MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Jitendra Shrivastava | Nov 18, 2025, 21:20 IST
Share
mp top news 18 november
Photograph: (thesootr)

नमस्कार! मोहन कैबिनेट : अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपए; ममलेश्वर लोक परियोजना पर रोक, भारी विरोध के बाद फैसला; मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, राजगढ़ में पारा 5 डिग्री। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : वात्सल्य योजना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4 हजार, किसानों को भी बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज:मध्यप्रदेश में आज, 18 नवंबर को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। वहीं, बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ममलेश्वर लोक परियोजना पर लगी रोक, भारी जनविरोध को देखते हुए लिया निर्णय

INDORE/KHANDWA. मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद और विरोध जारी है। इसी बीच सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए मंगलवार को परियोजना पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। नगर के रहवासी, व्यापारी, साधु-संत और स्थानीय संगठनों के व्यापक आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, राजगढ़ का पारा 5 डिग्री पर

BHOPAL. उत्तर भारत में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी है। इस बार नवंबर में ही दिसंबर-जानवरी जैसी ठंड पड़ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में कोल्ड वेव का असर रहा। प्रदेश के 10 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर की संभावना जताई है। आज 20 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिवनी हवाला कांड में SIT की बड़ी कार्रवाई, हॉक फोर्स के डीएसपी समेत चार गिरफ्तार

2.96 करोड़ रुपए की सिवनी हवाला कांड के सनसनीखेज मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई की। SIT ने बालाघाट के एसडीओपी पंकज मिश्रा और क्राइम ब्रांच आरक्षक प्रमोद सोनी को गिरफ्तार किया। उनके साथ कटनी के पंजू गिरी गोस्वामी और जबलपुर के वीरेंद्र दीक्षित भी पकड़े गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग एक्ट खत्म, जानें अब क्या?

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य सरकार ने लैंड पूलिंग एक्ट (Land Pooling Act) को वापस लेने का फैसला किया है। अब सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उज्जैन में लैंड पूलिंग लागू नहीं होगा। साथ ही, यहां की भूमि पर स्थायी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीना विधायक निर्मला सप्रे केस की सुनवाई अब जनवरी 2026 तक टली

Bina. बीना से भाजपा विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द करने की सुनवाई टल गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने याचिका दायर की थी। इस मामले में आज मंगलवार, 18 नवंबर को सुनवाई निर्धारित थी। चीफ जस्टिस की बेंच की व्यस्तता के कारण केस नहीं लिया गया। इस कारण मामला पेंडिंग रह गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के बाद अब आई लव भील प्रदेश के लगे बैनर

मध्यप्रदेश के रतलाम में आई लव भील प्रदेश का बैनर दिखाई दिया। आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के बाद अब आई लव भील प्रदेश के बैनर ने नई चर्चा की शुरुआत कर दी है। आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के बाद अब अचानक आई लव भील प्रदेश का पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के आईएएस दंपती को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, अपने जिलों में किया यह काम

BHOPAL. मध्यप्रदेश के एक आईएएस दंपती को मंगलवार, 18 नवंबर को दिल्ली में सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता और खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल को सम्मानित किया। उन्हें जल संरक्षण में उनके बेहतरीन काम के लिए यह सम्मान दिया गया। यह पहली बार हुआ है, जब एमपी के आईएएस दंपती को राष्ट्रपति से ऐसा सम्मान मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को हाईकोर्ट की फटकार, मंदिर जमीन विवाद में झूठा शपथ पत्र देने पर भड़के जज

Gwalior. ग्वालियर हाईकोर्ट ने हाल ही में भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को कड़ी फटकार लगाई है। यह मामला दंदरौआ सरकार मंदिर से जुड़ी जमीन के विवाद से जुड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • सिंहस्थ 2028
  • विधायक निर्मला सप्रे
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • लैंड पुलिंग एक्ट
  • सिवनी हवाला कांड
  • ममलेश्वर लोक निर्माण
  • आई लव भील प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा