सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण की पैरवी के लिए सरकारी वकीलों की फीस तय, जानें किसे कितनी फीस

Neel Tiwari | Sept 23, 2025, 23:21 IST
Share
obc reservation
Photograph: (THESOOTR)

24 सितंबर से सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण पर सुनवाई शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य का पक्ष रखने के लिए दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है और उनकी फीस तय की है। इस मुद्दे पर OBC वर्ग के भीतर विवाद और गुटबाजी भी सामने आई है।

24 सितंबर से सुप्रीम कोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने से जुड़े मामले की सुनवाई होने जा रही है। इस सुनवाई के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राज्य का पक्ष रखने के लिए जिन दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है और उनकी फीस का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता फीस

मध्य प्रदेश शासन ने अधिवक्ताओं की सेवाओं और फीस की स्पष्ट रूपरेखा तय की है। आदेश के अनुसार-

  • वरिष्ठ अधिवक्ता पी. विल्सन, को प्रत्यक्ष हाजिरी के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हाजिरी के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए। समान विषय की अन्य याचिकाओं में अलग से फीस नहीं दी जाएगी।
  • अधिवक्ता शशांक रत्नू को प्रत्यक्ष हाजिरी और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हाजिरी के लिए 2 लाख 40 हजार रुपए। अतिरिक्त वीडियो कांफ्रेंस के लिए 60 हजार रुपए, उल्लेख करने के लिए 60 हजार रुपए और मसौदे, आवेदन पत्र या अतिरिक्त हलफनामों की जांच एवं अंतिम रूप देने के लिए 60 हजार रुपए।
  • सभी भुगतान राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के अनुसार पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएंगे। समान विषय की अन्य याचिकाओं में अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
obc reservation
obc reservation


obc-reservation
obc-reservation


ये खबरें भी पढ़ें...

MP में मोहन सरकार ने फिर लिया 3 हजार करोड़ का लोन, करीब 35 हजार करोड़ पहुंचा कर्ज

सुप्रीम कोर्ट ने दिए सिविल जज भर्ती जल्द पूरी करने के आदेश, रद्द किया HC का आदेश

कई बैठकों के बाद तय हुए अधिवक्ता

सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग के संगठनो और अधिवक्ताओं के साथ लगातार बैठक के बाद इन वकीलों के नाम तय हुए हैं जो सरकार का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे। इससे अब राज्य का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दो फाड़ नजर आया OBC वर्ग, धमकी-षड्यंत्र के आरोप

महिला मजिस्ट्रेट को "चपरासी" कहा, वकील पर अवमानना का केस, HC में पेश होकर मांगी मोहलत

अधिवक्ताओं की सुप्रीम कोर्ट फीस पर चर्चा तेज

ओबीसी वर्ग के ही सूत्रों की अगर माने तो सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं को मिलने वाली भारी भरकम फीस भी विवाद की एक वजह है। आरोप प्रत्यारोप के दौर में यह बात भी सामने आ रही है कि ओबीसी वर्ग के अधिवक्ता और ओबीसी महासभा इसी भुगतान को लेकर दो गुटों में बट गए हैं।

हालांकि, ओबीसी आरक्षण में सुनवाई से पहले ही आंतरिक मतभेद और गुटबाजी उजागर हो चुकी है। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट वैभव सिंह लोधी ने कुछ अधिवक्ताओं पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज करने का आरोप पुलिस में दर्ज कराया है।

वहीं कुछ अधिवक्ताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को षड्यंत्र बताया है और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह पर इसका आरोप लगाया है। इस विवाद ने यह दिखा दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के साथ-साथ ओबीसी वर्ग के भीतर राजनीतिक और व्यक्तिगत खींचतान भी जारी है।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • ओबीसी आरक्षण
  • सुप्रीम कोर्ट फीस
  • वरिष्ठ अधिवक्ता फीस
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश

By VINAY VERMA

कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में

By Umeshwari Baghel

रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश

By Arohi Raj

MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल
MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन

By Anshika Singh Chauhan

MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन