भाजपा का समन्वय भोज फार्मूला, पर क्या इससे खत्म होगी पार्टी की गुटबाजी?

Ramanand Tiwari | Dec 15, 2025, 14:56 IST
Share
BJP
BJP

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नए काम शुरू किए हैं। उन्होंने संगठन में नए प्रयोग किए हैं, लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं। क्या ये बदलाव गुटबाजी खत्म कर पाएंगे? या फिर ये सिर्फ दिखावटी समाधान साबित होंगे?

मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन को ज्यादा अनुशासित और सक्रिय दिखाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। इन नवाचारों के पीछे अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पार्टी में बढ़ती अंदरूनी खींचतान को सिर्फ दिखावटी पहल से संभाला जा सकता है? हर महीने नेताओं का सामूहिक भोजन-संगठनात्मक मजबूती या औपचारिकता?

नवीनतम निर्देश के मुताबिक अब मंत्री, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष को हर महीने एक ही जगह साथ में भोजन करना होगा। यह भोजन किसी रेस्टोरेंट में नहीं, बल्कि इनमें से किसी एक नेता के घर होगा। दावा है कि इससे एकता बढ़ेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच सवाल है, क्या गहरी जड़ें जमा चुकी गुटबाजी सिर्फ एक दिन के भोजन से खत्म हो सकती है?

पांच महीने के कार्यकाल में बार-बार के प्रयोग

हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार संगठनात्मक प्रयोग कर रहे हैं। पहले सागर में मंत्री गोविंद राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच चला पुराना विवाद निपटाया गया। अब जिलों में नेताओं को एक साथ बैठाने का नया फार्मूला लागू किया जा रहा है।

नेताओं के घर भोजन करने की परंपरा भाजपा में पहले भी थी, लेकिन समय के साथ यह खत्म हो गई। अब इसे फिर शुरू किया गया है, लेकिन यह कितना प्रभावी होगा, यह आने वाले दिनों में ही साफ होगा।

खबरें ये भी...

एमपी का यह जिला बना आतंकियों का गढ़, कानून व्यवस्था पर विस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सवाल

वे कौन खूबसूरत सांप हैं... जिन्हें संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आस्तीन में पालने को मजबूर हैं?

आलोचकों के लिए सवाल बरकरार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने टीम गठन तेज किया और तीन महीनों में नई टीम घोषित कर दी। हालांकि पार्टी के अंदर यह चर्चा भी रही कि टीम बनाते समय कई निर्णय शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बिना जल्दीबाजी में लिए गए। प्रदेश कार्यसमिति और अन्य समितियों की घोषणा एसआईआर के कारण अटकी थी। अब इस महीने पूरी सूची आने की उम्मीद है।

नेताओं के बीच समन्वय, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कहती है। प्रदेश दौरे के दौरान खंडेलवाल को पता चला कि जिलों में नेताओं के बीच समन्वय बेहद कमजोर है। सागर और छतरपुर में वर्षों पुराने विवाद उनके हस्तक्षेप के बाद खत्म करवाए गए। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह समाधान स्थायी नहीं, बल्कि अस्थायी ‘मैनेजमेंट’ है। स्थानीय स्तर के कई कार्यकर्ता मानते हैं कि विवाद की जड़ें अभी भी वहीं हैं।

कार्यकर्ताओं को लुभाने का प्रयास कितना कारगर?

एक दिसंबर से मध्य प्रदेशकार्यालय में रोज एक मंत्री और एक राज्यमंत्री की बैठने की व्यवस्था शुरू की गई है। BJPइसे कार्यकर्ता-मंत्री संवाद का बड़ा सुधार बता रही है। कई पुराने कार्यकर्ता कहते हैं कि असल समस्या नेताओं की दूरी नहीं, बल्कि जमीनी मुद्दों पर निर्णय लेने में सुस्ती है।

रूठे नेताओं को सक्रिय करने की कोशिश

खंडेलवाल जिलों में जाकर नाराज और उपेक्षित नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भोजन, चर्चा और फोटो-ऑप्स के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि संगठन सबको साथ लेकर चल रहा है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सक्रियता चुनाव से पहले संगठनात्मक छवि सुधारने की कवायद ज्यादा है।

वरिष्ठ नेताओं के दरबार में भी दिखाया गया सक्रियता का संदेश खंडेलवाल शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और कप्तान सिंह सोलंकी जैसे वरिष्ठ नेताओं से मिलकर मार्गदर्शन लेने की बात कहते हैं। लेकिन पार्टी के भीतर कई आवाजें मानती हैं कि इन मुलाकातों से ज्यादा जरूरी जिलों में कमजोर पड़े ढांचे को दुरुस्त करना है।

नवाचार या सिर्फ दिखावटी एकजुटता?

MP बीजेपी में गुटबाजी, नाराजगी और संवादहीनता लंबे समय से बड़ा मुद्दा रही है। हेमंत खंडेलवाल के नए प्रयोग चर्चा तो जरूर बटोर रहे हैं, पर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या ये फैसले गहरी संगठनात्मक समस्याओं को हल कर पाएंगे या सिर्फ सतही समाधान बनकर रह जाएंगे?

खबरें ये भी...

इंदौर मेट्रो पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सुनी, होगी अंडरग्राउंड

भोपाल में 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Tags:
  • MP
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी संगठन
  • गुटबाजी
  • बीजेपी में गुटबाजी
  • भाजपा
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच