MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Sept 15, 2025, 21:40 IST
Share
mp top news15 september
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार...एमपी पुलिस भर्ती में बाहरी को मौका देने से स्थानीय युवा नाराज; MPESB शिक्षक वर्ग 2 भर्ती रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है जारी; मंत्री विजयवर्गीय का हमला, नकली गांधी चिल्ला रहा वोट चोर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी पुलिस भर्ती 2025: बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को मौका देने से स्थानीय युवा नाराज, कहा- ये गलत

एमपी टॉप न्यूज।मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 7,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन सामने आते ही विवाद शुरू हो गया है, क्योंकि इस शर्त के हटने से बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा और मप्र के स्थानीय युवाओं के अवसर कम हो जाएंगे।अब इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय युवा नाराज दिखाई दे रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व मंत्री, विधायक सुरेंद्र पटवा को झटका, सीबीआई की FIR नहीं होगी खत्म, ऐसे किया 29 करोड़ का बैंक लोन घोटाला

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान में रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा (Bhojpur MLA Surendra Patwa) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इंदौर की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने उनका गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है, वहीं हाईकोर्ट इंदौर से भी उन्हें झटका लगा है। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर को क्वैश करने का आवेदन खारिज कर दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर हमला, बोले- नकली गांधी चिल्लाकर बोल रहा वोट चोर

लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ नारे और बिहार में सार (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के विरोध को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को बड़ा हमला किया। विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को नकली गांधी कहकर संबोधित किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPESB शिक्षक वर्ग 2 भर्ती का परिणाम इसी सप्ताह हो सकता है जारी

शिक्षक वर्ग 2 की चयन परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के सामने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थियों को अधिकारियों ने इसी सप्ताह में परिणाम जारी करने का भरोसा दिलाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Update: भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, जबलपुर-रीवा में बाढ़ के हालात

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को दिनभर धूप रही, लेकिन शाम होते ही काले घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने शहर की सड़कों को फिर से तरबतर कर दिया। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश हुई है। इन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति भी बन गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में ट्रक ने राहगीरों को कुचला, दो की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर एरोड्रम एरिया में एयरपोर्ट रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने करीब एक किमी तक राह में मिलने वाले राहगीरों को टक्कर मारी। वहीं तत्काल मौके पर पहुंची वार्ड 4 की क्षेत्रीय पार्षद बरखा नितिन मालू ने बताया कि दो का निधन हुआ है जबकि एक की स्थिति गंभीर है जो आईसीयू में भर्ती है। वहीं 10 अन्य घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


एमपी के मंत्री हैं मछली परिवार के मददगार... जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश में हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण के आरोपी मछली परिवार के लोगों पर कानून का शिकंजा लगातार कस रहा है। इसको लेकर अब प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। विपक्ष ने आरोप लगाए हैं कि इस परिवार को सत्ता के प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण मिलता रहा है। कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं पर इस परिवार की मदद करने के आरोप लग रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

LNCT के चौकसे परिवार ने मेडिकल कॉलेज मान्यता में किया सुरेश भदौरिया के INDEX जैसा खेल

आस्था फाउंडेशन के जरिए 200 करोड़ का घोटाला करने वाले LNCT के चौकसे परिवार की लगातार परतें खुल रही हैं। चौकसे परिवार के कई सदस्यों पर ईओडब्ल्यू ने चार सौ बीसी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की ऑडिट रिपोर्ट का पूरा खुलासा द सूत्र ने एक्सक्लूसिव किया था। अब एक और खुलासा इस मामले में हो रहा है। चौकसे परिवार ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुरेश भदौरिया जैसा ही खेल एसएनसीटी मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

'द सूत्र' के महाअभियान Be इंडियन-Buy इंडियन का आगाज, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया पोस्टर और लोगो

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 सितंबर, सोमवार को द सूत्र के राष्ट्रीय अभियान Be इंडियन-Buy इंडियन का शुभारंभ किया। भोपाल के रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में सीएम डॉ.मोहन यादव ने एक मेगा इवेंट में द सूत्र के इस खास अभियान के लिए बनाए गए पोस्टर और लोगो को लॉन्च किया। इस दौरान द सूत्र के एडिटर-इन-चीफ आनंद पांडेय और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर मौजूद रहे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शहडोल कलेक्टर केदार सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, अधिकारियों को मिले संदिग्ध मैसेज

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बड़े साइबर अपराध का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का आधिकारिक व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया। इसके बाद अधिकारियों को संदिग्ध मैसेज भेजे गए। इस घटनाक्रम से जिले के अधिकारियों में चिंता का माहौल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम तीर्थ दर्शन यात्रा की लिस्ट में BJP विधायक हजारीलाल दांगी की दोनों पत्नियों के नाम से मच गया बवाल

मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब भाजपा नेताओं और विधायकों के परिवारजन भी लाभार्थी बनने लगे हैं। सोमवार को राजगढ़ जिले से 179 तीर्थयात्रियों का एक दल असम स्थित मां कामाख्या धाम के दर्शन के लिए रवाना होगा। दावा है कि इस दल में खिलचीपुर के भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी की दोनों पत्नियों का नाम भी शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अदाणी पावर को MP में मिला 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्रोजेक्ट, 21 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी कंपनी

देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (APL) को मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (MPPMCL) से 1600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 21,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। एपीएल को एमपीपीएमसीएल से लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) भी मिल गया है। अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई MP पुलिस की अपील, कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर मध्‍य प्रदेश पुलिस की अपील खारिज कर दी है। यह मामला वैवाहिक उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ था, लेकिन हाईकोर्ट ने पहले ही इस एफआईआर को रद्द कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए राज्य की अपील को ठुकरा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • MP Weather update
  • द सूत्र
  • MPESB
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • मछली परिवार
  • बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा
  • Be इंडियन-Buy इंडियन
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती