जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, दवा कंपनी पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश

Neel Tiwari | Jan 16, 2026, 17:45 IST
Share
cough-syrup-child
cough-syrup-child

छिंदवाड़ा के जहरीले कफ सिरप मामले में डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर 20 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दवा कंपनी को बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहराया।

News in Short

10 नवंबर 2025 को डॉ. प्रवीण सोनी ने जिला अदालत से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
डॉ. सोनी सहित चार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई।
आरोपी डॉक्टर ने बच्चों की मौत के लिए दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया।
हाईकोर्ट ने 20 जनवरी को अगली सुनवाई तय, आपत्तिकर्ताओं की दलीलें सुनी जाएंगी।

News in Detail

छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज की। इसके बाद, आरोपी ने हाईकोर्ट से राहत की मांग की। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय की।

कोल्ड्रिफ के बाद मिला एक और जहरीला कफ सिरप, दवा सैंपल जांच में फेल, अलर्ट जारी

चार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई

डॉ. प्रवीण सोनी की याचिका के साथ सह-आरोपी सौरभ कुमार जैन, राजेश कुमार सोनी और ज्योति सोनी की जमानत याचिकाएं भी सूचीबद्ध की गई हैं। सभी आरोपियों की भूमिका पर हाईकोर्ट में संयुक्त सुनवाई हो रही है।

गुरुवार 15 जनवरी को यह मामला जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच के समक्ष आया। सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी, आरोपों की प्रकृति और जांच की स्थिति को प्रारंभिक रूप से संज्ञान में लिया।

कफ सिरप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

आरोपी डॉक्टर ने खुद को बताया बेगुनाह

सुनवाई के दौरान डॉ. प्रवीण सोनी ने दलील दी कि बच्चों की मौत उनकी लापरवाही से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह हादसा दवा निर्माण कंपनी की त्रुटि और जहरीले तत्वों के कारण हुआ। बचाव पक्ष ने बताया कि डॉक्टर ने केवल दवा लिखी थी। दवा की गुणवत्ता पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था।

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत, कफ सिरप कांड पर विपक्ष का प्रदर्शन

6 अक्टूबर से जेल में बंद है आरोपी डॉक्टर

डॉ. प्रवीण सोनी को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे छिंदवाड़ा जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। बचाव पक्ष ने लंबे समय से चल रही हिरासत को आधार बनाकर जमानत दिए जाने की मांग की।

पीड़ित परिवारों और वकीलों का कड़ा विरोध

इस मामले में जमानत का तीखा विरोध किया गया है। जहरीले कफ सिरप के शिकार बच्चों के परिजनों और 13 अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट में आपत्तियां दर्ज की हैं। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं, जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर अपराध है। लापरवाही के कारण कई अभिभावकों ने अपने बच्चे खोए हैं।

इंदौर में बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन ने कफ सिरप कांड के बाद दी चेतावनी, नई कमेटी गठित

20 जनवरी को अगली सुनवाई, सभी पक्ष रखेंगे दलील

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। सुनवाई में एमपी सरकार, हस्तक्षेपकर्ताओं और आपत्तिकर्ताओं की दलीलें सुनी जाएंगी। इसके बाद जमानत याचिकाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

छिंदवाड़ा के कफ सिरप मामले में आरोपी डॉक्टर और अन्य अभियुक्तों की किस्मत 20 जनवरी की सुनवाई पर निर्भर है। जिला अदालत के फैसले को देखते हुए हाईकोर्ट से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस मामले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • छिंदवाड़ा
  • जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल
  • कफ सिरप
  • डॉक्टर प्रवीण सोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती