MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Jan 10, 2026, 07:52 IST
Share
mp-top-news-10-january-2026
mp-top-news-10-january-2026

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... MP की हवा जहरीली, 5 साल से 143 शहरों में छाया प्रदूषण का संकट। MP में 3 दिन में जारी होगा तबादला आदेश।

मध्यप्रदेश की हवा हुई जहरीली, 5 साल से 143 शहरों में छाया प्रदूषण का संकट

मध्यप्रदेश देश का ग्रीन हार्ट होने के बावजूद अब सांसों के संकट से जूझ रहा है। प्रदेश के 143 शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आखिर क्यों फेल हो रहे हैं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय? पूरी खबर आखिरी तक पढ़ें।

एमपी में अब 3 दिन में जारी होगा तबादला आदेश, अटकेंगी नहीं फाइलें, CMO की रहेगी नजर

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने तबादलों को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। नए बदलाव के मुताबिक, यदि सीएम ऑफिस से किसी ट्रांसफर की A+ नोटशीट विभाग में आती है, तो वहां के बड़े अफसरों (ACS या पीएस) को हर हाल में 3 दिन के भीत तबादले का ऑर्डर जारी करना होगा। किसी वजह से अफसर तबादला नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें 3 दिन के अंदर ही मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी ठोस वजह बतानी होगी या कोई दूसरा विकल्प देना होगा। यानी अब विभाग तबादले की इन फाइलों को लटका कर नहीं रख पाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर भागीरथपुरा पर दो ACS आए, लेकिन मौतों के आंकड़े सब एक-दूसरे पर डाल रहे

Indore. इंदौर भागीरथपुरा हादसे को सामने आए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन आखिर इस गंदे पानी के चलते कितनी मौत हुई है। इस सवाल का जवाब शासन से लेकर प्रशासन तक किसी के पास नहीं है। इंदौर में भागीरथपुरा मुद्दे की समीक्षा के लिए भोपाल से दो एसीएस स्तर के सीनियर आईएएस नीरज मंडलोई और अनुपम राजन इंदौर आए। लेकिन मौतों के आंकड़ों पर उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीतू पटवारी की कलेक्टर पर विवादित टिप्पणी, कपड़े धोने गए थे संघ दफ्तर, चड्ढी पहन लो

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के RSS दफ्तर में जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विवादित टिप्पणी की है। शुक्रवार 9 जनवरी को इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए यह टिप्पणी की गई। वहीं 11 जनवरी की न्याय यात्रा को लेकर आह्वान किया सभी इसमें आएं। वहीं लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में कॉलेजों में कमी के बीच प्राध्यापकों को प्रशासन अकादमी भेजने की तैयारी

मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेज प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापकों की कमी झेल रहे हैं। 569 सरकारी कॉलेजों में 8 हजार पद खाली हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने अपने प्राध्यापक, सह और सहायक प्राध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर प्रशासन अकादमी भेजने की तैयारी की है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को पत्र भेजकर ऐसे प्राध्यापकों का ब्यौरा मांगा है। इससे कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी और गहरी हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

News Strike: सिंधिया की लोकसभा सीट पर समर्थक मंत्री ने किया दौरा, सीएम को भूल महाराज का किया गुणगान

NEWS STRIKE (न्यूज स्ट्राइक) : मक्खन पॉलिश करते हुए किसी का दिल जीतना हो तो ये गाना क्या खूब जंचता है... है न, लेकिन मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने बटरिंग के मामले में इस गाने के भाव को भी मात दे दी है। ये मंत्री कभी पब्लिक टॉयलेट की सफाई करते हैं कभी चप्पल उतारने का प्रण लेते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी और दो युवकों की मौत, एक युवती गंभीर, ट्रक में जा घुसी थी कार

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें। शुक्रवार तड़के रालामंडल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में नेक्सन कार आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और दो युवक (मान संधू, प्रखर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12 राज्यों में SIR का पहला फेज पूरा, एमपी की वोटर लिस्ट से 42.74 लाख नाम कटे

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए बड़ी मुहिम पूरी की है। मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में ये अभियान करीब दो महीने चला। इस स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) का पहला फेज अब खत्म हो गया है। एमपी में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से अब 5.31 करोड़ ही रह गए हैं। बड़ी संख्या में मृत और फर्जी मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। ये प्रक्रिया चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई थी। अब लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में खत्म नहीं हो रहा दूषित पानी का कहर, प्रशासन के दावे फेल, फिर मिले 23 नए मरीज

भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैली उल्टी-दस्त की बीमारी अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इससे प्रशासन के उन दावों की पोल खुल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं। इंदौर हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को फिर 23 नए मरीज मिले। इनमें से छह को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कैंसर-टीबी रिसर्च के नाम पर वेटरनरी यूनिवर्सिटी में करोड़ों रुपए की बर्बादी

रिसर्च के लिए पंचगव्य को वैज्ञानिक आधार देने की योजना में बड़ी हेराफेरी सामने आई है। साल 2012 से 2018 के बीच इस योजना के तहत रिसर्च के लिए मिले फंड को जिम्मेदारों ने अपने निजी शौक और सैर सपाटे पर उड़ा दिया। प्रशासनिक जांच में जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज में गोबर और गौमूत्र से कैंसर- टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हुई रिसर्च कटघरे में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर भागीरथपुरा कांड में शहर की छवि से लेकर निगम, प्रशासन को डैमेज करने की साजिश की आशंका

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कांड ने शहर की छवि को दागदार कर दिया है। इसमें अभी तक 20 मौतों की बात सामने आ चुकी है। हाईकोर्ट इंदौर में जनहित याचिकाएं दायर हो गई, जिसमें सीएस को जवाब देना है। वहीं जिला कोर्ट में अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है, लेकिन अंदरखाने से चौंकाने वाली खबर आ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेताओं और अधिकारियों से नहीं छूट रहा बंगले का मोह, अब मोहन सरकार उठाने जा रही सख्त कदम

एमपी टॉप न्यूज। विधानसभा चुनाव में हारने के बाद और मंत्री पद गंवाने के बावजूद कुछ नेता अपने सरकारी बंगलों में कायम हैं। इन नेताओं में पूर्व मंत्री, अफसर और कुछ विधायक भी शामिल हैं। जो अपनी पात्रता खत्म होने के बावजूद सरकारी आवासों में बिना अनुमति के डटे हुए हैं। अब मोहन सरकार ने इन पर सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। खासकर, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के परिवार को 13 जनवरी तक बंगला खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • चुनाव आयोग
  • विधानसभा चुनाव
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • मुख्यमंत्री कार्यालय
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा