MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Sept 03, 2025, 21:35 IST
Share
mp-top-news-3-september
mp-top-news-3-september

नमस्कार... एमपी में बारिश से हाहाकार, MP के कर्मचारियों को बोनस में मिलेगा महीनेभर का वेतन, मंदसौर में आबकारी अधिकारी के घर पर ED ने मारा छापा। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी में बारिश का कहर! बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, श्योपुर के बाजार में दुकानों में भरा पानी

मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बुधवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर दो बजे के बाद तेज बारिश हुई। इधर श्योपुर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। चूड़ी मार्केट में दुकानों में इतना पानी भर गया कि बाइक डूब गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस में मिलेगा पूरे महीने का वेतन, मंत्री ने की घोषणा

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। निगम के कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिन्हें राज्य सरकार ने स्वीकृत करते हुए निगम के कर्मचारियों को एक महीने का वेतन बोनस के रूप में देने की घोषणा की है। साथ ही शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभ भी देने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आउटसोर्सकर्मी के पक्ष में कमलनाथ ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

आउटसोर्स कर्मचारियों के राजधानी में हल्लाबोल आंदोलन की तैयारी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके पक्ष में आ गए हैं। 7 सितम्बर को भोपाल में प्रदर्शन प्रस्तावित है। कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण पत्र चिंता जताई है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से लघु कैडर बनाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने DFO नेहा श्रीवास्तव से की 2 लाख की डिमांड, पैसे न देने पर सुनाईं गालियां

बालाघाट की कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने वन मंडल अधिकारी (DFO) नेहा श्रीवास्तव से खुलेआम 2-3 लाख रुपए की डिमांड की। इतना ही नहीं डीएफओ से गाली- गलौज कर जिले से बाहर ट्रांसफर करवाने का भी आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के इस जिले में ED की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिकारी के घर मारा छापा, जानें क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के घर पर बड़ी कार्रवाई हुई। यह छापेमारी सुबह लगभग 4 बजे यश नगर स्थित उनके आवास पर की गई। ईडी की टीम ने दांगी के घर में आर्थिक अनियमितताओं की जांच के तहत यह कार्रवाई शुरू की। बता दें कि, हाल ही में बीएल दांगी का मंदसौर से दतिया तबादला हुआ है, लेकिन वे अभी तक रिलीव नहीं हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी का एक परिवार एक पद फॉर्मूला, मंत्री-विधायक पुत्रों को नहीं मिलेगा सगंठन में पद

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल ही में अपने कार्यकारिणी गठन में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत अब "एक परिवार-एक पद" का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि पार्टी के किसी भी सक्रिय नेता के परिवार के सदस्य को संगठन में कोई भी पद नहीं मिलेगा। भाजपा का यह कदम पार्टी में परिवारवाद के आरोपों पर उठाया गया है। इस नए फार्मूले के लागू होने से प्रदेश के कई ऐसे सांसदों, विधायकों और बड़े नेताओं के अरमानों पर पानी फिर जाएगा, जो अपने पुत्र या परिवार के किसी सदस्य को संगठन में एडजस्ट करने का सपना देख रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पर फिर सवाल, HC ने फिलहाल नहीं दी अंतरिम राहत

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। हालांकि हाईकोर्ट ने गेमिंग कंपनी को फिलहाल कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। यह अधिनियम फैंटेसी स्पोर्ट्स सहित सभी रियल मनी ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाता है। इस मामले की सुनवाई मुख्य जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच ने की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

निविदा नस्तियां चोरी से PWD में हड़कंप उधर मरम्मत पर लाखों खर्च और अफसरों को पता नहीं

ठेकेदारों से साठगांठ और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों से घिरे लोक निर्माण विभाग में बड़ा कारनामा उजागर हुआ है। विभाग के ग्वालियर संभागीय कार्यालय से 118 से ज्यादा निविदा दस्तावेज और फाइल गायब हो गई हैं। इससे ग्वालियर से भोपाल तक हड़कंप मच गया है। निविदा दस्तावेजों के गायब होने के बाद विभागीय अधिकारी आमने- सामने आ गए हैं। वहीं मामले में मुख्य अभियंता की जांच में अनाधिकृत भुगतान, अधिकारियों की स्वीकृति के बिना मरम्मत कार्य कराते हुए ठेकेदारों को भुगतान की बात सामने आई है। इसके बाद निविदा शाखा के बाबू का निलंबन कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कॉलेज के डिजिटल बोर्ड पर चला भोजपुरी अश्लील वीडियो, क्लास में मौजूद थे बच्चे, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के पीएम श्री केदारनाथ महाविद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉलेज के क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर भोजपुरी अश्लील वीडियो चलाए जाने का मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने कॉलेज प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। छात्र-छात्राओं के बीच यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के एमवाय अस्पताल में दूसरे बच्चे की भी मौत, क्यों न गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो?

इंदौर के एमवाय अस्पताल (MYH) के एनआईसीयू (NICU) में भर्ती एक और नवजात की बुधवार को मौत हो गई। सोमवार को चूहों ने उसका शरीर कुतर दिया था। इससे पहले मंगलवार को भी एक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। लगातार दो नवजातों की मौत से अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि क्यों ना एमजीएम डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और एमवायएच अधीक्षक डाॅ. अशोक यादव पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला के जनाजे में उमड़े हिस्ट्रीशीटर समर्थक, फर्जी आईडी बनाकर पुलिस पर लगा रहे आरोप

इंदौर पुलिस की घेराबंदी के बाद आखिरकार नामचीन गैंगस्टर सलमान लाला की मौत हो गई। केवल 13 साल की उम्र में उस पर दुष्कर्म जैसे केस हुए और 26 साल में निधन होते तक उसके ऊपर 32 से ज्यादा गंभीर धाराओं में केस हो चुके थे। सोमवार 1 सितंबर को छोटी खजरानी इंदौर में हुए उसके जनाजे में करीब तीन हजार समर्थकों की भीड़ लगी। इसमें हिस्ट्रीशीटर समर्थक, ड्रग पैडलर, कॉलेज में उनके समर्थक ग्रुप पहुंचे। अब इन सभी ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर हमला बोलते हुए गैंगस्टर को हीरो की तरह पेश करने की मुहिम छेड़ दी है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | मध्य प्रदेश समाचार | एमपी समाचार | एमपी टॉप न्यूज | एमपी ब्रेकिंग न्यूज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कमलनाथ
  • एमपी समाचार
  • भारी बारिश
  • एमवाय अस्पताल
  • गैंगस्टर सलमान लाला
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी ब्रेकिंग न्यूज
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग