/sootr/media/media_files/2025/12/22/mp-top-news-22-december-2025-2025-12-22-08-04-15.jpg)
मोहन कैबिनेट की बैठक आज : कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मध्यप्रदेश छतरपुर के खजुराहो में आज (22 दिसंबर) को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, इन प्रस्तावों को मंजूरी भी मिलने की उम्मीद है।
मंत्री प्रतिमा बागरी ने खोली पोल: सतना में घटिया सड़क, PWD का ‘औचक निरीक्षण’ सिर्फ कागजी खानापूर्ति?
BHOPAL. मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग लगातार औचक निरीक्षण और सख्ती के दावे करता रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहती नजर आ रही है। हालिया मामले के बाद विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। PWD के औचक निरीक्षण की सच्चाई तब सामने आई, जब भाजपा की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मौके पर पहुंची। निरीक्षण में सड़क की हालत से यह साफ हो गया कि कागजों में हो रही कार्रवाई और जमीन पर हो रहे काम में अंतर है।
मोहन सरकार के दो साल पूरे, अब तीन साल का मिशन मोड, राजनीतिक नियुक्तियों से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक तेज हुई तैयारी
INDORE. मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। सत्ता और संगठन अब अगले तीन साल की रणनीति पर जुट गए हैं। सरकार और भाजपा संगठन ने मिलकर विकास और प्रशासन को गति देने का रोडमैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागवार समीक्षा के बाद स्पष्ट लक्ष्य तय कर दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
MP Weather Report:मध्यप्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक 22 दिसंबर को पूर्व मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, खजुराहो में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। यहां दृश्यता 50 मीटर से नीचे रहेगी। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश के दतिया और ग्वालियर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
22 दिसंबर को PWD के इंजीनियर करेंगे हड़ताल, 1000 कर्मचारियों ने लिया कैजुअल लीव, जानें वजह
मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों ने 22 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। लगभग 1000 इंजीनियरों ने इस दिन कैजुअल लीव का आवेदन दिया था, जो विभाग ने खारिज कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल से बड़वानी तक प्रदर्शन, कांग्रेस बोली-राम से नहीं, गांधी का नाम हटाने से आपत्ति
BHOPAL. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी योजना’ किए जाने के बाद देशभर में सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्ष ने संसद के भीतर विरोध दर्ज कराया और अब सड़कों पर उतरकर भी आपत्ति जता रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विवादों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया, दुबई की सड़कें दिखाकर देश की सड़कों पर उठाया सवाल
INDORE. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया अपने हालिया वायरल वीडियोज को लेकर विवादों में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने दुबई जाकर एक वीडियो बनाया, जिसमें दुबई की सड़कें दिखाते हुए अपने देश की सड़कों पर सवाल उठाया था। साथ ही संदेश दिया था कि अपने यहां करप्शन है। इस वीडियो के सामने आने के बाद करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने विरोध किया और बिलोटिया का पुतला भी जलाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- पूर्व पीएम अपने नाम के अनुसार अटल थे, कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज : Indore. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम हुआ। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि वह एक विचार और मिशन थे। उनके कर्म और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। आयोजन डेली कॉलेज आडिटोरियम में हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धर्मांतरण के आरोपों के चलते चर्च में लगे जय श्री राम के नारे, हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी
JABALPUR. जबलपुर में रविवार को फिर ITI स्थित एक चर्च में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठन ने चर्च में घुसकर कुर्सियां और इंस्ट्रूमेंट तो तोड़े ही। चर्च के गेट पर जमकर पत्थर बाजी भी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
BJP नेता सुरेश पिंगले पर 3.50 करोड़ की जालसाजी का केस, गुम चेक से जमीन सौदे तक-क्राइम ब्रांच की FIR ने खोले कई राज
INDORE. बीजेपी नेता और गौसेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुरेश पिंगले अब गंभीर आपराधिक आरोपों में घिर गए हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर ने उनके खिलाफ 3 करोड़ 50 लाख रुपए की जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में तीर्थ गोपीकॉन एमडी महेश कुंभानी व अन्य जेल में ही रहेंगे
मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड में 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया था। इसमें 950 करोड़ के काम का ठेका लिया गया था। यह ठेका तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के एमडी महेश कुंभानी और फाउंडर राहुल गुप्ता ने लिया था। महेश कुंभानी और राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us