MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Nov 03, 2025, 08:14 IST
Share
mp-top-news-03-november-2025
mp-top-news-03-november-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... महिला वनडे वर्ल्ड कप की जीता पर MP में दिखा जश्न का माहौल। उज्जैन में आज 7 घंटे में 2 बार निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भारत ने जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप, एमपी की बॉलर क्रांति के गांव सहित कई जिलों में दिखा जश्न का माहौल

भारत ने महिला क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इस जीत का खासा महत्व मध्य प्रदेश के लिए भी है, क्योंकि इस टीम का हिस्सा छतरपुर जिले के घुवारा गांव की बेटी क्रांति गौड़ हैं। टीम इंडिया की जीत के बाद, घुवारा गांव में जबर्दस्त खुशी का माहौल था। जैसे ही भारत की जीत का ऐलान हुआ, पूरा गांव ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठा। आतिशबाजी के साथ गांववाले एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे। परिजनों और गांव वालों का कहना था कि उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी क्रांति ने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन में आज 7 घंटे में 2 बार निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी

उज्जैन में सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की दो सवारियां 7 घंटे के अंतराल में निकलेंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस बार कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंधन के अनुसार, रविवार आधी रात के बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। इसके चलते सोमवार शाम 4 बजे कार्तिक माह की दूसरी सवारी निकलेगी। इस सवारी में भगवान महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद रात 11 बजे हरिहर मिलन की सवारी निकाली जाएगी। इसमें भगवान महाकाल (हर) और भगवान विष्णु (हरी) का मिलन होता है।

मदरसे से करीब 20 लाख के नकली नोट बरामद, इमाम के कमरे से मिले 500-500 के नोट

KHANDWA. खंडवा जिले के पैठियां गांव के मदरसे से नकली नोट बरामद हुए। इमाम जुबैर अंसारी के कमरे से करीब 20 लाख रुपए के नकली नोट मिले। बैग में 500 रुपए के नोटों के बंडल थे। पुलिस ने गिनती की तो 19 लाख 78 हजार के नकली नोट निकले। मामले का खुलासा मालेगांव पुलिस ने किया। जुबैर और नजीम अकम अयूब अंसारी 10 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी भोपाल में मौसम ने एक बार फिर से बदलाव दिखाया है। बीते दिन से बादल छंटने के बाद अब धूप खिली है। इससे शहर का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़ा है। दो दिन बाद सर्दी का अहसास कम हो गया है। हालांकि सर्दी की शुरुआत अब हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन और अलीराजपुर में बारिश हो सकती है। इसी तरह, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और नरसिंहपुर में भी बारिश की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच और गुना में भी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में SIR के लिए कांग्रेस का हेल्पलाइन नंबर, बोले- हर मतदाता की करेंगे सुरक्षा

INDORE. भारत निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों में SIR की घोषणा की। यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। बीजेपी इसे घुसपैठियों को बाहर करने की प्रक्रिया बता रही है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। इस मुद्दे पर इंदौर कांग्रेस ने रविवार को बैठक आयोजित की। इंदौर शहर एवं जिले के लिए SIR हेल्पलाइन नम्बर 9098000004 रहेगा। यह 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। मतदाता किसी भी समस्या पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हजारों यात्रियों के लिए बड़ा झटका, एमपी से राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसें बंद, जानें वजह

राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। करीब 7 हजार स्लीपर बसें एक साथ खड़ी कर दी गई हैं। इससे भोपाल और इंदौर से जयपुर, बीकानेर, उदयपुर जैसी प्रमुख जगहों के लिए चलने वाली बसें पूरी तरह बंद हैं। बीते चार दिन से ISBT भोपाल में 20 से ज्यादा AC और डीलक्स बसें एक ही जगह अटकी पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में कलेक्टर की सख्ती, फायर सेफ्टी लापरवाही पर अपोलो समेत 8 फैक्ट्रियां सील

इंदौर में देव प्रबोधिनी एकादशी पर कैट रोड पर हादसा हुआ था। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई थी। अब इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने फायर सेफ्टी मानकों की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह से सख्ती से कार्रवाई की गई। जांच अभियान में अपोलो जैसी इंटरनेशनल कंपनी सहित 10 फैक्ट्रियों को सील किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर बनाई गई प्रशासनिक टीमों ने औद्योगिक क्षेत्रों, गोदामों और फैक्ट्रियों में जाकर सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। इस दौरान जहां भी लापरवाही और फायर सेफ्टी उपकरणों की खामियां पाई गई, वहां तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें सील किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में 1 करोड़ नौकरियां देने की तैयारी, मोहन सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश सरकार ने समृद्ध एमपी के विजन 2047 डॉक्यूमेंट को तैयार कर लिया है। इसके साथ ही इस मास्टर प्लान को सार्वजनिक भी कर दिया गया है। शनिवार, 1 नवंबर को स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस विजन डॉक्यूमेंट को जारी किया।

इसका सबसे अहम हिस्सा साल 2047 तक 1 करोड़ नई नौकरियां (Jobs) पैदा करना है। इस योजना में उद्योगों का योगदान 2.9 लाख करोड़ से बढ़ाकर 50 लाख करोड़ तक करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर सीपी संतोष सिंह की ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की एक अच्छी-खासी मुहिम को पलीता लगाने में अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सिंह ने एक महीने पहले व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। यह नंबर रहवासियों के लिए शहर में ट्रैफिक समस्या की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए था, लेकिन इसमें ऐसा कांड हुआ कि लोगों का विश्वास ही उठ जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर की महिला वकील अभिजीता ने अंतिम सांस में कर दिया ऐसा काम, तीन लोगों को मिल गई नई जिंदगी

MP News: इंदौर में हाईकोर्ट की 38 वर्षीय वकील अभिजीता राठौर ने रविवार को जाते-जाते भी जिंदगी को नई दिशा दे दी। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद अभिजीता का अंगदान किया गया। इससे कई लोगों को जीने की उम्मीद मिल गई। उनके अंगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए शहर में 65वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। महिला वकील अभिजीता राठौर एक बहादुर बेटी, सशक्त पत्नी और संवेदनशील वकील थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जमेगी धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी की जोड़ी, हिंदू एकता के लिए करने जा रहे हैं बड़ा काम

एमपी टॉप न्यूज: जल्द ही धीरेन्द्र शास्त्री और जया किशोरी एक साथ नजर आएंगे। लंबे वक्त से दोनों की शादी की चर्चा के बीच यह पहली बार है कि दोनों कथावाचक साथ दिखेंगे। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद जया किशोरी ने वीडियो जारी कर खबर दी है।

दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस पदयात्रा में प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी भी शामिल होंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से यात्रा में जुड़ने की अपील की है। बता दें कि आए दिन इन दोनों कथा वाचकों की जोड़ी को लेकर चर्चा होती रहती है। ऐसे में इन दोनों के एक साथ एक मंच पर आने से सोशल मीडिया पर लोग फिर से कई कयास लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन सरकार
  • MP Weather update
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • जया किशोरी
  • बाबा महाकाल
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  • धीरेन्द्र शास्त्री
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • महिला वकील अभिजीता राठौर
  • महिला वनडे वर्ल्ड कप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा