MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Dec 04, 2025, 08:06 IST
Share
mp-top-news-04-decembe-2025
mp-top-news-04-decembe-2025

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्य प्रदेश की टॉप खबरों से...विस के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा। कफ सिरप मामले में ED की कार्रवाई, रंगनाथन की संपत्ति की जब्त। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन: पारित होगा 13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

BHOPAL.मध्यप्रदेश सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट गुरुवार को पारित होगा। करीब 13 हजार करोड़ के इस बजट में 2000 करोड़ रुपए फसलों की सरकारी खरीदी के लिए रखे गए हैं। बता दें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया था। अब इस पर गुरुवार, 4 दिसंबर को सदन में चर्चा होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

छिंदवाड़ा जिले में खांसी की सिरप पीने से बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कड़ी कार्रवाई की है। ED ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स मैन्युफैक्चरर के मालिक जी. रंगनाथन की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति 2.04 करोड़ रुपए से अधिक की है। यह कार्रवाई MP और चेन्नई पुलिस के जरिए की गई एफआईआर के आधार पर की गई है।

सुप्रीम कोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण केस फिर अटका, आज की सुनवाई टली

मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले की सुनवाई एक बार फिर SC में टल गई है। सोमवार, 3 दिसंबर को लिस्टेड सुनवाई निर्धारित समय पर नहीं हुई। राज्य सरकार के अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए। बताया गया कि वे किसी अन्य कोर्ट में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: नया वेदर सिस्टम मध्यप्रदेश में बढ़ाएगा ठंड, शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों में तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.6°C तक कम रहा। शेष सभी संभागों में तापमान सामान्य ही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा अनुभव हो रहा है। दिन के तापमान में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई। कुछ इलाकों में कोहरा भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण पर करोड़ों खर्च फिर भी रोजगार से दूर रहे युवा

BHOPAL. बेरोजगारी मध्य प्रदेश के युवाओं का अभिशाप बनती जा रही है। सरकारी नौकरियां युवाओं की पहुंच से दूर हो गई हैं। सरकार करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में विफल रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाओं पर हर साल 200 से 300 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इस लिहाज से अब तक इस पर 1000 करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा चुका है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश में 10 हजार युवाओं को भी स्व रोजगार से नहीं जोड़ा जा सका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



भोपाल के बड़ा तालाब में बुधवार से तैरेंगे 20 शिकारे, सीएम मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें। भोपाल के बड़े तालाब पर गुरुवार से 20 शिकारे तैरेंगे। ये शिकारे श्रीनगर की डल झील जैसा अनुभव देंगे।सीएम मोहन यादव सुबह 9 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन में मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के विधायक भी आमंत्रित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट पर फिर बिफरे किसान, संगठन ने कहा- निरस्त नहीं किया तो करेंगे बड़ा आंदोलन

उज्जैन में लैंड पूलिंग का मामला एकबार फिर तूल पकड़ गया है। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज किसान संघ ने एकबार फिर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने कहा सिंहस्थ क्षेत्र में लैंड पूलिंग कानून सरकार निरस्त करे, अन्यथा हम फिर आंदोलन की राह पकड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईएएस संतोष वर्मा और जज रावत के बीच हुई 114 बार बात, आदेश सुबह 4 से 7 बजे के बीच बना

today's news headlines : ब्राह्मण पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के पुराने केस में उन्हें बरी करने वाले जज विजेंद्र सिंह रावत बुरी तरह फंस गए हैं। इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका जिला कोर्ट में लगी थी। इस पर शासन पक्ष और फरियादी पक्ष में जोरदार बहस हुई। लेकिन, इस दौरान पुलिस अनुसंधान की बातें कोर्ट में सामने आई। इसमें साफ हुआ कि वर्मा और जज रावत के बीच करीबी संबंध रहे और दोनों की मिलीभगत थी। सुनवाई कर रहे जज ने आदेश सुरक्षित रख लिया है, जो शुक्रवार को सुनाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर बीजेपी नेता नानूराम कुमावत के यहां पहुंची मुंबई आयकर टीम, जांच जारी

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर बीजेपी नेता नानूराम कुमावत के यहां आयकर विभाग की जांच टीम पहुंची है। आयकर टीम मुंबई से आई है। मामला रामी ग्रुप आफ होटल्स पर महाराष्ट्र में हुए बड़े छापे से जुड़ा है। इसी के तहत इंदौर में भी टीम कुमावत के यहां पहुंची है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Aanganwadi Bharti: MP आंगनबाड़ी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 9,948 पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। यह भर्ती मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर की जाएगी। सीएम ने इसके निर्देश महिला और बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए थे। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कुपोषण को समाप्त करने के लिए तीन साल की कार्ययोजना बनाने का आदेश भी दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IIM इंदौर की प्लेसमेंट कमेटी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप, ABVP के आरोप और प्रदर्शन

देश में मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़े संस्थान IIM पर गंभीर आरोप लगे हैं। इंदौर IIM (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) कठघरे में आ गया है। ABVP ने बुधवार को IIM इंदौर की प्लेसमेंट कमेटी के एक सदस्य पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही, विरोध प्रदर्शन भी किया है। उधर IIM डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राय ने द सूत्र को कहा कि इस तरह की कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खाद लेने आई छात्रा को नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने जड़ा थप्पड़, अधिकारी पर कालाबाजारी के आरोप

MP News: छतरपुर जिले में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां नायब तहसीलदार नीतू सिंघई (Neetu Singhai) ने एक लड़की को थप्पड़ मार दिया। लड़की का कहना है कि वह पिछले दो महीने से खाद लेने के लिए तहसील कार्यालय जा रही थी, लेकिन उसे खाद नहीं मिल रही थी। जब उसने टोकन मांगा, तो नीतू सिंघई ने कहा कि महिलाओं को टोकन नहीं मिलेगा, सिर्फ पुरुषों को मिलेगा। आरोप है कि जब लड़की ने फिर से टोकन मांगा, तो नायब तहसीलदार ने उसे थप्पड़ मार दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • अनुपूरक बजट
  • ओबीसी आरक्षण
  • कौशल विकास योजना
  • एमपी विधानसभा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • लैंड पूलिंग एक्ट
  • कफ सिरप
  • श्रीसन फार्मास्युटिकल्स
  • today's news headlines
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • नानूराम कुमावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा