एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल

Ramanand Tiwari | Published:
Share
mp-vidhansabha-website-error
mp-vidhansabha-website-error

मध्यप्रदेश विधानसभा की वेबसाइट पर एक बड़ी गलती सामने आई। वेबसाइट पर विजया राजे सिंधिया को पूर्व मुख्यमंत्री बताया गया था। यह तथ्य ऐतिहासिक रूप से गलत है। विजया राजे सिंधिया कभी मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं रहीं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक हैरान करने वाली गलती पकड़ में आई है। भाजपा की संस्थापक सदस्य विजया राजे सिंधिया को यहां राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में दिखा दिया गया था। हालांकि, ऐतिहासिक रूप से यह तथ्य गलत है क्योंकि विजया राजे सिंधिया कभी भी मुख्यमंत्री नहीं रहीं।

वेबसाइट पर तथ्यात्मक गलती, उठे सवाल

विधानसभा की वेबसाइट पर विजया राजे सिंधिया को 30 जुलाई 1967 से 25 मार्च 1969 तक मुख्यमंत्री के रूप में दर्ज किया गया था। जो कि बीते कई सालों से दर्ज था। यह तकनीकी या प्रशासनिक गलती अब सिस्टम की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिस वेबसाइट से जनता को सही जानकारी मिलनी चाहिए, उसी पर ऐसा भ्रम फैलाना न केवल लापरवाही का उदाहरण है बल्कि सरकारी डेटा वेरिफिकेशन सिस्टम की कमजोरी भी उजागर करता है।

अब मामला सामने आने के बाद वेबसाइट की इस गलती को ठीक कर लिया गया है। पहले जहां विजया राजे सिंधिया की फोटो के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लिखा गया था। वहां अब उसे सुधारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शब्द को हटा दिया गया है। इसे आप नीचे फोटो में साफ-साफ देख सकते हैं।

नहीं थम रहा नर्सिंग संस्थानों में फर्जीवाड़ा —एक कर्मचारी,दो-दो जगह नियुक्त



vijaya-raje-scindia
vijaya-raje-scindia


vijaya-raje-scindia
vijaya-raje-scindia

यह बोले विधानसभा के प्रमुख सचिव

इस मामले पर द सूत्र ने एमपी विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह गलत था। उसमें करेक्शन कर लिया गया है। उपर तो पूर्व मुख्यमंत्री और सदन का नेता ठीक लिखा था। जहां विजया राजे का उल्लेख था वहां पर थोड़ा मिस्टेक थी। वह ठीक कर ली गई है।

ये भी पढ़ें...गोविंद गुप्ता ने एसीबी डीजी के रूप में संभाला कार्यभार, जीरो टॉलरेंस की नीति पर दिखाया जोर

List of website errors
List of website errors


पारदर्शिता के दावे ध्वस्त

विधानसभा प्रशासन पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के दावे तो खूब करता है। लेकिन, यह गलती उन दावों की जमीनी हकीकत बयां करती है। एक ही कार्यकाल में दो-दो मुख्यमंत्रियों के नाम और फोटो दिखाया जाना न केवल डेटा प्रूफिंग की विफलता है, बल्कि यह दिखाता है कि कंटेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कितनी लापरवाह तरीके से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें...साइक्लोन मोंथा के कारण एमपी के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राजमाता सिंधिया: भाजपा की संस्थापक, प्रेरक व्यक्तित्व

राजमाता विजया राजे सिंधिया का भारतीय राजनीति में अमूल्य योगदान रहा है। ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजमाता भाजपा की संस्थापक सदस्यों में अग्रणी थीं। उन्होंने संगठन निर्माण में कई कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल रहे हैं। वे अपने नेतृत्व और समर्पण से भाजपा को एक मजबूत राजनीतिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहीं।

ये भी पढ़ें...चुनाव आयोग का ऐलान : बिहार में सफलता के बाद अब एमपी सहित देश के 12 राज्यों में होगा SIR

सुधार की जरूरत, नहीं सिर्फ सफाई की

यह मामला केवल एक वेबसाइट एरर नहीं, बल्कि एक प्रशासनिक चेतावनी है। ऐसी गलतियां न केवल इतिहास को विकृत करती हैं, बल्कि नई पीढ़ी को गलत जानकारी का स्रोत भी बन सकती हैं। राजनीतिक हस्तियों के ऐतिहासिक तथ्यों में लापरवाही, संस्थागत जवाबदेही पर सवाल उठाती है। विधानसभा की वेबसाइट पर विजया राजे सिंधिया को मुख्यमंत्री दिखाना एक डेटा एथिक्स फेलियर का उदाहरण है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी
  • विधानसभा
  • वेबसाइट
  • विजया राजे सिंधिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर