MP पुलिस में रिपोर्ट कार्ड पर फैसला, 20 जिलों के SP की कुर्सी पर संकट

Ramanand Tiwari | Apr 30, 2026, 23:02 IST
Share
sp transfer
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे में ‘परफॉर्मेंस ऑडिट’ के आधार पर तबादले होंगे। 20 जिलों के एसपी की कुर्सी पर संकट। आईपीएस अफसरों के प्रमोशन से बदलाव होगा।

News In Short

  • 25 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार।
  • 19-20 जिलों में एसपी बदलने के संकेत।
  • 8 जिलों में परफॉर्मेंस पर सवाल।
  • 6 जिलों में संगठन की शिकायतें।

News In Detail

मध्यप्रदेश में इस बार तबादले सिर्फ रूटीन नहीं दिख रहे। सरकार ने पुलिस महकमे में ‘परफॉर्मेंस ऑडिट’ जैसा मॉडल अपनाया है। संकेत साफ हैं रिपोर्ट कमजोर तो कुर्सी खतरे में। 25 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार बताई जा रही है और 19-20 जिलों में एसपी बदलने की जमीन बन चुकी है।

रूटीन ट्रांसफर नहीं, ‘रिपोर्ट कार्ड’ की कार्रवाई

इस बार फोकस सिर्फ पोस्टिंग नहीं, बल्कि कामकाज का हिसाब है। सूत्र बताते हैं कि जिलों से आई फीडबैक, संगठन की शिकायतें और परफॉर्मेंस इन तीनों को मिलाकर फैसला हो रहा है। यानी फाइल में ‘इमेज’ नहीं, ‘आउटपुट’ भारी पड़ रहा है।

किस आधार पर बन रही लिस्ट?

तैयार हो रही सूची तीन साफ श्रेणियों पर टिकी है-

  • कमजोर प्रदर्शन: 8 जिलों के एसपी पर असंतोष।
  • संगठन की आपत्ति: 6 जिलों में गंभीर शिकायतें।
  • प्रमोशन फैक्टर: 5 जिलों में नए एसपी तय।
यानी कई जिलों में बदलाव मजबूरी नहीं, रणनीति बन चुका है।

इन जिलों में बदलाव लगभग तय

कुछ जिलों में फैसला लगभग फाइनल माना जा रहा है- बुरहानपुर, निवाड़ी, शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, छतरपुर और नीमच। यहां एसपी बदलने की संभावना सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

जहां ‘तलाश’ जारी, वहां भी हलचल तेज

दमोह, उज्जैन, सिवनी, आगर मालवा, ग्वालियर और जबलपुर, इन जिलों में भी बदलाव के संकेत हैं। हालांकि, नाम अभी फाइनल नहीं हैं, लेकिन अंदरखाने मंथन जारी है। यह बताता है कि लिस्ट आखिरी दौर में है।

प्रमोशन से भी खुले कई दरवाजे

कई आईपीएस अफसर प्रमोट हुए हैं, जिससे नई पोस्टिंग का रास्ता बना है। इनमें राहुल लोढ़ा, मनोज राय, असित यादव, मयंक अवस्थी, सिमाला प्रसाद, शैलेंद्र सिंह चौहान, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक और डॉ. शिवदयाल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। यानी बदलाव सिर्फ हटाने का नहीं, नई तैनाती का भी खेल है।

यंग बैच को मिलेगा बड़ा मौका

2020 बैच के 5 आईपीएस अफसरों को पहली बार जिलों की कमान मिल सकती है। इससे पहले 2019 बैच को यह मौका मिल चुका है। अब नई पीढ़ी को मैदान में उतारने की तैयारी है जो सरकार के ‘रिजल्ट-ओरिएंटेड’ अप्रोच को दिखाता है।

क्यों अहम है यह फेरबदल?

एमपी पुलिस मेंइतने बड़े स्तर पर एसपी बदलना सिर्फ प्रशासनिक कदम नहीं होता। यह कानून-व्यवस्था, राजनीतिक संदेश और संगठनात्मक नियंत्रण, तीनों पर असर डालता है। खासकर तब, जब फैसले शिकायत और फीडबैक के आधार पर हों।

5 जिलों में प्रमोशन के कारण बदलाव 2020 बैच को मिल सकता है बड़ा मौका

इस बार का फेरबदल साफ संदेश दे रहा है पद स्थायी नहीं, परफॉर्मेंस है। अगर लिस्ट इसी आधार पर जारी होती है, तो यह महज तबादला नहीं, बल्कि पुलिसिंग के तरीके में बदलाव का संकेत होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

जनगणना 2027: स्व गणना का जोश ठंडा, छोटे जिले आगे, बड़े शहर पिछड़े

MP में अब ग्रीन होगी हर सरकारी बिल्डिंग, दो मई को तय होंगे सख्त नियम

2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को HC ने दी बड़ी राहत, 48 महीने का एरियर्स, 6% ब्याज के साथ भुगतान के आदेश

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी पुलिस
  • आईपीएस अफसर
  • एसपी
  • ट्रांसफर लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती