जबलपुर नगर निगम के सफाई टेंडर में नियमों की अनदेखी के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिया है कि वह बर्फानी सिक्योरिटी के साथ 10 दिन के भीतर कॉन्ट्रैक्ट साइन करें। जानें पूरा मामला
JABALPUR. स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर लाने के लिए कागजी उठापटक और लगातार बदहाल सफाई व्यवस्था के आरोपों के बीच घिरे हुए जबलपुर नगर निगम का अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो बता रहा है कि नगर निगम के अधिकारियों को इतनी भी फुर्सत नहीं है की सफाई के लिए निकाले गए ठेके की निविदा के नियम वह कम से कम एक बार तो पढ़ लें।
जबलपुर नगर निगम में अलग-अलग वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर निगम के द्वारा निविदा जारी की गई थी, जिसके बाद सफाई ठेकों के लिए एजेंसी को चुना गया था। जिसमें श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विसेस, अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेस, मां नर्मदा साईं सेवा समिति और मां नर्मदा सफाई संरक्षक एंड लेबर कांट्रेक्टर को-ऑपरेटिस सोसायटी शामिल थी। निविदा के नियमों के अनुसार इन एजेंसियों के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बाद उनके संसाधनों का भौतिक सत्यापन किया जाना था। लेकिन निगम ने मनमर्जी करते हुए यह निर्देश जारी कर दिया कि यह कंपनियां पहले अपने संसाधन दिखाएं उसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जाएगा इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा।
ये खबर भी पढ़ें...
OBC के 13% होल्ड पदों पर याचिका खारिज होने के बाद भी नियुक्ति नहीं, HC ने सरकार से मांगा जवाब
11 मार्च 2025 को नगर निगम के निर्देश के अनुसार सभी एजेंसी संचालकों को अपने श्रमिक और संसाधनों को भौतिक निरीक्षण के लिए लेकर आना था जिसके लिए पांच अलग-अलग जगह तय की गई थी। अन्य एजेंसियां जहां भौतिक सत्यापन के लिए तय की गई जगह पर पहुंची तो बर्फानी सिक्योरिटी इस मामले में हाईकोर्ट पहुंच गई और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के पहले भौतिक निरीक्षण को निविदा के विरुद्ध बताते हुए याचिका दायर की। इस मामले में हुई पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने जबलपुर नगर निगम को यह आदेश दे दिया था कि भौतिक सत्यापन के बाद भी आगे नगर निगम कोई कार्यवाही नहीं कर सकता।
ये खबर भी पढ़ें...
गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य पीठ जबलपुर में चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिविजनल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें निगम की ओर से यह पक्ष रखा गया की याचिकाकर्ता बर्फानी सिक्योरिटीज भौतिक सत्यापन के दौरान संसाधनों और श्रमिकों के हर क्राइटेरिया में फेल नजर आई है। जिसके कारण उनका कॉन्ट्रैक्ट निरस्त किया जाएगा। लेकिन जब याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट का ध्यान निविदा के नियमों की ओर आकर्षित किया तो निविदा में यह साफ-साफ लिखा हुआ है की कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद सफल निविदाकारों को अपने संसाधनों का भौतिक परीक्षण करने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।
नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट को यह बताया गया कि नियम के अनुसार वर्क आर्डर जारी होने के बाद नगर निगम भौतिक परीक्षण के लिए कभी भी निर्देश दे सकता है, लेकिन हाईकोर्ट ने यह माना कि जब कॉन्ट्रैक्ट ही साइन नहीं हुआ है तो वर्क आर्डर जारी हो ही नहीं सकता।
ये खबर भी पढ़ें...
फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा था जेल में गांजा तस्करी, पुलिस ने केस दबाने किया भरसक प्रयास
चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की डिविजनल बेंच ने इस मामले में याचिकाकर्ता बर्फानी सिक्योरिटीज को राहत देते हुए यह आदेश जारी किया है कि नगर निगम जबलपुर 10 दिनों के भीतर बर्फानी सिक्योरिटीज के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन करें और उसके बाद उन्हें भौतिक सत्यापन के लिए एक माह का समय दिया जाए।
हालांकि, जबलपुर नगर निगम के द्वारा संसाधनों का भौतिक सत्यापन इसलिए किया जा रहा था, क्योंकि पिछले टेंडर में बर्फानी सिक्योरिटी सहित अन्य एजेंसियों पर भी श्रमिकों के भुगतान ना करने से लेकर संसाधनों के कम होने के आरोपो और मामले लगातार सामने आ रहे थे। लेकिन अगर इस भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी करने के पहले निगम के जिम्मेदार, निविदा के नियम पढ़ लेते तो शायद हाईकोर्ट से उन्हें इस तरह मुंहकी नहीं खानी पड़ती।
ये खबर भी पढ़ें...
सैन्य क्षेत्र में नई पहल, VFJ करेगा टी-72 टैंक की ओवरहॉलिंग, यूनिट तैयार
✅ जबलपुर नगर निगम की सफाई टेंडर में गड़बड़ी- नगर निगम ने भौतिक सत्यापन के आदेशों को नियमों के खिलाफ जारी किया।
✅ बर्फानी सिक्योरिटी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया- बर्फानी सिक्योरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन होने से पहले भौतिक सत्यापन का आदेश चुनौती दी।
✅ हाईकोर्ट ने नगर निगम के आदेश को गलत ठहराया- हाईकोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिया कि वह 10 दिनों में कॉन्ट्रैक्ट साइन करें।
✅ भौतिक सत्यापन के लिए एक माह का समय- कोर्ट ने बर्फानी सिक्योरिटी को भौतिक सत्यापन के लिए एक माह का समय देने का आदेश दिया।
✅ निविदा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम को फटकार- हाईकोर्ट ने नगर निगम को निविदा के नियमों का पालन करने की सलाह दी।
सफाई व्यवस्था के टेंडर्स का है मामला
ये खबर भी पढ़ें...
OBC के 13% होल्ड पदों पर याचिका खारिज होने के बाद भी नियुक्ति नहीं, HC ने सरकार से मांगा जवाब
बर्फानी सिक्योरिटीज ने दायर की याचिका
ये खबर भी पढ़ें...
गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत
निविदा के नियमों से नगर निगम अनजान
नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट को यह बताया गया कि नियम के अनुसार वर्क आर्डर जारी होने के बाद नगर निगम भौतिक परीक्षण के लिए कभी भी निर्देश दे सकता है, लेकिन हाईकोर्ट ने यह माना कि जब कॉन्ट्रैक्ट ही साइन नहीं हुआ है तो वर्क आर्डर जारी हो ही नहीं सकता।
ये खबर भी पढ़ें...
फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा था जेल में गांजा तस्करी, पुलिस ने केस दबाने किया भरसक प्रयास
10 दिन में कॉन्ट्रैक्ट साइन करे नगर निगम
हालांकि, जबलपुर नगर निगम के द्वारा संसाधनों का भौतिक सत्यापन इसलिए किया जा रहा था, क्योंकि पिछले टेंडर में बर्फानी सिक्योरिटी सहित अन्य एजेंसियों पर भी श्रमिकों के भुगतान ना करने से लेकर संसाधनों के कम होने के आरोपो और मामले लगातार सामने आ रहे थे। लेकिन अगर इस भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी करने के पहले निगम के जिम्मेदार, निविदा के नियम पढ़ लेते तो शायद हाईकोर्ट से उन्हें इस तरह मुंहकी नहीं खानी पड़ती।
ये खबर भी पढ़ें...
सैन्य क्षेत्र में नई पहल, VFJ करेगा टी-72 टैंक की ओवरहॉलिंग, यूनिट तैयार
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ बर्फानी सिक्योरिटी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया- बर्फानी सिक्योरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन होने से पहले भौतिक सत्यापन का आदेश चुनौती दी।
✅ हाईकोर्ट ने नगर निगम के आदेश को गलत ठहराया- हाईकोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिया कि वह 10 दिनों में कॉन्ट्रैक्ट साइन करें।
✅ भौतिक सत्यापन के लिए एक माह का समय- कोर्ट ने बर्फानी सिक्योरिटी को भौतिक सत्यापन के लिए एक माह का समय देने का आदेश दिया।
✅ निविदा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम को फटकार- हाईकोर्ट ने नगर निगम को निविदा के नियमों का पालन करने की सलाह दी।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग