राजस्व अभियान 3.0 में लापरवाही, 1 पटवारी सस्पेंड, 6 को नोटिस

Neel Tiwari | Jan 04, 2025, 22:01 IST
Share
Jabalpur Revenue Campaign Negligence Patwari Suspended
राजस्व अभियान में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कार्रवाई। Photograph: (the sootr)

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में राजस्व अभियान 3.0 में सुस्ती बरतने वाले सात पटवारियों पर गाज गिरी है। जहां एक पटवारी को सस्पेंड किया गया है तो 6 पटवारी को दो दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा।

JABALPUR. मध्य प्रदेश शासन के राजस्व वसूली अभियान में किए जाने वाले कामों की समीक्षा बैठक में पटवारियों की लापरवाही का खुलासा हुआ था। जिसके बाद जबलपुर अपर कलेक्टर ने एक पटवारी के द्वारा कार्य संबंधी अनियमितताएं के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और कुछ पटवारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए है। अब इस नोटिस का जवाब दो दिन में देना होगा।

समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही

जबलपुर अपर कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान 3.0 के कामों की समीक्षा के लिए बैठक रखी गई थी, जिसमें पाया गया कि कुछ पटवारियों ने काम के दौरान भारी अनियमिताएं और लापरवाही बरती है। साथ ही राजस्व अभियान में बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया है, जिसके कारण जबलपुर तहसील के सालीवाडा पटवारी प्रशांत डोंगरे को सस्पेंड करते हुए इसी तहसील के 2 पटवारी और पनागर तहसील के 4 पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने धमका कर वसूले 73 हजार, ऐसे धरा गई टीम

अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) ने जारी किया नोटिस

काम संबंधी अनियमिताएं और लापरवाही बरतने के कारण सालीवाडा (बरेला) के पटवारी प्रशांत डोंगरे को राजस्व संबंधी कामों में सहयोग न करने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही पनागर तहसील अंतर्गत 4 पटवारी क्रमशः पूनम, कंचन चौहान, योगेश और सागर कोल्हापुरे को कार्य संबंधी लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया के लिए कारण बताओ नोटिस अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) के द्वारा जारी किया गया है।

ED का शिकंजा : भोपाल जेल के पूर्व DIG की 4.68 करोड़ की संपत्ति अटैच

प्रदेश भर में चल रहा राजस्व महाअभियान 3.0

मध्य प्रदेश में शासन के निर्देश अनुसार किसानों के हित के लिए राजस्व अभियान 3.0 चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत किसानों के खेतों के नक्शे काटना, आर.ओ.आर, फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवायसी जैसे कामों को किया जाना है। जिसके लिए प्रदेश भर में लगातार इन कामों की समीक्षा कर कामों को जल्द पूरा करने के लिए शासन की तरफ से आदेशित किया जा रहा है जिससे कि किसानों के रुके हुए राजस्व संबंधी सभी काम जल्दी निपटा दिए जाए और किसानों को उनके लिए परेशान ना होना पड़े।

विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव

अभियान में लापरवाही पड़ी भारी

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया है कि लगातार प्रदेश में चल रहे राजस्व महा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक उच्च अधिकारियों के द्वारा ली जा रही है जिसमें कुछ पटवारियों के द्वारा कार्य संबंधी अनियमिताएं और लापरवाही करते हुए इस महा अभियान में सहयोग नहीं किया गया है। इसलिए उन पर कार्यवाही करते हुए सालीवाडा (बरेला) पटवारी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही 6 अन्य पटवारियों को वेतन वृद्धि रोकने और कार्य संबंधी लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही नोटिस का जवाब देने और स्पष्टीकरण के लिए दो दिन का समय भी दिया गया है।

BMO के बाबू और उसके बेटे को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • लापरवाही
  • कारण बताओ नोटिस
  • राजस्व अभियान
  • पटवारी सस्पेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच