एमपी में ओबीसी युवक से पैर धुलवाकर पानी पिलाने का मामला, HC ने कहा- NSA लगाओ

Neel Tiwari | Oct 14, 2025, 18:30 IST
Share
HC nsa action
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ओबीसी समुदाय के एक युवक से पैर धुलवाकर पानी पिलाने का मामला सामने आया। इस घटना पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। कोर्ट ने आरोपियों पर NSA में कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

JABALPUR. मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ओबीसी समुदाय के एक युवक से पैर धुलवाकर पानी पिलाने की घटना हुई। इस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। अदालत ने इसे जातीय भेदभाव और मानवीय गरिमा का उल्लंघन माना। कोर्ट ने दमोह पुलिस और जिला प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

NSA में कार्रवाई के आदेश

एमपी में ओबीसी युवक से पैर धुलवाएइस घटना की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में हाईकोर्ट का आदेशहै कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) में कार्यवाही की जाए। अदालत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में जातीय तनाव और विभाजन को बढ़ावा देती हैं, जो भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में बढ़ेगा टेम्प्रेरी परमिट और चेसिस रजिस्ट्रेशन फी, 30 दिन में होगा लागू

सिंधिया फैक्टर खत्म, अब नियमों के दायरे में बनेगी एमपी बीजेपी की नई टीम

हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

स्वतः संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने कहा कि यह घटना न केवल पीड़ित युवक की मानवीय गरिमा पर आघात है, बल्कि समाज में जातीय भेदभाव की जड़ें और गहरी करने वाली मानसिकता का प्रदर्शन भी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एसडीओपी पूजा पांडे हिरासत में, 11 पर FIR, सिवनी हवाला केस में बड़ा एक्शन

ग्वालियर में अंबेडकर विवाद के बीच भीम आर्मी ने स्थगित किया आंदोलन, 15 अक्टूबर का था हल्ला बोल का प्लान

कल होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने दमोह के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने निर्देश दिया है कि सभी आरोपी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को निर्धारित की गई है, जिसमें प्रशासनिक कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • हाईकोर्ट का आदेश
  • nsa
  • राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम
  • एमपी में ओबीसी युवक से पैर धुलवाए
  • जातीय भेदभाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा