MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 06, 2026, 21:27 IST
Share
mp top
mp top

नमस्कार, किसान हित में एमपी सरकार की घोषणा, UPSC सिविल सर्विस 2025: भोपाल के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक ? खंडवा में मुस्लिम धर्मगुरु पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सीएम मोहन यादव की किसान हित में बड़ी घोषणा, गेंहू खरीदी अब 2625 रुपए में

इंदौर के आयोजन के लिए शुक्रवार दोपहर में इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेंहू खरीदी को लेकर बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि गेंहू के लिए अधिकतम मूल्य 2585 रुपए है। इस पर सरकार ने 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया है। अब गेंहू की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विटंल के भाव पर की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

'द सूत्र' फिर 100 फीसदी सही, MPPSC ने जारी किया लाइब्रेरियन 2022 का रिजल्ट

आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, क्रीडा अधिकारी के साथ ही दिसंबर 2022 में लाइब्रेरियन (ग्रंथपाल) के लिए भी भर्ती निकाली थी। लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार आयोग ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया। हाईकोर्ट द्वारा 27 फरवरी को रिजल्ट जारी करने पर लगी रोक को हटा दिया था। इसके बाद आयोग ने इसे जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और अब यह जारी कर दिया गया। यह रिजल्ट भी 87-13 फीसदी फार्मूले से जारी हुआ है। अंतिम चयन सूची 87 फीसदी मुख्य भाग की आई है और बाकी 13 फीसदी पद होल्ड हुए हैं। कुल 623 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग

सीएम मोहन यादव भी इसको लेकर इशारा कर चुके हैं। वहीं पीएचक्यू एमपी भी सूचियां (mp ips transfer) बनाने में जुटा है। बता दें कि 2020 के आईपीएस अफसरों को इस बार फील्ड पोस्टिंग का मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस बैच के पांच अफसरों को जिलों में पुलिस अधीक्षक यानी SP बनने का मौका मिलेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने ट्रांसफर हो सकते हैं। Thesootr को मिली जानकारी के अनुसार एमपी पुलिस में लगभग हर स्तर पर बदलाव की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC में 87-13 फीसदी फॉर्मूले में लिया जा रहा शपथपत्र क्या नियम विरुद्ध है? क्यों उठा सवाल

मध्य प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं में उम्मीदवारों के लिए नासूर बन चुके, 87-13 फीसदी फॉर्मूले में अब नया विवाद शुरू हुआ है। इस फॉर्मूले के आने के बाद पीएससी के जरिए उम्मीदवारों से एक शपथपत्र लिया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस जारी, तिरंगे के अपमान का है आरोप

जबलपुर कोर्ट ने मध्यप्रदेश के परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। ये मामला तिरंगे ध्वज के अपमान से जुड़ा हुआ है। कोर्ट में शिकायत की गई थी कि मंत्री राव ने एक रैली के दौरान अपनी खुली जीप में तिरंगे को बोनट पर चिपकाया था। वहीं राष्ट्रीय ध्वज जीप पर खड़े एक व्यक्ति के पैरों से टच हो रहा था। इसे अपत्तिजनक और तिरंगे का अपमान माना गया है। विशेष न्यायालय ने मंत्री राव को 7 अप्रैल 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में एक साल में 69 हजार मजदूरों की मौत, सभी की उम्र 60 से कम, विभाग करेगा जांच

मध्य प्रदेश के श्रमिकों से जुड़ी एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। साल 2025 में मध्य प्रदेश में असंगठित श्रमिकों की मौत ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। ये सभी श्रमिक मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में पंजीकृत थे। हैरानी की बात यह है कि इन श्रमिकों में से सभी की उम्र 18 साल से 60 साल से बीच थी। वहीं 90% मौतें सामान्य रजिस्टर्ड हुई हैं। इस बार श्रम विभाग इस बात की जांच करेगा कि इन मौतों के पीछे क्या वजह है। इन मौतों पर हर साल करीब 1200 से 1500 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे BJP विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, ये है पूरा मामला

उज्जैन के पिपलीनाका इलाके की सड़क चौड़ी करने के फैसले ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अब अपनी ही सरकार से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार, 5 मार्च को इलाके के लोगों ने उनके ऑफिस का घेराव किया था। विधायक अनिल जैन ने अब साफ कहा है कि वह उन लोगों का साथ देंगे, जो सड़क को 24 मीटर से ज्यादा चौड़ा करने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि वह इस विरोध में लोगों के साथ खड़े रहेंगे और इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खंडवा में मुस्लिम धर्मगुरु पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, भीड़ ने घेरा थाना, TI की पकड़ी कॉलर

धर्मगुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में 5 मार्च की रात मुस्लिम समुदाय के लोग मोघट रोड थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बहस के दौरान थाना प्रभारी टीआई धीरेश धरवाल की कॉलर तक पकड़ ली गई और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, भोपाल के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक

UPSC CSE 2025 Toppers list: UPSC 2025 ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। इस एग्‍जाम में कुल 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। यूपीएससी रिजल्ट आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

खंडवा की बेटी रूपल जायसवाल ने UPSC में 43वीं रैंक हासिल की

एमपी टॉप न्यूज: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया है। आयोग ने 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। खंडवा की रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की है। यह रूपल का यूपीएससी में तीसरा प्रयास था। दूसरे प्रयास में रूपल ने 512वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने पोस्ट न लेकर फिर से परीक्षा देने का निर्णय लिया और सफलता पाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह? सोशल मीडिया पर शेयर किया रिटायरमेंट प्लान

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अहम मोड़ आने वाला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल महीने में खत्म होने वाला है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 अप्रैल को समाप्त होगा। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चााएं हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • MPPSC
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC
  • गेंहू खरीदी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच