प्रमोशन वाले पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन, हाईकोर्ट ने MPESB को लगाई फटकार, रिजल्ट जारी करने पर रोक

Neel Tiwari | Feb 24, 2026, 17:35 IST
Share
mpesb-recruitment-stay-high-court-promotion-case
mpesb-recruitment-stay-high-court-promotion-case

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने बड़ा दखल दिया है। प्रमोशन से भरे जाने वाले पदों पर सीधी भर्ती निकालने का मामला अदालत पहुंचा। फिलहाल कोर्ट ने परीक्षा परिणाम जारी करने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

News In Short

  • समूह-1 उपसमूह-2 भर्ती परीक्षा 10 फरवरी 2026 को हो चुकी है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के पद नियम अनुसार 100% प्रमोशन से भरे जाने थे।
  • सिस्टर ट्यूटर के पद 90% सीधी भर्ती और 10% प्रमोशन से भरने का प्रावधान।
  • निशा चंदेल सहित 59 नर्सिंग अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
  • हाईकोर्ट ने एसोसिएट प्रोफेसर और सिस्टर ट्यूटर के रिजल्ट पर रोक लगाई।

News In Detail

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-1 उपसमूह-2 के कई पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी की थी। ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक भरे गए।

आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 12 जनवरी तय की गई थी। परीक्षा 10 फरवरी 2026 को आयोजित कर ली गई। लेकिन इसी भर्ती में कुछ ऐसे पदों को भी शामिल कर लिया गया, जिन्हें नियम के अनुसार प्रमोशन से भरा जाना था। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।



प्रमोशन के पदों पर सीधी भर्ती का आरोप

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एसोसिएट प्रोफेसर के पद 100 प्रतिशत प्रमोशन से भरे जाने थे। इसके बावजूद इन पदों के लिए सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया।

सिस्टर ट्यूटर के पदों के लिए नियम में 90 प्रतिशत सीधी भर्ती और 10 प्रतिशत प्रमोशन का प्रावधान है। लेकिन याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि पदों की गणना और प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया।

ESB
ESB


नर्सिंग अधिकारियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

निशा चंदेल सहित 59 सिस्टर ट्यूटर और नर्सिंग अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनका कहना है कि वे लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब उनका प्रमोशन एसोसिएट प्रोफेसर पद पर होना था। यदि इन पदों को सीधी भर्ती से भर दिया गया तो उनका वैधानिक हक प्रभावित होगा। इसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी गई।

प्रमोशनल पदों की सीधी भर्ती पर आपत्ति

मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर की डिवीजन बेंच में हुई। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने एक साथ तीन याचिकाओं पर सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सुयश मोहन गुरु और अधिवक्ता विशाल बघेल ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि प्रमोशन वाले पदों पर सीधी भर्ती निकालना नियमों के विपरीत है।

ESB भर्ती के रिजल्ट पर लगी रोक

अधिवक्ताओं ने कोर्ट से मांग की कि जब तक मामले का अंतिम निर्णय न हो जाए, तब तक परीक्षा का परिणाम घोषित न किया जाए। उनका कहना था कि यदि रिजल्ट जारी हुआ तो थर्ड पार्टी इंटरेस्ट पैदा होगा और चयनित अभ्यर्थियों की ओर से नई कानूनी जटिलताएं खड़ी हो सकती हैं। कोर्ट ने इस दलील को गंभीर मानते हुए 10 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा के एसोसिएट प्रोफेसर और सिस्टर ट्यूटर पदों के परिणाम जारी करने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी।

सरकार और विभाग से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कमिश्नर और MPESB को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।।अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च 2026 को होगी। तब तक रिजल्ट पर रोक जारी रहेगी।

यह मामला अब सैकड़ों अभ्यर्थियों और विभागीय कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ गया है। 18 मार्च की सुनवाई में यह साफ होगा कि भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी या नियमों में बदलाव के बाद नई दिशा तय होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम रोजगार सहायक मार्गदर्शिका 2025 पर रोक

भोजशाला पर ASI की रिपोर्ट तो पहले ही खुल चुकी, हाईकोर्ट चौंका, दो सप्ताह में आपत्ति-सुझाव मांगे

MP हाईकोर्ट लौटा OBC आरक्षण मामला, अब रिव्यू के जरिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

सिवनी में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद, समय से पहले बंद हो गया पोर्टल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • MPESB
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा