शीतकालीन सत्र बढ़ाने की मांग: उमंग सिंघार बोले- जनता की आवाज दबाई नहीं, सुनी जानी चाहिए

Ramanand Tiwari | Oct 30, 2025, 21:48 IST
Share
mp-assembly-winter-session
mp-assembly-winter-session

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि चार दिनों का शीतकालीन सत्र पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि इस सीमित समय में विपक्ष अपनी बात नहीं रख पाएगा। सरकार से जनता से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय नहीं हो सकेगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगामी शीतकालीन सत्र की अवधि को बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सिंघार का कहना है कि मौजूदा समयावधि अपर्याप्त है। इससे विपक्ष जनता की बात पूरी तरह नहीं रख पाएगा।

चार दिन का सत्र पर्याप्त नहीं

उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मात्र चार बैठकों का शीतकालीन सत्र प्रदेश के गंभीर जनमुद्दों पर चर्चा के लिए बहुत कम है। उन्होंने कहा कि इतने सीमित समय में न तो विपक्ष अपनी बात रख पाएगा और न ही सरकार से जनता से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय हो सकेगी।

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल

विधानसभा में जनता की आवाज गूंजनी चाहिए

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां जनता की आवाज गूंजनी चाहिए, न कि उसे दबाया जाए। उन्होंने जोर दिया कि हर विधायक चाहे सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का- अपने क्षेत्र की समस्याएं और जनता की तकलीफें खुलकर रखने का अवसर पाए।

ये भी पढ़ें...2018 से लंबित प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संयुक्त संचालक सुरेश कुमार कुमरे, की ये मांग

सत्र बढ़े, ताकि बहस हो असरदार

सिंघार ने कहा कि अगर सत्र की अवधि बढ़ाई जाती है तो विधानसभा में नीतियों, योजनाओं और जनता की समस्याओं पर सार्थक चर्चा हो सकेगी। इससे न केवल जवाबदेही बढ़ेगी बल्कि लोकतंत्र भी मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें...भोपाल में प्रोफेसर सीख रहे हैं- कैसे बचाएं अपनी बौद्धिक संपदा, विशेषज्ञों ने कहा- समय रहते कराएं पेटेंट

ये भी पढ़ें...MP विधानसभा सत्र का पांचवां दिन, मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

सिंघार की इस मांग के बाद अब राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। विपक्ष का कहना है कि सरकार बहस से बचना चाहती है, जबकि सत्ता पक्ष का रुख अभी स्पष्ट नहीं है। अब देखना होगा कि विधानसभा सचिवालय इस मांग पर क्या रुख अपनाता है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शीतकालीन सत्र
  • उमंग सिंघार
  • विधानसभा सत्र
  • एमपी विधानसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग