जबलपुर के हिमांशु सोनी ने MPPSC में हासिल की 13वीं रैंक, एंबुलेंस से दिया था इंटरव्यू
Neel Tiwari | Sept 13, 2025, 14:27 IST
mppsc biklang kota
MPPSC 2024 के परिणाम घोषित हो गए हैं। हिमांशु सोनी ने MPPSC 2024 में विकलांग आरक्षण कोटे में प्रथम स्थान और सामान्य मेरिट सूची में 13वां स्थान हासिल किया है।
MPPSC 2024 के परिणामों में जबलपुर के हिमांशु सोनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो संघर्ष और जज्बे की मिसाल बन गया है। हिमांशु ने विकलांग आरक्षण कोटे में प्रथम स्थान और सामान्य मेरिट सूची में 13वां स्थान प्राप्त कर अपने शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। यह मुकाम भी उन्होंने तब हासिल किया जब इंटरव्यू के पहले हुई दुर्घटना के कारण वह बैठने के लायक भी नहीं थे। उनकी कहानी यह साबित करती है कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हर मंजिल पाई जा सकती है।
खबर यह भी...MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट
हिमांशु का इंटरव्यू 28 अगस्त को इंदौर में तय था। चोट की वजह से वे सामान्य तरीके से यात्रा करने की स्थिति में नहीं थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एंबुलेंस से इंदौर पहुँचकर ही इंटरव्यू दिया। यह नजारा खुद MPPSC (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) इतिहास के लिए अद्भुत रहा, जब एक अभ्यर्थी ने दर्द और कठिनाइयों को पीछे छोड़कर परीक्षा प्रक्रिया पूरी की।
खबर यह भी...MPESB ग्रुप वन subgroup 3 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
हिमांशु जबलपुर के अधरताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता महेंद्र सोनी और माता माधवी सोनी, दोनों ही सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हिमांशु ने अपनी मेहनत और लगन से MPPSC की तैयारी की। उन्होंने इससे पहले भी MPPSC 2022 की परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी रणनीति बदलकर पूरी ताकत झोंक दी और शानदार रैंक हासिल की।
ये भी पढ़िए...MPPSC श्योपुर के टॉपर देवांशु ने द सूत्र को कहा थैंक्स, सागर के ऋषव दूसरी रैंक, इंदौर की हर्षिता दवे महिलाओं में टॉपर
इस सफलता के साथ हिमांशु अब डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जबलपुर के लिए गर्व का विषय है। उनकी कहानी उन सभी युवाओं को प्रेरित करती है, जो शारीरिक चुनौतियों के बावजूद सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं।
ये भी पढ़िए...MP News: MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024: इंटरव्यू फार्म में जाति, सरनेम छिपाने से गजब का बदलाव, मेंस टॉपर्स के साथ यह हुआ
जबलपुर न्यूज :हिमांशु की सफलता का संदेश साफ है कि सीमाएँ शरीर में नहीं, सोच में होती हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे जितनी कठिन हों, यदि मन में विश्वास और लक्ष्य पाने की चाह हो तो सफलता निश्चित है। उनकी कहानी आने वाले वर्षों तक युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। Himanshu Soni MPPSC
हादसे के बाद भी नहीं टूटा हौसला
हिमांशु सोनी की सफलता तक का सफर आसान नहीं रहा। बचपन से ही 100% अस्थि दिव्यांग हिमांशु की किस्मत ने कठिन परीक्षा ली। रिजल्ट आने से कुछ ही दिन पहले, 19 अगस्त को नहाते समय उनका पैर फिसल गया और इस हादसे में उनका हाथ टूट गया। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर हाथ में रॉड डाली और उन्हें आराम की सलाह दी। अब हिमांशु को इंटरव्यू देने का भी विकल्प साफ नजर नहीं आ रहा था। लेकिन हिमांशु का आत्मविश्वास इतना मजबूत था कि उन्होंने हार मानने के बजाय और हिम्मत से आगे बढ़ने का फैसला किया।
एंबुलेंस से दिया इंटरव्यू
खबर यह भी...MPESB ग्रुप वन subgroup 3 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
हिमांशु के माता-पिता दोनों हैं शिक्षक
ये भी पढ़िए...MPPSC श्योपुर के टॉपर देवांशु ने द सूत्र को कहा थैंक्स, सागर के ऋषव दूसरी रैंक, इंदौर की हर्षिता दवे महिलाओं में टॉपर
डिप्टी कलेक्टर बने हिमांशु
ये भी पढ़िए...MP News: MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024: इंटरव्यू फार्म में जाति, सरनेम छिपाने से गजब का बदलाव, मेंस टॉपर्स के साथ यह हुआ
हिमांशु का संघर्ष बन गया मिसाल
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari