रतलाम में दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, बोले : बड़े-बड़े पद लेकर बैठे हैं और बूथ नहीं जीता पाते

Vikram Jain | Updated:
Share
Lok Sabha Election Former CM Digvijay Singh Ratlam Jhabua Lok Sabha seat Congress candidate Kantilal Bhuria
Lok Sabha Election Former CM Digvijay Singh Ratlam Jhabua Lok Sabha seat Congress candidate Kantilal Bhuria

रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के लोग खुद का पोलिंग बूथ नहीं जीता पाते वह बड़े- बड़े पदों पर बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

आमीन हुसैन, RATLAM. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election) में तीन चरणों में मतदान होने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) चौथे चरण की वोटिंग वाली सीटों पर एक्टिव हो गए हैं। वे लगातार उन्हे अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जीत का मंत्र देकर सक्रिय कर रहे हैं। गुरुवार को रतलाम पहुंचे दिग्विजय सिंह ने अपने ही कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े- बड़े पद लेकर हमारे कांग्रेस के लोग पहुंच रहे हैं, जो खुद का पोलिंग बूथ नहीं जीता पाते है। हमारा सबसे बड़ा नेता वही है जो अपना बूथ जीतेगा। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

जनता के बीच काम करोंगे तो जिंदा रहोंगे


दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट ( Ratlam Jhabua Lok Sabha seat) से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ( Congress candidate Kantilal Bhuria) के समर्थन में रतलाम ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने आए थे। रतलाम के राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नसीहत दी। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति समाजसेवा है व्यापार नहीं है। जनता के बीच हमेशा काम करोंगे तो जिंदा रहोंगे। रतलाम शहर और रतलाम ग्रामीण के लोगों को संभालना पड़ेगा। देखने में आया है कि हम झाबुआ और सैलाना से जीत दर्ज करते है, लेकिन रतलाम शहर व रतलाम ग्रामीण आते गड्‌ढा हो जाता है, क्योकि हमारे कार्यकर्ता बीजेपी से लड़ाई करना नहीं जानते, लड़ने को तैयार नहीं रहते।








ED IT, CBI को बताया निकम्मा


इस दौरान दिग्विजय सिंह ने देश की जांच एजेंसियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा (Targeted Modi government)। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर कोई केस दर्ज नहीं है फिर भी उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि ED और CBI तब कहां थी जब बोरियों में टेंपो में भरकर कांग्रेस को नोट भेजे गए। जब आपकी निकम्मी ईडी, सीबीआई, आईटी क्या सो रही थी।








पीएम मोदी पर साधा निशाना


दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि यह बड़े सनातन धर्म की बात करते हैं। सनातन धर्म व हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग जब मां का देहांत होता है तब मुंडन कराते है, दाड़ी साफ कराते है। क्या मोदी जी ने कराई?, फिर कौन से सनातन धर्म की बात करते हैं। यह किसी के सगे नहीं हुए और नहीं हो सकते है। क्योकि यह व्यक्ति अपने आपको इन सब बातों से बड़ा मानता हैं। देश को बर्बाद कर रहा हैं। अर्थव्यवस्था बिगाड़ रही है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी उपस्थित थे।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • Former CM Digvijay Singh
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • Lok Sabha election
  • कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया
  • Congress candidate Kantilal Bhuria
  • Ratlam Jhabua Lok Sabha seat
  • रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव: वोट डालने के लिए दिखाने होंगे 2 वकालतनामे या पेशी के सबूत, 23 नवंबर तक मिलेगा मौका
इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे

By Sandeep Kumar

इंदौर ने फिर मारी बाजी! पीएम स्वनिधि योजना में देशभर में बना नंबर वन, अहमदाबाद को छोड़ा पीछे
सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

By Neel Tiwari

सिवनी में फिर पुलिस पर गांजा रखकर फंसाने का आरोप, घंसौर थाने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी

By Sumit Kumar

अवार्ड्स की झड़ी: 33 राष्ट्रीय सम्मान जीतकर मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम स्वनिधि में भी मारी बाजी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विदेश में खेलने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए, यात्रा खर्च और खेल उपकरणों का पैसा देगी सरकार
14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव

By Ashish Bhardwaj

14 हार के बाद 15वीं बार भी नहीं जीते पोपटलाल, 11 वोट से जीत की खबर निकली अफवाह; लोकसभा से लेकर सरपंच तक का लड़ चुके है चुनाव
नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी

By Arun Tiwari

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, 234 करोड़ की योजना को लेकर नए सिरे से टेंडर जारी